Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

November 2020 Current Affairs

प्रश्न 11   विश्व मोहन बडोला, जिनका हाल ही में निधन हो गया, एक प्रसिद्ध _________ थे -
 (अ) गायक
 (ब) अभिनेता
 (स) चित्रकार
 (द) वकील

उत्तर : अभिनेता
व्याख्या :
टीवी एक्टर वरुण बडोला के पिता वेटरन एक्टर विश्व मोहन बडोला का उम्र संबंधी बीमारियों से 23 नवम्बर को निधन हो गया। 85 साल के विश्व मोहन बडोला ने कई फ़िल्मों, धारावाहिकों और थिएटर में लम्बा काम किया। वेटरन एक्टर स्वदेस, जोधा अकबर, प्रेम रतन धन पायो और मुन्नाबाई एमबीबीएस जैसी फ़िल्मों में नज़र आये थे। उन्होंने अक्षय कुमार की फ़िल्म जॉली एलएलबी 2 में एक यादगार रोल निभाया।

प्रश्न 12   किस राज्य ने विवाह के लिए गैरकानूनी धार्मिक रूपांतरण पर प्रतिबंध लगाने के लिए अध्यादेश पारित किया है -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) महाराष्ट्र
 (द) राजस्थान

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश सरकार ने शादी के लिए गैरकानूनी धार्मिक रूपांतरण पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक अध्यादेश पारित किया है। अध्यादेश के अनुसार बल, छल, अनुचित दबाव के माध्यम से शादी करने के लिए गैरकानूनी धर्मान्तरण को गैर-जमानती अपराध माना जाएगा और इसके लिए अधिकतम 10 साल की कैद और 50 हजार रुपये का जुर्माना हो सकता है।

प्रश्न 13   राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए शुरू किए गए प्रशिक्षण मॉड्यूल का नाम क्या है -
 (अ) उत्तरदायित्व
 (ब) सहकार प्रज्ञा
 (स) सहकारी
 (द) विकास

उत्तर : सहकार प्रज्ञा
व्याख्या :
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) द्वारा विकसित 45 नए प्रशिक्षण मॉड्यूल ‘सहकार प्रज्ञा’ को लोच किया है। यह मॉड्यूल देश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक सहकारी समितियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम एक वैधानिक निगम है, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में है।

प्रश्न 14   ‘RE-INVEST 2020’, एक निवेश बैठक जो हाल ही में ख़बरों में देखी गई थी, किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई -
 (अ) नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
 (ब) बिजली मंत्रालय
 (स) गृह मंत्रालय
 (द) वित्त मत्रांलय

उत्तर : नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
व्याख्या :
नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा RE-INVEST (Renewable Energy Investors Meet & Expo) का आयोजन किया गया । इस बैठक का तीसरा संस्करण 26 से 28 नवंबर, 2020 तक ‘Innovations for Sustainable Energy Transition’ की थीम पर आयोजित किया गया । इस वर्चुअल मीटिंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किया, इस बैठक के पहले दो संस्करण 2015 और 2018 में आयोजित किए गए थे।

प्रश्न 15   HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने सामान्य बीमा उत्पादों की पेशकश के लिए किस पेमेंट्स बैंक के साथ समझौता किया है -
 (अ) पेटीएम पेमेंट्स बैंक
 (ब) एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक
 (स) जियो पेमेंट्स बैंक
 (द) फिनो पेमेंट्स बैंक

उत्तर : एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक

प्रश्न 16   किस पेमेंट्स बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) शुरू की है -
 (अ) एयरटेल पेमेंट्स बैंक
 (ब) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
 (स) फिनो पेमेंट्स बैंक
 (द) पेटीएम पेमेंट्स बैंक

उत्तर : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
व्याख्या :
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने अपने ग्राहकों के लिए कम लागत वाली बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) की शुरूआत की है ताकि अलग-थलग पड़े और असुरक्षित आबादी के बड़े वर्गों को वित्तीय मुख्यधारा में जोड़ा जा सके। IPPB ने इस बीमा योजना के लिए PNB MetLife इंडिया इन्सुरेंस कंपनी के साथ साझेदारी की है।

प्रश्न 17   राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव के किस संस्करण को वर्चुअल मोड में शुरू किया गया -
 (अ) 12 वें
 (ब) 13 वें
 (स) 11 वें
 (द) 10 वें

उत्तर : 10 वें
व्याख्या :
विज्ञान को आम लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से हर साल आयोजित किए जाने वाले भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव (National Science Film Festival Of India) के 10वें संस्करण की वर्चुअल रूप से शुरुआत हो चुकी है। यह फिल्म महोत्सव भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की स्वायत्त संस्था विज्ञान प्रसार एवं त्रिपुरा स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस फिल्म महोत्सव का उद्घाटन त्रिपुरा के उप-मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा ने वर्चुअल रूप से किया है। यह चार दिवसीय ऑनलाइन फिल्म महोत्सव 24 से 27 नवंबर 2020 तक चलेगा। इस वार्षिक फिल्म महोत्सव में इस साल विभिन्न भाषाओं की कुल 372 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। दस सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा इनमें से चुनी गई 115 फिल्मों को इस ऑनलाइन विज्ञान फिल्म महोत्सव के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मलयालम, कश्मीरी, बंगाली, मराठी, पंजाबी और तमिल भाषाओं की फिल्में शामिल हैं।

प्रश्न 18   अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नए स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है -
 (अ) ग्रेग बार्कले
 (ब) इमरान ख्वाजा
 (स) शशांक मनोहर
 (द) जहीर अब्बास

उत्तर : ग्रेग बार्कले
व्याख्या :
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के प्रमुख ग्रेग बारक्ले को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया स्वतंत्र अध्यक्ष चुना गया है। बारक्ले ने सिंगापुर के इमरान ख्वाजा को पीछे छोड़कर यह पद हासिल किया। बारक्‍ले भारत के शशांक मनोहर की जगह लेंगे। इलेक्ट्रॉनिक मतदान प्रक्रिया में 16 बोर्ड आफ डायरेक्टर्स ने हिस्सा लिया जिसमें टेस्ट खेलने वाले देशों के 12 पूर्ण सदस्य, तीन असोसिएट देश और एक स्वतंत्र महिला निदेशक (पेप्सीको की इंदिरा नूई) शामिल हैं।

प्रश्न 19   राष्ट्रीय दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है -
 (अ) 25 नवंबर
 (ब) 26 नवंबर
 (स) 27 नवंबर
 (द) 28 नवंबर

उत्तर : 26 नवंबर
व्याख्या :
भारत में साल 2014 से भारत के श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती (जिन्हें मिल्कमैन भी कहा जाता है) के जन्मदिन 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी), इंडियन डेयरी एसोसिएशन (आईडीए) सहित देश के सभी डेयरी मजरों द्वारा 22 राज्य स्तरीय दुग्ध संघों के साथ मिलकर घोषित किया गया था। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के दिन का महत्व किसी व्यक्ति के जीवन में दूध के महत्व को बताना है। भारतीय डेयरी संघ (आईडीए) ने 2014 में पहली बार इस दिन को मनाने की पहल की थी। पहला राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर 2014 को मनाया गया जिसमें 22 राज्यों के विभिन्न दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया।

प्रश्न 20   हाल ही में अंडमान और निकोबार में किस मिसाइल के लैंड-अटैक संस्करण का परीक्षण किया गया -
 (अ) ब्रह्मोस
 (ब) पृथ्वी-I
 (स) धनुष
 (द) अग्नि-III

उत्तर : ब्रह्मोस
व्याख्या :
भारतीय सेना ने अंडमान-निकोबार में सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के लैंड-अटैक संस्करण का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल के नए संस्करण की सीमा को 290 किमी से 400 किमी तक बढ़ाया गया है। भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना इस मिसाइल के एयर-लॉन्च और नौसेना संस्करणों के नए संस्करण का अलग-अलग परीक्षण करेंगे।

page no.(2/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.