Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs 2021

प्रश्न 11   इन्वेस्ट राजस्थान सम्मेलन 2022 की थीम क्या है -
 (अ) वी आर राजस्थानी
 (ब) इनवेस्ट इन राजस्थान
 (स) कमिटेड एंड डिलिवर्ड
 (द) राॅयल राजस्थान

उत्तर : कमिटेड एंड डिलिवर्ड
व्याख्या :
24 और 25 जनवरी 2022 को जयपुर में दो दिवसीय इन्वेस्ट राजस्थान समिट (Invest Rajasthan 2022) का आयोजन किया जा रहा है। इन्वेस्ट राजस्थान समिट की थीम : कमिटेड एंड डिलिवर्ड।

प्रश्न 12   नौकरी छोड़ने वाली कामकाजी महिलाओं को फिर से जाॅब दिलाने के लिए राजस्थान सरकार ने कौनसी योजना शुरू की है -
 (अ) बैक टू हाॅम
 (ब) बैक टू वर्क
 (स) डू इट नाॅउ
 (द) वी आर बैक

उत्तर : बैक टू वर्क
व्याख्या :
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ‘बैक टू वर्क’ योजना को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य नौकरी छोड़ने वाली इन कामकाजी महिलाओं को निजी क्षेत्र के सहयोग से फिर से जॉब दिलाने या वर्क फ्रॉम होम का अवसर उपलब्ध कराना है। इस योजना में आगामी 3 वर्षों में 15 हजार महिलाओं को निजी क्षेत्र के सहयोग से फिर से जॉब दिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। रोजगार से जुड़ने की इच्छुक महिलाओं को महिला अधिकारिता निदेशालय एवं निजी संस्था (CSR संस्था) के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सिंगल विण्डो सिस्टम की सुविधा विकसित की जाएगी।

प्रश्न 13   राजस्थान में बजट 2021-22 में घोषित उड़ान योजना किससे संबंधित है -
 (अ) निःशुल्क शिक्षा
 (ब) निःशुल्क हवाई यात्रा
 (स) निःशुल्क सैनेट्री पैड वितरण
 (द) निःशुल्क उपचार

उत्तर : निःशुल्क सैनेट्री पैड वितरण
व्याख्या :
छात्राओं एवं महिलाओं को उड़ान योजना के तहत निःशुल्क सैनेट्री पैड वितरित किये जायेंगे। इसकी शुरूआत 19 नवंबर 2021 को हुई। इसके लिए नोडल विभाग महिला एवं अधिकारिता विभाग है। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर दो व जिला स्तर पर एक एक ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे। सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उडान योजना के लिए 200 करोड़ रूपए के बजट प्रावधान के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।

प्रश्न 14   किस जिले के राजकीय महाविद्यालय, चिड़ावा को नामकरण ‘मास्टर हजारी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, चिड़ावा’ कर दिया गया है -
 (अ) जोधपुर
 (ब) सीकर
 (स) झुंझुनू
 (द) बीकानेर

उत्तर : झुंझुनू
व्याख्या :
राज्य सरकार ने आदेश जारी कर झुन्झुनू जिले की चिड़ावा तहसील के ‘‘राजकीय महाविद्यालय, चिड़ावा (झुंझुनू)’’ का नामकरण ‘‘मास्टर हजारी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, चिड़ावा’’ कर दिया है।

प्रश्न 15   जयपुर स्थापना दिवस कब मनाया गया -
 (अ) 12 नवंबर
 (ब) 18 नवंबर
 (स) 22 नवंबर
 (द) 26 नवंबर

उत्तर : 18 नवंबर
व्याख्या :
18 नवंबर 2021 जयपुर की स्थापना के 294 वर्ष पूरे हो गए। जयपुर शहर की स्थापना 18 नवम्बर 1727 में हुई।

प्रश्न 16   स्वातंत्र्य समर के अमर बलिदानी पुस्तक के लेखक कौन है -
 (अ) पवन कुमार
 (ब) डॉ. परीक्षित सिंह
 (स) मानप्रकाश मीणा
 (द) अनिल वाष्र्णेय

उत्तर : पवन कुमार
व्याख्या :
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र को पवन कुमार द्वारा लिखित पुस्तक स्वातंत्र्य समर के अमर बलिदानी की प्रथम प्रति भेंट की गई।

प्रश्न 17   ‘श्री अरबिंदो एण्ड द लिटरेरी रिनेसा आॅफ इण्डिया’ के लेखक हैं -
 (अ) डा. मानप्रकाश मीणा
 (ब) डा. जितेन्द्र कुमार लोढ़ा
 (स) डा. परीक्षिता सिंह
 (द) डा. अनिल भारगव

उत्तर : डा. परीक्षिता सिंह
व्याख्या :
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने डॉ. परीक्षित सिंह द्वारा अंग्रेजी में लिखी पुस्तक ‘श्री अरबिंदो एण्ड द लिटरेरी रिनेसा ऑफ इण्डिया’ तथा उनके कविता संग्रह छुट्टी के दिन के राजस्थानी में अनुदित संस्करण ‘छुट्यां हाळा दिन’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. मानप्रकाश मीणा एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार लोढ़ा द्वारा लिखित पुस्तक ‘गांधी चिंतन शाश्वत मार्गदर्शन का आधार’ का भी विमोचन किया। श्री गहलोत ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री अनिल वाष्र्णेय की लिखी पुस्तक ‘हिन्दी भाषा का शुद्ध प्रयोग’ का भी विमोचन किया।

प्रश्न 18   राजस्थान में बाल अधिकार सप्ताह कब से कब तक आयोजित किया गया -
 (अ) 1 से 7 नवंबर
 (ब) 7 से 14 नवंबर
 (स) 14 से 20 नवंबर
 (द) 20 से 27 नवंबर

उत्तर : 14 से 20 नवंबर
व्याख्या :
हाल ही 14 से 20 नवम्बर तक बाल अधिकार सप्ताह का आयोजन किया गया।

प्रश्न 19   सैन्य अभ्यास ‘दक्षिण शक्ति’ राजस्थान के किस जिले में आयोजित किया गया -
 (अ) बीकानेर
 (ब) जोधपुर
 (स) जैसलमेर
 (द) बाड़मेर

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने जैसलमेर में आयोजित सैन्य अभ्यास ‘दक्षिण शक्ति’ का अवलोकन किया, जिसमें थल सेना और वायु सेना भाग ले रही है।

प्रश्न 20   राजस्थान राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में किस योजना के तहत खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे -
 (अ) राजीव गांधी स्टेडियम योजना
 (ब) मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना
 (स) खेलो इंडिया योजना
 (द) खेल विकास योजना

उत्तर : मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना
व्याख्या :
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट में प्रदेश के युवाओं एवं बच्चों के शारीरिक विकास तथा खेल सम्बन्धी सुविधाओं के विस्तार के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में चरणबद्ध रूप से खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी।

page no.(2/30)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.