Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग

प्रश्न 11   राज्य मानव अधिकार आयोग अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करता है :
 (अ) राज्य के महाधिवक्ता को
 (ब) राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को
 (स) उच्च न्यायालय को
 (द) राज्य सरकार को

उत्तर : राज्य सरकार को

प्रश्न 12   राजस्थान मानवाधिकार आयोग मानवाधिकारों के उल्लंघन की शिकायतों की जाँच कर सकता है :
(i) स्वप्रेरणा से
(ii) किसी पीड़ित द्वारा उसे अर्जी प्रस्तुत किये जाने पर
(iii) किसी पीड़ित की ओर से किसी व्यक्ति द्वारा उसे अर्जी प्रस्तुत किये जाने पर।
सही विकल्प का चयन कीजिए :

 (अ) केवल (i) और (ii)
 (ब) केवल (i) और (iii)
 (स) केवल (ii) और (iii)
 (द) (i), (ii) और (iii)

उत्तर : (i), (ii) और (iii)

प्रश्न 13   राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के ऐसे अध्यक्ष को चिह्नित कीजिए जो उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश भी रहे -
 (अ) नागेन्द्र कुमार जैन
 (ब) कांता कुमारी भटनागर
 (स) गोपाल कृष्ण व्यास
 (द) सैय्यद सगीर अहमद

उत्तर : सैय्यद सगीर अहमद

प्रश्न 14   राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की चयन समिति में निम्नलिखित में कौन शामिल नहीं होता है -
 (अ) गृह मंत्री
 (ब) विपक्ष का नेता
 (स) राज्यपाल
 (द) मुख्यमंत्री

उत्तर : राज्यपाल

प्रश्न 15   राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा एक समिति की सिफारिश पर की जाती है, जिसमें कौन शामिल नहीं होता है -
 (अ) मुख्यमंत्री
 (ब) विधानसभा का विपक्ष का नेता
 (स) विधानसभा अध्यक्ष
 (द) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

उत्तर : उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

प्रश्न 16   राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है -
 (अ) राज्य सरकार ने 1 जनवरी 1999 को मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के साथ राज्य मानवाधिकार आयोग के गठन के लिए एक अधिसूचना जारी की।
 (ब) यह एक स्वायत्त निकाय है। इसके अध्यक्ष और सदस्यों का एक निश्चित कार्यकाल होता है।
 (स) इसे अधिनियम की धारा 35 के अनुसार वित्तीय स्वायत्तता भी प्राप्त है।
 (द) इसकी कोई जांच एजेंसी नहीं है, यह सरकारी जांच पर बहुत अधिक निर्भर है।

उत्तर : यह एक स्वायत्त निकाय है। इसके अध्यक्ष और सदस्यों का एक निश्चित कार्यकाल होता है।

प्रश्न 17   राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति एक उच्च स्तरीय समिति की संस्तुति पर राज्यपाल द्वारा की जाती है। इस समिति के अध्यक्ष होते हैं:
 (अ) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
 (ब) मुख्यमंत्री
 (स) राज्य विधान मण्डल के अध्यक्ष
 (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

उत्तर : मुख्यमंत्री

प्रश्न 18   राजस्थान मानवाधिकार आयोग के कार्यक्षेत्र में सभी प्रकार के वे मानव अधिकार आते हैं जो शामिल (सम्मिलित) हैं :
A. नागरिक एवं राजनीतिक अधिकार
B. आर्थिक अधिकार
C. सामाजिक एवं सांस्कृतिक अधिकार
सही उत्तर का चयन कीजिए:

 (अ) केवल A एवं B
 (ब) केवल A एवं C
 (स) केवल B एवं C
 (द) A, B एवं C

उत्तर : A, B एवं C

प्रश्न 19   राजस्थान मानव अधिकार आयोग के बारे में अधोलिखित कथनों को पढ़िए -
(A) आयोग मानव अधिकारों के उल्लंघन में स्वतः ही जाँच प्रारंभ कर सकता है।
(B) किसी पीड़ित की ओर से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आयोग को प्रस्तुत अर्जी पर आयोग जाँच प्रारंभ कर सकता है।
सही कूट का चयन कीजिए

 (अ) केवल कथन (A) सत्य है
 (ब) केवल कथन (B) सत्य है
 (स) न तो कथन (A) ना ही (B) सत्य है
 (द) दोनों कथन सत्य हैं

उत्तर : दोनों कथन सत्य हैं

प्रश्न 20   राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग 23 मार्च 2000 से अपने पहले अध्यक्ष ______ की नियुक्ति के साथ कार्यशील हो गया था।
 (अ) जस्टिस आर. के. अकोदिया
 (ब) जस्टिस सुश्री कांता भटनागर
 (स) जस्टिस आलम शाह खान
 (द) जस्टिस बी. एल. जोशी

उत्तर : जस्टिस सुश्री कांता भटनागर

page no.(2/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.