Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

April 2021 Current Affairs

प्रश्न 1   किस सशस्त्र बल ने “Ladakh Ignited Minds” नामक उत्कृष्टता केंद्र और कल्याण केंद्र को लांच किया है -
 (अ) भारतीय सेना
 (ब) तटरक्षक बल
 (स) भारतीय नौसेना
 (द) भारतीय वायु सेना

उत्तर : भारतीय सेना
व्याख्या :
भारतीय सेना ने प्रोजेक्ट ‘Ladakh Ignited Minds’, एक उत्कृष्टता और कल्याण का केंद्र शुरू किया है। इसका उद्देश्य लद्दाखी छात्रों के लिए बेहतर शैक्षिक अवसर प्रदान करना है। इसके लिए फायर एंड फ्यूरी कोर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और कानपुर स्थित एनजीओ, नेशनल इंटीग्रिटी एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (NIEDO) के साथ छात्रों को प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करेगा।

प्रश्न 2   हाल ही में जारी 331,449,281 की जनसंख्या के साथ दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश कौन सा है -
 (अ) बांग्लादेश
 (ब) अमेरिका
 (स) रूस
 (द) यूनाइटेड किंगडम

उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
अमेरिका की जनगणना ब्यूरो ने घोषणा की कि अमेरिका की जनसंख्या 331,449,281 है। यह पिछले एक दशक में 7.4% की वृद्धि है और यह अब तक की दूसरी सबसे धीमी वृद्धि है।

प्रश्न 3   स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश कौन सा है -
 (अ) अमेरिका
 (ब) रूस
 (स) भारत
 (द) यूनाइटेड किंगडम

उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका 2020 में दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश है। शीर्ष पांच खर्च करने वालों में अमेरिका के अलावा चीन, भारत, रूस और यूनाइटेड किंगडम हैं। वैश्विक सैन्य व्यय में इन पांच देशों का हिस्सा 62% था। इस सैन्य खर्च में पिछले एक वर्ष में 2.6% की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रश्न 4   कौन सा भारतीय सशस्त्र बल अपने गैर-चिकित्सा कर्मियों को ‘युद्धक्षेत्र नर्सिंग सहायकों’ (Battlefield nursing assistants) के रूप में कार्य करने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है?
 (अ) भारतीय सेना
 (ब) भारतीय वायु सेना
 (स) भारतीय नौसेना
 (द) भारतीय तटरक्षक बल

उत्तर : भारतीय नौसेना
व्याख्या :
भारतीय नौसेना की दक्षिणी नौसेना कमान ने हाल ही में घोषणा की कि उसने अपने गैर-चिकित्सा कर्मियों को COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण युद्धक्षेत्र नर्सिंग सहायकों के रूप में कार्य करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना शुरू कर दिया है।

प्रश्न 5   BRO की प्रमुख परियोजना प्रोजेक्ट दन्तक (Project DANTAK), जो हाल ही में खबरों में थी, किस देश में कार्यान्वित की गई है?
 (अ) भूटान
 (ब) बांग्लादेश
 (स) मालदीव
 (द) श्रीलंका

उत्तर : भूटान
व्याख्या :
24 अप्रैल, 1961 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में प्रोजेक्ट दन्तक की स्थापना की गई थी। यह सीमा सड़क संगठन (BRO) की सबसे पुरानी परियोजनाओं में से एक है, जिसे भूटान में मोटर योग्य सड़कों के निर्माण का काम सौंपा गया था। हाल ही में, इस परियोजना की डायमंड जुबली को भूटान में मनाया गया।

प्रश्न 6   परित्यक्त बच्चों के पुनर्वास के लिए किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश ने ‘हरिहर नीति’ शुरू की है -
 (अ) हरियाणा
 (ब) राजस्थान
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
हरियाणा मंत्रिमंडल ने HARIHAR- Homeless Abandoned and Surrendered Children Rehabilitation Initiative Haryana Policy को मंजूरी दे दी है। इस नीति के तहत 5 वर्ष से कम उम्र के परित्यक्त बच्चे 25 वर्ष या विवाह तक शिक्षा, रोजगार और वित्तीय सहायता के लाभ के लिए पात्र होंगे।

प्रश्न 7   गूगल डूडल ने हाल ही में डॉ वेरा गेड्रोइट्स का 151 वां जन्मदिन मनाया। ये किस देश की पहली महिला सैन्य सर्जन थीं -
 (अ) चीन
 (ब) रूस
 (स) पोलैंड
 (द) इजराइल

उत्तर : रूस
व्याख्या :
प्रिंसेस वेरा इग्नाटिवेना गेड्रोइट्स एक रूसी डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (Doctor Of Medicine) थीं। वेरा गेड्रोइट्स रूस की पहली महिला सैन्य सर्जन थीं। सिर्फ इतना ही नहीं वह सर्जरी के क्षेत्र में पहली महिला प्रोफेसर और रूस के इंपीरियल पैलेस में एक डॉक्टर के रूप में सेवा देने वाली पहली महिला थीं। एक सर्जन होने के अलावा वेरा गेड्रोइट्स प्रोफेसर, कवि और लेखिका भी थीं। वेरा गेड्रोइट्स को उनके निडर सेवा और युद्ध चिकित्सा के क्षेत्र में अनगिनत जवानों की जान बचाने के लिए जाना जाता है। वेरा गेड्रोइट्स का जन्म 19 अप्रैल को 1870 को कीव के लिथुआनियाई शाही वंश के एक प्रमुख परिवार में हुआ था, उस वक्त वो रूसी साम्राज्य का हिस्सा था।

प्रश्न 8   हाल ही में, केंद्र सरकार ने किस तारीख तक विवाद से विश्वास योजना के तहत भुगतान करने की समय सीमा बढ़ाई है -
 (अ) 30 मई
 (ब) 30 सितंबर
 (स) 30 जून
 (द) 30 जुलाई

उत्तर : 30 जून
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने Covid-19 महामारी के कारण कठिनाई का सामना कर रहे करदाताओं को राहत देने के लिए डायरेक्ट टैक्स विवाद निपटान योजना 'विवाद से विश्वास' के तहत भुगतान करने की समय सीमा को दो महीने बढ़ाकर 30 जून, 2021 तक करने की घोषणा की है। इस योजना की शुरुआत के बाद से यह चौथा मौका जब वित्त मंत्रालय द्वारा समय सीमा बढ़ाई जा रही है। पहली बार समय सीमा 31 मार्च, 2020 से बढ़ाकर 30 जून, 2020, इसके बाद 31 दिसंबर, 2020 और फिर 31 मार्च, 2021 तक की गई थी।

प्रश्न 9   किस देश ने कोरोनोवायरस मामलों में वृद्धि के कारण ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारत को 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भेजी है -
 (अ) सऊदी अरब
 (ब) ऑस्ट्रेलिया
 (स) फ्रांस
 (द) अमेरिका

उत्तर : सऊदी अरब

प्रश्न 10   अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के किस हेलीकॉप्टर ने लाल ग्रह पर अपनी तीसरी सफल उड़ान भरी है -
 (अ) Phoenix
 (ब) Spirit
 (स) Curiosity
 (द) Ingenuity

उत्तर : Ingenuity
व्याख्या :
NASA के इनजेनिटी हेलिकॉप्टर (Ingenuity Helicopter) ने मंगल ग्रह पर तीसरी बार सफल उड़ान भरते हुए 164 फीट की दूरी तय की

page no.(1/68)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.