Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन

प्रश्न 11   कांग्रेस के किस अधिवेशन में कार्य समिति को सविनय अवज्ञा आंदोलन आरम्भ करने के लिए प्राधिकृत किया गया -
 (अ) नागपुर
 (ब) मद्रास
 (स) लाहौर
 (द) लखनऊ

उत्तर : लाहौर

प्रश्न 12   गांधी ने ‘हरिजन यात्रा’ कब आरम्भ की -
 (अ) 17 सितम्बर, 1934
 (ब) 7 नवम्बर, 1933
 (स) 15 जनवरी, 1918
 (द) 8 मई, 1933

उत्तर : 7 नवम्बर, 1933

प्रश्न 13   गांधीजी ने 1921 में स्वराज ध्वज डिज़ाइन किया था, जिसके तीन रंगों में शामिल थे -
 (अ) केसरिया, सफेद और पीला
 (ब) लाल, हरा और सफेद
 (स) केसरिया, सफेद और हरा
 (द) लाल, सफेद और पीला

उत्तर : लाल, हरा और सफेद

प्रश्न 14   नरमपंथियों की राजनीति के बारे में अधोलिखित कथनों को पढ़िए:
(a) नरमपंथियों ने माँग रखी कि विधायी निकायों को अधिक प्रतिनिध्यात्मक बनाया जाए।
(b) नरमपंथियों ने भू-राजस्व में कमी किए जाने की वकालत भी की।
सही कूट का चयन कीजिए:

 (अ) केवल कथन (a) सत्य है ।
 (ब) केवल कथन (b) सत्य है ।
 (स) न तो कथन ( a ) न ही (b) सत्य है ।
 (द) कथन (a) तथा (b) दोनों सत्य हैं।

उत्तर : कथन (a) तथा (b) दोनों सत्य हैं।

प्रश्न 15   रबीन्द्रनाथ टैगोर ने नाईटहुड पुरस्कार विरोध स्वरूप लौटाया था:
 (अ) बंगाल विभाजन के
 (ब) रौलट कानून लागू करने के
 (स) दिल्ली राजधानी बदलने के
 (द) जलियाँवाला बाग हत्याकांड के

उत्तर : जलियाँवाला बाग हत्याकांड के

प्रश्न 16   निम्नलिखित में से कौन महात्मा गाँधी के साथ चंपारण सत्याग्रह के दौरान संबद्ध नहीं थे -
 (अ) सच्चिदानन्द सिन्हा
 (ब) जे. बी. कृपलानी
 (स) राजकुमार शुक्ला
 (द) राजेन्द्र प्रसाद

उत्तर : सच्चिदानन्द सिन्हा

प्रश्न 17   1906 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी -
 (अ) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
 (ब) दादाभाई नौरोजी
 (स) लाला लाजपत राय
 (द) बाल गंगाधर तिलक

उत्तर : दादाभाई नौरोजी

प्रश्न 18   ए. ओ. ह्यूम कौन थे -
 (अ) एक व्यापारी
 (ब) एक नेता
 (स) सेवानिवृत भारतीय सिविल सेवक
 (द) भारत के गवर्नर जनरल

उत्तर : सेवानिवृत भारतीय सिविल सेवक

प्रश्न 19   1876 ई. में सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ने किस संस्था की स्थापना की थी -
 (अ) दी इण्डियन एसोसिएशन
 (ब) ब्रिटिश इण्डियन एसोसिएशन
 (स) कलकत्ता नेटिव एसोसिएशन
 (द) बम्बई एसोसिएशन

उत्तर : दी इण्डियन एसोसिएशन

प्रश्न 20   भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में, निम्नलिखित में से दी गई घटनाओं का कौनसा कालक्रम सही है -
 (अ) बंगाल का विभाजन - लखनऊ समझौता - कांग्रेस का सूरत विभाजन
 (ब) कांग्रेस का सूरत विभाजन - लखनऊ समझौता - बंगाल का विभाजन
 (स) बंगाल का विभाजन - कांग्रेस का सूरत विभाजन - लखनऊ समझौता
 (द) कांग्रेस का सूरत विभाजन - बंगाल का विभाजन - लखनऊ समझौता

उत्तर : बंगाल का विभाजन - कांग्रेस का सूरत विभाजन - लखनऊ समझौता

page no.(2/15)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.