Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मराठा साम्राज्य

प्रश्न 1   आमेर के मिर्ज़ा राजा जयसिंह व शिवाजी के मध्य शांतिवार्ता में किसने मध्यस्थता की थी -
 (अ) नूर बेग
 (ब) शामराज नीलकंठ
 (स) रघुनाथ पंडित अत्रे
 (द) अप्पाजी शिंदे

उत्तर : रघुनाथ पंडित अत्रे

प्रश्न 2   निम्न में से किसने मराठा प्रशासन में सेनाकर्ते पद का सृजन किया था -
 (अ) शिवाजी
 (ब) राजाराम
 (स) ताराबाई
 (द) शाहूजी

उत्तर : शाहूजी

प्रश्न 3   निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही उत्तर को चुनिए -
(A) शिवाजी की भूमिकर प्रणाली रैय्यतवाड़ी कहलाती थी।
(B) शिवाजी के काल में भूमिकर के रूप में उपज का 40 प्रतिशत लिया जाता था ।

 (अ) केवल A सही है
 (ब) केवल B सही है
 (स) A एवं B दोनों सही हैं।
 (द) A एवं B दोनों गलत हैं।

उत्तर : A एवं B दोनों सही हैं।

प्रश्न 4   ऐतिहासिक शहर बीजापुर भारत के किस राज्य में स्थित है -
 (अ) मध्य प्रदेश
 (ब) केरल
 (स) तमिलनाडु
 (द) कर्नाटक

उत्तर : कर्नाटक

प्रश्न 5   कौनसे संत छत्रपती शिवाजी महाराज के समकालीन थे -
 (अ) तुकाराम
 (ब) एकनाथ
 (स) संत ज्ञानेश्वर
 (द) नामदेव

उत्तर : तुकाराम

प्रश्न 6   पानीपत का तीसरा युद्ध ________ में लड़ा गया था -
 (अ) 1761
 (ब) 1739
 (स) 1526
 (द) 1556

उत्तर : 1761

प्रश्न 7   शिवाजी का जन्म निम्न में से किस किले में हुआ था -
 (अ) पुरन्दर
 (ब) चम्पानेर
 (स) जिन्जी
 (द) शिवनेर

उत्तर : शिवनेर

प्रश्न 8   किसके समय में अष्टप्रधान परिषद का विघटन हो गया -
 (अ) शिवाजी
 (ब) शाहू
 (स) शम्भाजी
 (द) राजाराम

उत्तर : शम्भाजी

प्रश्न 9   शिवाजी की मृत्यु के बाद मराठा साम्राज्य का उत्तराधिकारी कौन हुआ -
 (अ) शम्भा जी
 (ब) शाहू
 (स) शिवाजी द्वितीय
 (द) राजाराम

उत्तर : शम्भा जी

प्रश्न 10   शिवाजी के धार्मिक गुरू कौन थे -
 (अ) तुकाराम
 (ब) रामदास
 (स) एकनाथ
 (द) रामनाथ

उत्तर : रामदास

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.