प्रश्न 1 UAE की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में निम्न में से किसे नामित किया गया है - (अ) नोरा अल मातरोशी (ब) खावला अल रोमाथी (स) मेहरुन्निसा बेगम (द) इनमें से कोई नहीं उत्तर View Detail
नोरा अल मातरोशी (Noura al Matroushi) को UAE की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में नामित किया गया है। 4000 अन्य आवेदकों में से यूएई की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में नोरा अल मातरोशी को चुना गया है। उन्हें भविष्य के अंतरिक्ष अन्वेषण मिशनों के लिए नासा (NASA) के साथ प्रशिक्षित किया जायेगा। नोरा को मोहम्मद अल-मुल्ला (Mohammed al-Mulla) के साथ कार्य करेंगी। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को टेक्सास के ह्यूस्टन में स्थित नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर से प्रशिक्षित किया जायेगा।
प्रश्न 2 विश्व का पहला माइक्रोसेन्सर आधारित विस्फोटक का पता लगाने में सहायक उपकरण ईटीडी नैनोस्निफर को किस देश ने विकसित किया है - (अ) जर्मनी (ब) डेनमार्क (स) भारत (द) चीन उत्तर View Detail
केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली में विश्व का पहला माइक्रोसेन्सर आधारित विस्फोटक का पता लगाने में सहायक उपकरण ईटीडी नैनोस्निफर की शु्रूआत की। नैनोस्निफर को नैनोस्निफ तकनीक से विकसित किया गया है। यह आईआईटी बॉम्बे का स्टार्टअप है। इसे आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप वेहंत टेक्नोलॉजीज द्वारा बाजार में उतारा जा रहा है। शत प्रतिशत स्वदेशी ईटीडी नैनोस्निफर उपकरण मात्र 10 सेकंड में विस्फोटक का पता लगा सकता है और यह विस्फोटक के अलग-अलग वर्गों में पहचान के साथ उन्हें वर्गीकृत भी कर सकता है। यह सैन्य, पारंपरिक और घर में बनाए विस्फोटक के सभी वर्गों का भी पता लगाता है।
प्रश्न 3 वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने अटल नवप्रवर्तन मिशन की कितनी अटल टिंकरिंग लैब्स को आधिकारिक तौर पर अपना लिया है - (अ) 156 (ब) 345 (स) 295 (द) 171 उत्तर View Detail
नीति आयोग के अंतर्गत अटल नवप्रवर्तन मिशन (एआईएम) की देश भर में प्रमुख 295 अटल टिंकरिंग लैब्स (एटीएल) को आधिकारिक तौर पर वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने अपना लिया है, जो छात्रों के बीच वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार संस्कृति को विकसित करने की दिशा में एक महत्वाकांक्षी कदम है। अपनी 36 प्रयोगशालाओं के साथ सीएसआईआर ने देश भर में 295 अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं और उनके छात्रों को अपनाया है। यह देश भर के युवा नवप्रवर्तकों के लिए राष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ बुद्धिमान और वैज्ञानिकों से सीखने का एक अभूतपूर्व अवसर है। यह अवसर पाकर प्रगतिशील छात्र अपने स्कूल, परिवारों और स्थानीय समुदायों के लिए जीवंत प्रेरणा का स्त्रोत बन जाएंगे।
प्रश्न 4 देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त निम्न में से किसे नियुक्त किया गया हैं - (अ) सुशील चंद्रा (ब) राहुल सचदेवा (स) अनिल कुमार (द) अजय त्रिपाठी उत्तर View Detail
सुशील चन्द्रा ने भारत के 24वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। 1980 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी श्री चन्द्रा पिछले वर्ष फरवरी में निर्वाचन आयोग में आयुक्त के रूप में शामिल हुए थे। वे जम्मू कश्मीर में परिसीमन कार्य की देखरेख से संबंधित आयोग के सदस्य भी हैं। करीब 39 वर्ष तक आयकर विभाग में कई पदों पर कार्य करने के बाद श्री चन्द्रा को पहली नवम्बर 2016 को केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था।
प्रश्न 5 रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी (Sputnik-V) को मंजूरी देने वाला 60वां देश निम्न में से कौन बन गया है - (अ) नेपाल (ब) चीन (स) बांग्लादेश (द) भारत उत्तर View Detail
भारतीय औषध महानियंत्रक- डीसीजीए के विशेषज्ञ समूह ने रूस की वैक्सीन स्पुतनिक-वी के आपातकालीन उपयोग की अनुमति दे दी है। डीसीजीए की आवश्यक अनुमति के बाद भारत में कोविड महामारी से निपटने के लिए यह तीसरी वैक्सीन होगी, जिसका आपात उपयोग किया जा सकेगा। भारत में इस वैक्सीन का क्लीनिकल परीक्षण डॉक्टर रेड्डीज लैब करा रही है। हैदराबाद की बहुराष्ट्रीय भारतीय दवा कम्पनी डॉक्टर रेड्डीज लैब ने भारत में स्पुतनिक टीके की आपूर्ति के लिए रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष-आरडीआईएफ के साथ समझौता किया है।
प्रश्न 6 आईपीएल इतिहास में 350 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी निम्न में से कौन बन गए हैं - (अ) महेंद्र सिंह धोनी (ब) मयंक अग्रवाल (स) क्रिस गेल (द) विराट कोहली उत्तर View Detail
पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल 2021 के पहले ही मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। गेल आईपीएल में 350 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। दूसरे स्थान पर 237 छक्कों के साथ एबी डिविलियर्स हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर 216 छक्कों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। इसके बाद रोहित शर्मा (214) और विराट कोहली(201) छक्कों के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
प्रश्न 7 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निम्न में से किस रिटायर्ड जस्टिस को उप लोकायुक्त नियुक्त किया है - (अ) राहुल सचदेवा (ब) सुरेंद्र कुमार यादव (स) प्रमोद कुमार यादव (द) संजय कुमार सिंह उत्तर View Detail
अयोध्या बाबरी विध्वंस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी समेत 32 आरोपियों को बरी करने वाले सीबीआई की विशेष अदालत के पूर्व न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव को उप लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। साल 2019 अगस्त में जज सुरेंद्र कुमार यादव रिटायर हो रहे थे लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें 11 महीने का अतिरिक्त समय और दिया गया था।
प्रश्न 8 अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक कोष (IMF) के अनुसार कोविड-19 महामारी के दौरान भारत का डेट-जीडीपी अनुपात 74 फीसदी से बढ़कर _________ फीसदी हो गया है - (अ) 80% (ब) 85% (स) 90% (द) 95% उत्तर View Detail
कोरोना संकट की वजह से देश का कर्ज-जीडीपी अनुपात ऐतिहासिक लेवल पर पहुंच गया है। साल 2020 में देश का कर्ज-जीडीपी अनुपात 74 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी तक पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसका मतलब यह है कि साल 2020 में भारत का कुल उत्पादन अगर 100 रुपये का था, तो कर्ज का बोझ बढ़कर 90 रुपया हो गया। गौरतलब है कि साल 2020 में भारत का कुल जीडीपी करीब 189 लाख करोड़ रुपये और कर्ज करीब 170 लाख करोड़ रुपये था। हालांकि आईएमएफ ने यह भी कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था में अब जो सुधार हो रहा है, उसकी वजह से यह अनुपात घटकर 80 फीसदी तक आ सकता है।
प्रश्न 9 किस बैंक ने चेन्नई–कन्याकुमारी औद्योगिक गलियारे (CKIC) में परिवहन कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 484 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है - (अ) विश्व बैंक (ब) न्यू डेवलपमेंट बैंक (स) एशियाई विकास बैंक (द) एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक उत्तर View Detail
एशियाई विकास बैंक ने तमिलनाडु में चेन्नई-कन्याकुमारी औद्योगिक गलियारे- CKIC में सड़क के रखरखाव और परिवहन कनेक्टिविटी में सुधार के लिए USD 484 मिलियन ऋण के लिए अपनी स्वीकृति दी। कॉरिडोर भारत के ईस्ट कोस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है।
प्रश्न 10 ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप, जिनका हाल ही में निधन हो गया, उन्हें आधिकारिक तौर पर क्या कहा जाता है - (अ) ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग (ब) ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज (स) ड्यूक ऑफ वेलिंगटन (द) ड्यूक ऑफ लेइनस्टर उत्तर View Detail
ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप - ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का निधन हो गया। वे 99 वर्ष के थे। प्रिंस ने 1947 में ब्रिटेन की राजकुमारी एलिजाबेथ से शादी की थी जो ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महिला थी।