Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के प्रतीक चिन्ह

प्रश्न 1   ऊँट के अतिरिक्त, निम्न में से किस पशु को राजस्थान के “राज्य पशु” का दर्जा दिया गया है -
 (अ) चिंकारा
 (ब) लोमड़ी
 (स) काला हिरण
 (द) अजगर

उत्तर : चिंकारा
व्याख्या :
चिंकारा को 1981 में राज्य पशु घोषित किया गया।यह “एन्टीलोप” प्रजाती का एक मुख्य जीव है। इसका वैज्ञानिक नाम गजेला बेनेट्टी है। चिंकारे को छोटा हरिण के उपनाम से भी जाना जाता है। चिकारों के लिए नाहरगढ़ अभ्यारण्य जयपुर प्रसिद्ध है। राजस्थान का राज्य पशु ‘चिंकारा’ सर्वाधिक ‘मरू भाग’ में पाया जाता है।

प्रश्न 2   राजस्थान के राज्य पक्षी का दर्जा किसे दिया गया है-
 (अ) मोर साइबेरियन
 (ब) सारस
 (स) गोडावन
 (द) कुरजां

उत्तर : गोडावन
व्याख्या :
1981 में गोडावन को राज्य पक्षी के तौर पर घोषित किया गया। इसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भी कहा जाता है। यह शर्मिला पक्षी है और इसे पाल-मोरडी व सौन-चिडिया भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम “एरडेओटिस नाइज्रीसेप्स” है।

प्रश्न 3   रेगीस्तान का सागवान कौनसा वृक्ष है -
 (अ) रोहिडा
 (ब) बबूल
 (स) खेजडी
 (द) खैर

उत्तर : रोहिडा
व्याख्या :
रोहिडा के फुल को 21 अक्टूबर 1983 को राज्य पुष्प घोषित किया गया। इसे “मरूशोभा” या “रेगिस्थान का सागवान” भी कहते है। इसका वैज्ञानिक नाम- “टिको-मेला अंडुलेटा” है।

प्रश्न 4   राज्य पुष्प रोहिडा राजस्थान के किस भाग में सर्वाधिक पाया जाता है -
 (अ) पूर्वी राजस्थान में
 (ब) उत्तरी राजस्थान में
 (स) पश्चिमी राजस्थान में
 (द) दक्षिणी राजस्थान में

उत्तर : पश्चिमी राजस्थान में
व्याख्या :
रोहिडा के फुल को 21 अक्टूबर 1983 को राज्य पुष्प घोषित किया गया। इसे “मरूशोभा” या “रेगिस्थान का सागवान” भी कहते है। इसका वैज्ञानिक नाम- “टिको-मेला अंडुलेटा” है। रोहिड़ा सर्वाधिक राजस्थान के पष्चिमी क्षेत्र में देखा जा सकता है।

प्रश्न 5   कृष्ण मृग शुभंकर है -
 (अ) बाड़मेर जिले का
 (ब) चूरू जिले का
 (स) कोटा जिले का
 (द) जैसलमेर जिले का

उत्तर : चूरू जिले का
व्याख्या :
राजस्थान के चूरू ज़िले में स्थित ताल छापर अभयारण्य में कृष्ण मृग पाए जाते हैं। कृष्ण मृग चूरू जिले का शुभंकर है।

प्रश्न 6   निम्नलिखित में से किसे उष्णकटिबंधीय कँटीले जंगलों में स्थापित रेगिस्तान में अपनी जबरदस्त उपयोगिता के कारण रेगिस्तान का कल्प वृक्ष कहा जाता है -
 (अ) खेजड़ी / खेजरी
 (ब) रोहिड़ा
 (स) थोर
 (द) केर

उत्तर : खेजड़ी / खेजरी
व्याख्या :
“रेगिस्तान का गौरव” अथवा “थार का कल्पवृक्ष” जिसका वैज्ञानिक नाम “प्रोसेसिप-सिनेरेरिया” है। इसको 1983 में राज्य वृक्ष घोषित किया गया।

प्रश्न 7   निम्नांकित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है -
ज़िला - शुभंकर

 (अ) पाली - तेंदुआ
 (ब) सवाई माधोपुर - बाघ
 (स) कोटा - घड़ियाल
 (द) जयपुर - चीतल

उत्तर : कोटा - घड़ियाल
व्याख्या :
घड़ियाल करौली का शुभंकर है। वहीं कोटा का शुभंकर उदबिलाव है।

प्रश्न 8   निम्नलिखित में से किस वन्यजीव को दौसा जिले का शुभंकर घोषित किया गया है -
 (अ) किलकिला
 (ब) खरगोश
 (स) पनचीरा
 (द) जांघिल

उत्तर : खरगोश
व्याख्या :
खरगोश को दौसा जिले का शुभंकर घोषित किया गया है।

प्रश्न 9   निम्नांकित को सुमेलित कीजिए

राजस्थान राज्य के प्रतीक चिह्न वैज्ञानिक नाम
a. फूल i. गजेला बेनेट्टी
b. पशु ii. आर्डेओटिस नाइग्रिसेप्स
c. पेड़ iii. टिकोमेला अण्डुलेटा
d. पक्षी iv. प्रोसोपिस सिनेरारिया
सही कूट का चयन कीजिए:
 (अ) a-iii, b-i, c-iv, d-ii
 (ब) a-ii, b-iv, c-iii, d-i
 (स) a-i, b-ii, c-iv, d-iii
 (द) a-iv, b-iii, c-i, d-ii

उत्तर : a-iii, b-i, c-iv, d-ii
व्याख्या :
चिंकारा को 1981 में राज्य पशु घोषित किया गया।यह “एन्टीलोप” प्रजाती का एक मुख्य जीव है। इसका वैज्ञानिक नाम गजेला बेनेट्टी है।
1981 में गोडावण को राज्य पक्षी के तौर पर घोषित किया गया। इसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भी कहा जाता है। यह शर्मिला पक्षी है और इसे पाल-मोरडी व सौन-चिडिया भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम “एरडेओटिस नाइज्रीसेप्स” है।
रोहिडा के फुल को 21 अक्टूबर 1983 को राज्य पुष्प घोषित किया गया। इसे “मरूशोभा” या “रेगिस्थान का सागवान” भी कहते है। इसका वैज्ञानिक नाम- “टिको-मेला अंडुलेटा” है।
खेजड़ी, “रेगिस्तान का गौरव” अथवा “थार का कल्पवृक्ष” जिसका वैज्ञानिक नाम “प्रोसेसिप-सिनेरेरिया” है। इसको 1983 में राज्य वृक्ष घोषित किया गया।

प्रश्न 10   कुरजां ______ का जिला शुभंकर है।
 (अ) जोधपुर
 (ब) झालावाड़
 (स) जयपुर
 (द) जालौर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
कुरजां, जोधपुर जिले का शुभंकर है।

page no.(1/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.