Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

November 2020 Current Affairs

प्रश्न 1   ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है -
 (अ) 26 अक्टूबर
 (ब) 25 अक्टूबर
 (स) 27 अक्टूबर
 (द) 28 अक्टूबर

उत्तर : 27 अक्टूबर
व्याख्या :
ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। अभिलिखित ध्वनि और दृश्य-श्रव्य दस्तावेजों के महत्व और संरक्षण जोखिमों के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन को यूनेस्को द्वारा चुना गया था। ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस 2020 का विषय है: यौर विंडो टू द वर्ल्ड (Your Window to the World)। यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन के 33वें सत्र ने, 1980 में सामान्य सम्मेलन के 21 वें सत्र में चल चित्र की सुरक्षा और संरक्षण की संस्तुति को स्वीकार करने की स्मृति में 27 अक्टूबर को विश्व दिवस के रूप में घोषित करने के लिए 33 सी / संकल्प 53 को अपनाया।

प्रश्न 2   भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ के स्थायी परिसर का उद्घाटन हाल ही में किया गया था। IIT रोपड़ किस राज्य में स्थित है -
 (अ) हरियाणा
 (ब) पंजाब
 (स) हिमाचल प्रदेश
 (द) बिहार

उत्तर : पंजाब
व्याख्या :
केंद्रीय शिक्षा मंत्री, श्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने आईआईटी रोपड़ के स्थायी परिसर को देश को समर्पित किया। इस अवसर पर शिक्षा राज्यमंत्री, श्री संजय धोत्रे भी मौजुद थो। श्री पोखरियाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आईआईटी रोपड़, देश और विदेश के शीर्ष स्थान रखने वाले शिक्षण संस्थानों के बीच में लगातार प्रदर्शन करता रहा है।

प्रश्न 3   जापान ने किस वर्ष तक शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है -
 (अ) 2025
 (ब) 2030
 (स) 2040
 (द) 2050

उत्तर : 2050
व्याख्या :
जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कहा है कि उनका देश 2050 तक शून्‍य कार्बन उत्‍सर्जन का लक्ष्‍य हासिल कर लेगा। पिछले महीने प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के बाद अपने पहले संसद सत्र में श्री सुगा ने यह घोषणा की। उन्‍होंने टिकाऊ अर्थव्‍यवस्‍था को देश की विकास रणनीति का मज़बूत स्‍तम्‍भ बनाने पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि हरित अर्थव्‍यवस्‍था का लक्ष्‍य हासिल करने के लिए अधिकतम प्रयास किए जाएंगे। उन्‍होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए जीवाश्‍म ईंधन पर निर्भरता खत्‍म करने को महत्‍वपूर्ण बताया। जापान की मौजूदा ऊर्जा योजना के अनुसार देश की ऊर्जा आवश्‍यकता का 56 प्रतिशत जीवाश्‍म ईंधन से पूरा होता है।

प्रश्न 4   किस मंत्रालय ने ई-धरती जियो पोर्टल लॉन्च किया है -
 (अ) ग्रामीण विकास मंत्रालय
 (ब) कृषि मंत्रालय
 (स) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
 (द) केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय

उत्तर : केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय
व्याख्या :
आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रभावी भूमि रिकार्ड प्रबंधन प्रणाली के महत्‍व पर बल दिया। उन्‍होंने ई -धरती पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल से सम्‍पत्ति के लेन- देन में पारदर्शिता बढ़ेगी। श्री पुरी ने भूमि रिकार्ड को डिजिटल रूप देने और व्‍यवस्थित तथा पारदर्शी प्रणाली स्‍थापित करने की दिशा में किये गये कार्य की सराहना की। यह प्रणाली इस्‍तेमाल करने वालों के लिए अनुकूल है और रहन-सहन को आसान बनाती है।

प्रश्न 5   वेवल रामकलावन किस देश के राष्ट्रपति चुने गए हैं -
 (अ) कोमोरोस
 (ब) मॉरिटानिया
 (स) सेशेल्स
 (द) बुरुंडी

उत्तर : सेशेल्स
व्याख्या :
भारतीय मूल के वावेल रामकालावन को सेशल्स का राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया है। सेशल्स ने 1977 के बाद पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए एक विपक्षी उम्मीदवार का चुनाव किया। उन्होंने पदस्थ डैनी फॉरे को हराया। रामकालावन भारतीय मूल के एक पुजारी है जिनके दादा गोपालगंज, बिहार से आए थे।

प्रश्न 6   हॉर्नबिल फेस्टिवल हर साल किस जनजाति द्वारा मनाया जाता है -
 (अ) रेंगमा
 (ब) संगतम
 (स) नागा
 (द) कूकी

उत्तर : नागा
व्याख्या :
हॉर्नबिल फेस्टिवल हर साल 1 से 10 दिसंबर तक नागालैंड, पूर्वोत्तर भारत में आयोजित किया जाता है। इसे 'त्योहारों का महोत्सव' भी कहा जाता है

प्रश्न 7   अल्फा कोंडे ने किस देश का राष्ट्रपति चुनाव जीता है -
 (अ) सियरा लिओन
 (ब) सेनेगल
 (स) लाइबेरिया
 (द) गिनी

उत्तर : गिनी
व्याख्या :
अल्फा कॉन्डे, गिनी के पदस्थ राष्ट्रपति और रैली ऑफ़ द गिनीयन पीपुल्स (रैसेमब्लमैंट डू पीपल गिनियन - आरपीजी) पार्टी के नेता ने 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल करके गिनी के राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल जीता। उन्होंने सेलू डेलिन डायलो के खिलाफ 59.49% वोटों के साथ चुनाव जीता। चुनाव में डायलो को 33.5% वोट मिले। 2020 के चुनावों में जीतते हुए, अल्फा कॉन्डे अगले 6 वर्षों के लिए देश पर शासन करने के लिए तैयार है।

प्रश्न 8   बन्नी उत्सव, जो हाल ही में खबरों में था, किस राज्य में मनाया जाता है -
 (अ) केरल
 (ब) आंध्र प्रदेश
 (स) कर्नाटक
 (द) तमिलनाडु

उत्तर : आंध्र प्रदेश

प्रश्न 9   जिला स्तर पर सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) को शुरू करने वाला देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश कौन सा बना है -
 (अ) पुडुचेरी
 (ब) लद्दाख
 (स) चंडीगढ़
 (द) जम्मू और कश्मीर

उत्तर : जम्मू और कश्मीर
व्याख्या :
जम्मू कश्मीर के आठ जिलों अब सार्वजनिक वित्त प्रबंधन व्यवस्था (पीएफएमएस) लागू हो गई है। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला जम्मू कश्मीर देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश है। अतिरिक्त महालेखा नियंत्रक सुबोध कुमार ने शुक्रवार को प्रदेश के आठ जिलों में पीएफएमएस सुविधा का ई उद्घाटन किया। जम्मू कश्मीर में पीएफएमएस की सुविधा बहाल होने से जिला स्तर पर और नीचे प्रशासनिक इकाइयां में कार्यक्रम प्रशासन-प्रबंधन के अलावा लाभार्थियों को भुगतान व सार्वजनिक नीधियों के इस्तेमाल में पारदर्शिता व जिम्मेदारी को सुनिश्चित बनाने में मदद मिलेगी।

प्रश्न 10   किस अंतरिक्ष एजेंसी के सोफ़िया विमान ने चंद्रमा की सतह पर सूरज की किरणें पड़ने वाले इलाके पर पानी की पुष्टि की है -
 (अ) नासा
 (ब) जाक्सा
 (स) रोसकॉस्मोस
 (द) सीएनईएस

उत्तर : नासा
व्याख्या :
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन, नासा ने चंद्रमा की सूरज की रोशनी वाली सतह पर पानी की मौजूदगी का पता लगाया है। पानी की उपस्थिति को अंतरिक्ष यान SOFIA द्वारा खोजा गया हैं। इससे पहले, इसरो के चंद्रयान-1 ने चंद्रमा की छाया वाले स्थानों में पानी की उपस्थिति की पुष्टि की थी। इस प्रकार, नासा ने भारत द्वारा चंद्रमा पर पानी की खोज को एक कदम आगे बढ़ाया है। SOFIA का पूर्ण स्वरुप Stratospheric Observatory For Infrared Astronomy है। इस स्पेसक्राफ्ट ने पाया है कि पानी चंद्रमा की पूर्ण सतह पर वितरित है। सोफिया जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका की एक संयुक्त परियोजना है। यह खगोलविदों को सौर प्रणाली के बारे में अध्ययन करने में मदद करती है जो ज़मीनी टेलिस्कोप से संभव नहीं हैं। इस स्पेसक्राफ्ट ने क्लेवियस क्रेटर में पानी का पता लगाया। क्लेवियस क्रेटर चंद्रमा के सबसे बड़े क्रेटरों में से एक है। यह चंद्रमा के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। सोफिया की खोज के अनुसार, क्रेटर में पानी की सघनता लगभग 100 से 412 भाग प्रति मिलियन है। हालांकि, चंद्रमा में पानी कैसे उपलब्ध है, इसका रहस्य अनसुलझा है। यह खोज 2024 में शुरू होने वाले आर्टेमिस प्रोग्राम नामक चंद्रमा पर नासा के मानव मिशन के लिए एक बढ़ावा होगी।

page no.(1/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.