Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs 2021

प्रश्न 1   2021 पैरालंपिक स्पोर्ट अवार्ड्स में ‘सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण’ का पुरस्कार किसने जीता -
 (अ) अवनी लेखरा
 (ब) भावना पटेल
 (स) लवलीना बोर्गोहिन
 (द) पलक कोहली

उत्तर : अवनी लेखरा
व्याख्या :
राजस्थान की अवनी लेखारा ने 2021 पैरालंपिक स्पोर्ट अवार्ड्स में 'सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण' का पुरस्कार जीता है। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में निशानेबाजी में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है।

प्रश्न 2   स्टैंड-आॅफ एंटी टैंक(SANT) मिसाइल के एयर लाॅन्च का परीक्षण दिसंबर 2021 में राजस्थान के किस स्थान पर किया गया -
 (अ) पोखरण
 (ब) महाजन
 (स) बाखासर
 (द) नौखा

उत्तर : पोखरण
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायु सेना (IAF) ने राजस्थान में पोखरण रेंज से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित हेलीकॉप्टर लॉन्च (एयर-लॉन्च) स्टैंड-ऑफ एंटी टैंक (SANT) मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

प्रश्न 3   राजस्थान पुलिस की पहली महिला डीजी कौन बनी है -
 (अ) नीना सिंह
 (ब) स्वाति राठौर
 (स) कंचन चौधरी भट्टाचार्य
 (द) इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर : नीना सिंह

प्रश्न 4   24 नवंबर 2021 को राजस्थान के किस जिले में मत्स्य उत्सव का आयोजन किया गया -
 (अ) अलवर
 (ब) बूंदी
 (स) भीलवाड़ा
 (द) कोटा

उत्तर : अलवर

प्रश्न 5   कालीबाई भील मेधावी छात्र स्कूटी योजना 2021 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इस योजना में सीबीएसई की छात्राओं की हिस्सेदारी 25% होगी।
2. मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्ष 2019-20 के बजट में इसकी घोषणा की थी।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं।

 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 2
 (स) दोनों 1 और 2
 (द) न तो 1 और 2

उत्तर : दोनों 1 और 2

प्रश्न 6   हाल ही (नवंबर, 2021) में स्कीट सीनियर वर्ग में पटियाला में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप किसने जीती -
 (अ) ओम प्रकाश मिथरवाल
 (ब) केशव सेन
 (स) दर्शना राठौड
 (द) शगुन चौधरी

उत्तर : दर्शना राठौड

प्रश्न 7   राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के राज्य ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) अवनि लेखरा
 (ब) अपूर्वी चंदेल
 (स) रूमा देवी
 (द) देवेन्द्र झाझरिया

उत्तर : रूमा देवी
व्याख्या :
रूमा देवी को राजीविका की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

प्रश्न 8   ‘राजस्थान का स्वतंत्रता संग्राम और विजयसिंह पथिक’ पुस्तक का विमोचन किसने किया -
 (अ) कलराज मिश्र
 (ब) डा. बी. डी. कल्ला
 (स) डा. सुभाष गर्ग
 (द) अशोक गहलोत

उत्तर : डा. बी. डी. कल्ला
व्याख्या :
8 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बीकानेर ज़िले में ‘राजस्थान का स्वतंत्रता संग्राम और विजय सिंह पथिक’पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के संपादक तथा राजस्थान राज्य अभिलेखागार निदेशक डॉ. महेंद्र खड़गावत ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 1982 में ओरल हिस्ट्री परियोजना के तहत उस दौर के जीवित स्वतंत्रता सेनानियों के संस्मरणों को ध्वनिबद्ध करने का कार्य दिया गया था, जिसका प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है। राजस्थान और आसपास के राज्यों द्वारा विजय सिंह पथिक के मूल अभिलेखों पर आधारित पुस्तक की आवश्यकता महसूस की गई थी। इसके मद्देनज़र अभिलेखागार द्वारा यह पुस्तक प्रकाशित की गई है।

प्रश्न 9   3 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने किस शाॅर्ट फिल्म का अवलोकन किया -
 (अ) बी केन
 (ब) बी फाॅर डाॅल
 (स) वी केन डू इट
 (द) वी आॅर हिरो

उत्तर : बी फाॅर डाॅल
व्याख्या :
राज्यपाल कलराज मिश्र ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर डॉ. मनीषा गौड़ द्वारा तैयार शॉर्ट फिल्म ‘बी फॉर डॉल’ का अवलोकन किया तथा पोस्टर का लोकार्पण भी किया।

प्रश्न 10   हाल ही में (दिसंबर 2021) राजस्थान लोक सेवा आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) शिव चरण माथुर
 (ब) शिव सिंह राठौड़
 (स) विक्रम सिंह सोलंकी
 (द) मंगत कुमार चाहर

उत्तर : शिव सिंह राठौड़
व्याख्या :
डॉ शिव सिंह राठौड को राजस्थान लोक सेवा आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

page no.(1/30)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.