Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

April 2020 Current Affairs

प्रश्न 1   मेडिसिन मेकर पावर लिस्ट 2020 में शीर्ष 20 वैश्विक नेताओं में किस भारतीय को शामिल किया गया है -
 (अ) किरण मजूमदार-शॉ
 (ब) रोशनी नादर
 (स) चंदा कोचर
 (द) नैना लाल किदवई

उत्तर : किरण मजूमदार-शॉ
व्याख्या :
बायो-कॉन की संस्थापक व चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ को हाल ही में ‘मेडिसिन मेकर पावर लिस्ट 2020’ में शामिल किया गया है। इस सूची में दुनिया भर के 60 लीडर्स को शामिल किया गया है, जिन्होंने बायोफार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान और नवाचार किया है। किरण मजूमदार-शॉ को 2015 से लगातार छह वर्षों के लिए प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है।

प्रश्न 2   किस स्पेस एजेंसी ने केाविड-19 के मरीजों के लिए ‘वाइटल’ नामक विशेष वेंटीलेटर विकसित किया है -
 (अ) इसरो
 (ब) नासा
 (स) जाक्सा
 (द) स्पेस एक्स

उत्तर : नासा
व्याख्या :
अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी-नासा के इंजीनियरों ने विशेष रूप से कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए नया हाई प्रेशर वेंटिलेटर बनाया है। इस वेंटिलेटर को आसानी से बनाया जा सकता है। इस वेंटिलेटर को वाइटल(वेंटिलेटर इंटरवेंशन टेक्नोलॉजी एक्सिसेबल लोकली) नाम दिया गया है। इस सप्‍ताह यह कोविड-19 के मद्देनजर न्‍यूयार्क के इकॉन स्‍कूल ऑफ मेडिसिन के सभी महत्‍वपूर्ण टैस्‍ट में खरा उतरा। यह वेंटिलेटर मामूली लक्षणों वाले रोगियों के उपचार के लिए तैयार किया गया है।

प्रश्न 3   बिना इंटरनेट के वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुकदमों की सुनवाई करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बना है -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) महाराष्ट्र
 (द) केरल

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश आभासी अदालतों में सॉफ्टवेयर के जरिए मुकदमों की सुनवाई शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है, जिसके साथ ही अब इलाहाबाद हाई कोर्ट और इसकी अन्य अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुकदमों की सुनवाई की जा सकेगी। इन आभासी अदालतों में बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कई अदालती कार्यवाही की जा सकेंगी। ये सुविधा पूरी तरह से सुरक्षित है, इसमें कनेक्टिविटी समस्या नहीं आती और अदालत की कार्यवाही चलाने के लिए उपलब्ध संसाधनों से ही ये सुविधा तैयार की गई है, जिस पर कोई अतिरिक्त खर्च नहीं किया गया है।

प्रश्न 4   हाल ही में किस देश के ‘सदर्न ट्रांज़िशनल काउंसिल’ (Southern Transitional Council) अलगाववादी समूह ने घोषणा की है कि वह अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में स्व-शासन स्थापित करेगा -
 (अ) ईरान
 (ब) इराक
 (स) लीबिया
 (द) यमन

उत्तर : यमन
व्याख्या :
सदर्न ट्रांज़िशनल काउंसिल ने अपनी सेनाओं को दक्षिणी बंदरगाह ‘अदन’ के लिये रवाना किया है। सदर्न ट्रांज़िशनल काउंसिल सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रमुख समूहों में से एक है जो ‘हूती’ विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहा है। सऊदी अरब के नेतृत्त्व वाले गठबंधन ने COVID-19 महामारी के चलते संयुक्त राष्ट्र की पहल पर एक तरफ युद्ध विराम की घोषणा की थी तथा उसे पुन: एक महीने के लिये और बढ़ा दिया लेकिन हूती विद्रोहियों ने इस बात को स्वीकार नहीं किया और हिंसा जारी रही है।

प्रश्न 5   केंद्र सरकार ने बंदरगाहों पर काम करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण होने से मौत होने पर उनके परिजनों को कितने लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है?
 (अ) 10 लाख रुपए
 (ब) 20 लाख रुपए
 (स) 50 लाख रुपए
 (द) 30 लाख रुपए

उत्तर : 50 लाख रुपए
व्याख्या :
जहाजरानी मंत्रालय ने कोविड-19 के कारण मृत्‍यु के मामले में सभी प्रमुख बंदरगाहों पर काम कर रहे कर्मचारियों के आश्रित या कानूनी उत्‍तराधिकारी को क्षतिपूर्ति या अनुग्रह राशि देने का फैसला किया है। बंदरगाह के सभी कर्मचारियों का 50 लाख रुपए का बीमा होगा। बंदरगाह द्वारा प्रत्‍यक्ष रूप से नियुक्‍त अनुबंधित मजदूरों को भी यह सुविधा मिलेगी। बंदगाह संबंधी कार्य करते समय कोविड-19 संक्रमण के जोखिम की सुरक्षा के लिए यह घोषणा की गई है। यह घोषणा सिर्फ कोविड-19 महामारी के लिए 30 सितंबर तक लागू रहेगी। उसके बाद आवश्‍यकता हुई, तो इसकी समीक्षा की जाएगी।

प्रश्न 6   एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बताया है कि उसने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए किस देश को लगभग 11,370 करोड़ रुपये ऋण देने को मंज़ूरी दे दी है -
 (अ) नेपाल
 (ब) भारत
 (स) पाकिस्तान
 (द) बांग्लादेश

उत्तर : भारत
व्याख्या :
एशियाई विकास बैंक ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में मदद के लिए भारत को डेढ़ अरब डॉलर के ऋण की मंजूरी दी है। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने और कोविड-19 महामारी की रोकथाम के साथ गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सामा‍जिक सुरक्षा जैसी तात्‍कालिक जरूरतों के मद्देनजर इस ऋण की स्‍वीकृति दी गई। यह ऋण उस विशाल सहायता पैकेज का अंश है, जो एशियाई विकास बैंक सरकार और अन्‍य विकास साझेदारों के साथ समन्‍वय से उपलब्‍ध कराएगा।

प्रश्न 7   मूडीज़ इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2020 के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर कितने फीसदी कर दिया है -
 (अ) 1.2 फीसदी
 (ब) 0.9 फीसदी
 (स) 2.2 फीसदी
 (द) 0.2 फीसदी

उत्तर : 0.2 फीसदी
व्याख्या :
मूडीज़ इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2020 के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 0.2 फीसदी कर दिया है, जबकि मार्च में उसने 2.5 फीसदी वृद्धि दर रहने की उम्मीद जताई थी। हालांकि, मूडीज़ ने 2021 में वृद्धि दर 6.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। वहीं, मूडीज़ ने कहा कि साल 2020 में चीन की वृद्धि दर 1 फीसदी रह सकती है।

प्रश्न 8   वर्ष 2020 के लिए 5 सदस्यीय ब्रिक्स ब्लॉक का अध्यक्ष कौन सा देश है -
 (अ) भारत
 (ब) चीन
 (स) दक्षिण अफ्रीका
 (द) रूस

उत्तर : रूस
व्याख्या :
वर्ष 2020 के लिए, रूस ब्रिक्स ब्लॉक का अध्यक्ष है, ब्रिक्स के 5 सदस्य हैं, ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका। हाल ही में, रूस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कोरोनोवायरस पर ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस आभासी बैठक में भाग लिया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने ब्रिक्स के भीतर संयुक्त वैक्सीन उत्पादन और रणनीतिक साझेदारी के महत्व पर चर्चा की।

प्रश्न 9   केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए त्वरित परीक्षण किट का भारत में ही किस महीने के अंत तक निर्माण शुरु हो जाएगा -
 (अ) जुलाई 2020
 (ब) अगस्त 2020
 (स) मई 2020
 (द) अक्टूबर 2020

उत्तर : मई 2020
व्याख्या :
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि इसी साथ देश में कोरोना संक्रमण की परीक्षण क्षमता एक लाख प्रतिदिन तक पहुंचाने के लक्ष्य की भी पूरा हो जाएगा। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक डॉ हर्षवर्धन ने इस दिशा में वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि देश में आगामी मई के अंत तक स्वदेशी तकनीक पर आधारित त्वरित परीक्षण एंटीबॉडी किट और आरटीपीएस किट का निर्माण शुरु हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने समीक्षा के दौरान कहा कि स्वदेशी रैपिड टेस्ट और आरटी-पीसीएस डायग्नोस्टिक किट बनाने के मामले में मई 2020 तक हमारा देश आत्मनिर्भर हो जाएगा।

प्रश्न 10   हाल ही में किस देश ने पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2021 की मेजबानी गंवा दी -
 (अ) नेपाल
 (ब) भारत
 (स) रूस
 (द) चीन

उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत ने पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2021 की मेजबानी गंवा दी चूंकि राष्ट्रीय महासंघ मेजबानी की फीस नहीं भर सका था। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ ने 2017 में किया गया करार तोड़कर अब सर्बिया को मेजबानी सौंपी है। इसके अलावा अब भारत को 500 यूएस डॉलर का रद्दीकरण शुल्क भी देना होगा। भारत में पहली बार होने वाली ये प्रमुख प्रतियोगिता अब सर्बियाई के बेलग्रेड शहर में आयोजित होगी। सर्बिया बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष, नेनाड बोरोवेंकिन ने 43 साल बाद बेलग्रेड में चैंपियनशिप आयोजन करने का का स्वागत किया। एआईबीए के अंतरिम अध्यक्ष मोहम्मद मोसाहसैन ने कहाँ कि सर्बिया के पास इस समय एथलीटों और कोचों के लिए एक शानदार आयोजन करने के लिए सारे संसाधन मौजूद है।

page no.(1/56)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.