Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2020 Current Affairs

प्रश्न 11   हिमालयन चंद्र टेलीस्कोप के हाल ही में कितने साल पूरे हो गए है -
 (अ) 20 साल
 (ब) 25 साल
 (स) 30 साल
 (द) 10 साल

उत्तर : 20 साल
व्याख्या :
लद्दाख के ठंडे, शुष्क रेगिस्तान में, समुद्र तल से 4500 मीटर ऊपर, दो दशकों से, भारतीय खगोलीय वेधशाला (आईएओ) में 2 मीटर चौड़ाई वाला ऑप्टिकल इन्फ्रारेड हिमालयन चन्‍द्र टेलीस्कोप (एचसीटी) नक्षत्रीय धमाकों, धूमकेतू, छोटे तारों और एक्‍सो-प्‍लेनेट की खोज में रात के आसमान को बारीकी से देख रहा है। एक समर्पित उपग्रह संचार सम्‍पर्क का उपयोग करते हुए दूर से संचालित टेलीस्‍कोप बेंगलुरू के लगभग 35 किमी उत्तर पूर्व मेंविज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान और शिक्षा केन्‍द्र (सीआरईएसटी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (आईआईए), होसाकोटके साथ, अपना 20 वां जन्मदिन मना रहा है जिसे इससे प्राप्त आंकड़ों का उपयोग कर 260 शोध पत्र हासिल करने का श्रेय प्राप्‍त है।

प्रश्न 12   एशियाई विकास बैंक (ADB) ने राजस्थान के शहरों में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता के बुनियादी ढाँचे और सेवाओं के वित्तपोषण के लिये कितने मिलियन डॉलर के ऋण को मंज़ूरी दे दी है -
 (अ) 100 मिलियन डॉलर
 (ब) 200 मिलियन डॉलर
 (स) 300 मिलियन डॉलर
 (द) 400 मिलियन डॉलर

उत्तर : 300 मिलियन डॉलर
व्याख्या :
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने राजस्थान में पेयजल और स्वच्छता के बुनियादी ढांचे के विकास और सेवाओं के लिए 300 मिलियन डॉलर (22.12 अरब रुपये) के ऋण को मंजूरी दी है। एडीबी के अनुसार इस परियोजना से लगभग 5 लाख 70 हजार लोगों के लिए बेहतर जलापूर्ति सेवाओं और कम से कम 14 मध्यम शहरों में लगभग 7 लाख 20 लोगों के लिए स्वच्छता सेवाओं का विकास हो सकेगा। नई परियाेजनो के जरिये 2027 तक कम से कम 8 प्रोजेक्ट से पेयजल की आपूर्ती की जा सकेगी। साथ ही शहरी गरीब परिवारों सहित लगभग 100,000 घरों में 5 नए या पुनर्वासित वाटर ट्रिटमेंट प्लांट से पानी पहुंच सकेगा। इसका कवरेज नेटवर्क करीब 1,350 किलोमीटर तक रहने की उम्मीद है।

प्रश्न 13   रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में कितने करोड़ रुपये के हथियार एवं सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी है -
 (अ) 2,290 करोड़ रुपये
 (ब) 2,390 करोड़ रुपये
 (स) 2,490 करोड़ रुपये
 (द) 2,590 करोड़ रुपये

उत्तर : 2,290 करोड़ रुपये
व्याख्या :
रक्षा खरीद परिषद - डीएसी ने सशस्‍त्र बलों द्वारा करीब 22 अरब 90 करोड़ रुपए के विभिन्‍न उपकरणों और हथ‍ियारों की खरीद के प्रस्‍तावों को मंजूरी दे दी है। इनमें घरेलू उद्योग के साथ-साथ विदेशी वेंडरों से की जाने वाली खरीद के प्रस्‍ताव भी शामिल है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्‍यक्षता में डीएसी की बैठक में यह स्‍वीकृति दी गई। भारतीय कम्‍पनियों से खरीद की श्रेणी के तहत स्‍टेटि‍क एचएफ ट्रांस - रिसीवर सेट और स्‍मार्ट एंटी एयर फील्‍ड वैपन खरीदने की स्‍वीकृति दी गई। एचएफ रेडियो सेट से थलसेना और वायुसेना की क्षेत्रीय इकाईयों के लिए संचार सुविधा बाधारहित होगी। इस खरीद पर लगभग पांच अरब चालीस करोड़ रुपए खर्च होंगे। स्‍मार्ट एंटी एयर फील्‍ड वैपन की खरीद पर लगभग 9 अरब 70 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे नौसेना और वायुसेना की मारक क्षमता बढ़ेगी। सेना की अग्रिम इकाई को मजबूत बनाने के लिए एसआईजी - एसएयूईआर असॉल्‍ट राइफलें खरीदने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी गई। इन राइफलों की खरीद पर लगभग सात अरब 80 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

प्रश्न 14   उत्तर प्रदेश का पहला गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र किस स्थान पर स्थापित किया जाएगा -
 (अ) लखनऊ
 (ब) नोएडा
 (स) मेरठ
 (द) गोरखपुर

उत्तर : गोरखपुर
व्याख्या :
गोरखपुर के फरेंदा क्षेत्र के भारी-बैसी गांव में पांच एकड़ में 'जटायु (गिद्ध) संरक्षण और प्रजनन केंद्र' की स्थापना की जा रही है। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। 15 साल के इस प्रोजेक्ट पर तकरीबन 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रदेश का 'किंग वल्चर' के संरक्षण का यह पहला केंद्र होगा।

प्रश्न 15   किस राज्य टूरिज्म के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित ‘ह्यूमन बाय नेचर’ अभियान ने मार्केटिंग के लिए प्रतिष्ठित PATA ग्रैंड अवार्ड 2020 जीता है -
 (अ) ओडिशा
 (ब) केरल
 (स) हिमाचल प्रदेश
 (द) असम

उत्तर : केरल
व्याख्या :
केरल राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा चलाए गए ह्यूमन बाय नेचर अभियान ने PATA ग्रैंड अवार्ड 2020 जीता हैं। PATA - पैसिफिक एशिया ट्रेवल एसोसिएशन

प्रश्न 16   अपने आविष्कार अर्थ तत्त्व के लिए किसने जेम्स डायसन इंडिया अवार्ड 2020 जीता है -
 (अ) मोहम्मद समद
 (ब) तुषार पांडे
 (स) सोहम शाह
 (द) शशांक निमकर

उत्तर : शशांक निमकर

प्रश्न 17   अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार के तौर पर किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) गीता गोपीनाथ
 (ब) अंशुला कांत
 (स) सीमांचला दास
 (द) रितु माहेश्वरी

उत्तर : सीमांचला दास

प्रश्न 18   भारत के किस हवाईअड्डे को ACI द्वारा हवाईअड्डा स्वास्थ्य मान्यता (AHA) मिली है -
 (अ) हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
 (ब) कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
 (स) छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
 (द) राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

उत्तर : राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

प्रश्न 19   भूपेश पंड्या, जिनका हाल ही में निधन हो गया, एक प्रसिद्ध _________ थे -
 (अ) अभिनेता
 (ब) गायक
 (स) लेखक
 (द) निदेशक

उत्तर : अभिनेता
व्याख्या :
थिएटर व्यक्तित्व और बॉलीवुड अभिनेता भूपेश पंड्या, जो आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म 'विक्की डोनर' में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं, का निधन हो गया है। वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के पूर्व छात्र थे।

प्रश्न 20   फेम इंडिया स्कीम के दूसरे चरण के तहत, सरकार ने महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और चंडीगढ़ के लिए कितनी इलेक्ट्रिक बसें मंजूर की हैं -
 (अ) 370
 (ब) 470
 (स) 570
 (द) 670

उत्तर : 670
व्याख्या :
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने फेम इंडिया योजना के दूसरे चरण के तहत महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात एवं चंडीगढ़ राज्यों में 670 इलेक्ट्रिक बसों और मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, गुजरात एवं पोर्ट ब्लेयर में 241 चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी है।

page no.(2/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.