Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

March 2021 Current Affairs

प्रश्न 1   जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन के तहत कितने राज्यों के लिए प्रदर्शन प्रोत्साहन निधि के रूप में 465 करोड़ रुपये मंज़ूर किये?
 (अ) आठ
 (ब) दस
 (स) चार
 (द) सात

उत्तर : सात
व्याख्या :
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत सात राज्‍यों के लिए चार सौ 65 करोड रूपये के निष्‍पादन प्रोत्‍साहन कोष को स्‍वीकृति दे दी है। ये राज्‍य हैं-अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, गुजरात और हिमाचल प्रदेश। निष्‍पादन प्रोत्‍साहन कोष से अनुदान की पात्रता में भौतिक और वित्‍तीय कार्य जिनमें विशेषकर पाइप से जल पहुंचाने की योजना और धन खर्च करने का उपयोग शामिल हैं।

प्रश्न 2   हाल ही में आरबीआई के किस पूर्व डिप्टी गवर्नर का दिल का दौरा पड़ने से 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
 (अ) एम के जैन
 (ब) माइकल देवव्रत पात्रा
 (स) केसी चक्रबर्ती
 (द) बी पी कानूनगो

उत्तर : केसी चक्रबर्ती
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर केसी चक्रबर्ती (KC Chakrabarty) का निधन हो गया है। वह 15 जून 2009 और 25 अप्रैल 2014 के बीच केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर थे, उन्होंने अपना कार्यकाल समाप्त होने से तीन महीने पहले ही पद त्याग कर दिया था। इससे पहले, उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक (2007-2009) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD), और इंडियन बैंक (2005-2007) के CMD के रूप में कार्य किया था। चक्रवर्ती ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक बैंकर के रूप में अपना करियर शुरू किया, जहां उनका आखिरी काम 2001 और 2004 के बीच बैंक के यूके ऑपरेशंस की कमान संभालना था। कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लगभग चार दशक बिता चुके चक्रवर्ती, अक्सर बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने मन की बात करते थे। वह अपनी बुद्धि और करारे जवाब के लिए भी प्रसिद्ध थे।

प्रश्न 3   फिल्मफेयर अवार्ड्स-2021 में किसे बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया है -
 (अ) करिश्मा कपूर
 (ब) माधुरी दीक्षित
 (स) आलिया भट्ट
 (द) तापसी पन्नू

उत्तर : तापसी पन्नू
व्याख्या :
66वें फिल्मफेयर अवार्ड्स का आयोजन 27 मार्च 2021 को मुंबई में किया गया। इस सेरेमनी में साल 2020 में रिलीज हुईं फिल्मों को सम्मानित किया गया। तापसी पन्नू ने अपनी फिल्म थप्पड़ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। थप्पड़ ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट कहानी और एडिटिंग का अवॉर्ड भी जीता। इसके अलावा फिल्म गुलाबो सिताबो और तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने भी अवॉर्ड अपने नाम किए।

प्रश्न 4   आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने निम्न में से किस पूर्व विकेटकीपर को अपना सहायक कोच नियुक्त किया है -
 (अ) पार्थिव पटेल
 (ब) अजय रात्रा
 (स) दीप दासगुप्ता
 (द) विजय दहिया

उत्तर : अजय रात्रा
व्याख्या :
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटलस ने घोषणा की कि उसने लुभावनी लीग के 14वें सत्र से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर अजय रात्रा को टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स पिछले चरण के फाइनल में मुंबई इंडियंस से हारकर उप विजेता रही थी। आईपीएल का आगामी चरण नौ अप्रैल से शुरू होगा। उन्होंने हाल में सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट और विजय हजारे ट्राफी में असम टीम को कोचिंग दी थी।

प्रश्न 5   Filmfare Awards 2021 में किसे बेस्ट अभिनेता का अवार्ड दिया गया है -
 (अ) इरफान खान
 (ब) अजय देवगन
 (स) आयुष्मान खुराना
 (द) अर्जुन कपूर

उत्तर : इरफान खान
व्याख्या :
66 वें वार्षिक फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए पुरस्कारों की घोषणा की ग। इस कार्यक्रम की मेजबानी अभिनेता राजकुमार राव और रितेश देशमुख ने की। कोविड -19 महामारी के परिणामस्वरूप 2020 के दौरान फिल्म उद्योग के सामने आई कठिनाइयों के बावजूद, फिल्मफेयर ने निर्णय लिया कि भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ का अभिनन्दन करना महत्वपूर्ण है। विजेताओं में स्वर्गीय इरफान खान थे, जिन्होंने एक प्रमुख भूमिका (पुरुष) श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि अमिताभ बच्चन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का पुरस्कार हासिल किया।

प्रश्न 6   केंद्र सरकार ने रेल विकास निगम लिमिटेड में कितने प्रतिशत हिसेदारी बेचने का ऐलान किया है -
 (अ) 10%
 (ब) 15%
 (स) 20%
 (द) 26%

उत्तर : 15%
व्याख्या :
रेल विकास निगम में केंद्र की हिस्सेदारी अभी 87.84 फीसदी है, जो भारतीय रेल की परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी है। ओएफएस को पूरा आवेदन मिलने पर केंद्र सरकार अपनी 15 फीसदी हिस्सेदारी बेचने में सक्षम होगी।

प्रश्न 7   किस राज्य ने 22 से 25 मार्च तक बनाना महोत्सव (Banana Festival) का आयोजन किया था -
 (अ) महाराष्ट्र
 (ब) आंध्र प्रदेश
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) केरल

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश सरकार ने कुशीनगर में एक 'बनाना फेस्टिवल' का आयोजन किया था, जिसमें कम से कम 35 किसानों और उद्यमियों की भागीदारी देखी गई है। राज्य सरकार ने 2018 में पारंपरिक उद्यम को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना का आयोजन किया था। कुशीनगर में केले की अच्छी खेती को ध्यान में रखते हुए, केले के रेशे से बने जिले के उत्पादों को ODOP योजना में चुना गया। कम से कम 4,000 किसान केले की खेती से जुड़े हैं और ODOP योजना में शामिल होने के बाद, इसके प्रसंस्करण में लगभग 500 लोग कार्यरत हैं। जिले में तीन बनाना फाइबर प्रसंस्करण इकाइयाँ हैं और एक सामान्य सुविधा केंद्र (CFC) के निर्माण की भी योजना की गई है।

प्रश्न 8   किस बैंक को एशियामनी बेस्ट बैंक अवॉर्ड्स 2021 में ‘भारत का सर्वश्रेष्ठ एसएमई बैंक’ चुना गया है -
 (अ) ऐक्सिस बैंक
 (ब) एचडीएफसी बैंक
 (स) यस बैंक
 (द) आईसीआईसीआई बैंक

उत्तर : एचडीएफसी बैंक
व्याख्या :
HDFC बैंक को एशियामनी बेस्ट बैंक अवार्ड्स 2021 में 'इंडियाज़ बेस्ट बैंक फॉर एसएमई' चुना गया है। अपने मूल्यांकन में, पत्रिका ने अपनी वेबसाइट पर कहा - HDFC बैंक ने पिछले कुछ वर्षों में अपने सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यम (MSME) के कारोबार में बदलाव ने इस पुरस्कार के लिए योग्य विजेता बनाया है। हांगकांग में स्थित वित्तीय पत्रिका के वार्षिक सर्वश्रेष्ठ बैंकों के सर्वेक्षण का उद्देश्य पिछले 12 महीनों में प्रत्येक बाज़ार में कौन से बैंकों ने कोर बैंकिंग गतिविधियों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

प्रश्न 9   हाल ही में, किस शहर में एक भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का उद्घाटन किया गया -
 (अ) नई दिल्ली
 (ब) पुणे
 (स) सोल
 (द) इनचान

उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री सुह वूक ने दिल्ली छावनी में भारत-कोरिया द्विपक्षीय मैत्री पार्क का उद्घाटन किया। 1950 से 1953 के दौरान कोरिया युद्ध में भारतीय शांति सैनिकों के योगदान की याद में इस मैत्री पार्क का निर्माण किया गया है। श्री सुह वूक ने भी नई दिल्‍ली में राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दक्षिण कोरिया के श्री सुह वूक भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

प्रश्न 10   कौन सा राज्य ‘किफायती रेंटल हाउसिंग एंड कॉम्प्लेक्सेज’ (ARHC) योजना शुरू करेगा -
 (अ) मध्य प्रदेश
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) ओडिशा
 (द) कर्नाटक

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरों में रहने वाले छात्रों, शहरी प्रवासियों और गरीब लोगों के लिए एक किफायती किराये की आवास योजना शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग एंड कॉम्प्लेक्स (Affordable Rental Housing and Complexes – ARHC) योजना के लिए प्रस्ताव दिया। राज्य सरकार की ARHC योजना के तहत; लाभार्थियों में गरीब प्रवासी, छात्र, शहरी प्रवासी, कम आय वर्ग के कारखाने वाले श्रमिक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोग और आतिथ्य से जुड़े लोग शामिल हैं। विधवाओं, कामकाजी महिलाओं और अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

page no.(1/67)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.