Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ

प्रश्न 1   ‘सिंचाई प्रबंन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान’ की स्थापना किसके सहयोग से की गई है -
 (अ) अमेरिका
 (ब) जर्मनी
 (स) जापान
 (द) स्वीडन

उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
राजस्थान सिंचाई प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा की स्थापना अमेरिका की राष्ट्रीय विकास एजेंसी के सहयोग से अगस्त 1984 में की गई।

प्रश्न 2   ‘जीवनधारा योजना’ किससे संबंधित है-
 (अ) लघु सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण
 (ब) बी.पी.एल. परिवारों के लिए निःशुल्क बीमा
 (स) ग्रामिण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने
 (द) सिंचाई हेतु कुओं का निर्माण

उत्तर : सिंचाई हेतु कुओं का निर्माण
व्याख्या :
जीवनधारा योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले SC,ST जाती के लघु व सीमांत कृषकों को कुओं के निर्माण में लघु सिंचाई कार्य हेतु शत-प्रतिशत अनुदान की योजना है, जो वर्ष 1996-97 से स्वतंत्र रूप से क्रियान्वित की जा रही है।

प्रश्न 3   ‘गंगनहर’ का उदगम स्थल है -
 (अ) भाखड़ा बाँध
 (ब) नाँगल बाँध
 (स) सतलज नदी
 (द) हरिके बैराज

उत्तर : सतलज नदी
व्याख्या :
यह भारत की प्रथम नहर सिंचाई परियोजना है। बीकानेर के महाराजा गंगासिंह के प्रयासों से गंगनहर के निर्माण द्वारा सतलज नदी का पानी राजस्थान में लाने हेतु 4 दिसम्बर 1920 को बीकानेर, भावलपुर और पंजाब राज्यों के बीच सतलज नदी घाटी समझौता हुआ था। गंगनहर की आधारशिला फिरोजपुर हैडबाक्स पर 5 सितम्बर 1921 को महाराजा गंगासिंह द्वारा रखी गई।

प्रश्न 4   मेजा बांध किस नदी पर बना हुआ है-
 (अ) कोठारी नदी
 (ब) खारी नदी
 (स) मेज नदी
 (द) बेड़च नदी

उत्तर : कोठारी नदी
व्याख्या :
मेजा बांध भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ कस्बे में कोठारी नदी पर है। इससे भीलवाड़ा शहर को पेयजल की आपूर्ति होती है।

प्रश्न 5   राजस्थान में सर्वाधिक बांध किस नदी पर बने हुए है-
 (अ) माही
 (ब) चम्बल
 (स) बनास
 (द) काली सिंध

उत्तर : चम्बल
व्याख्या :
चम्बल परियोजना का कार्य 1952 -54 में प्रारम्भ हुआ। यह राजस्थान व मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें दानों राज्यों की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत है। इस परियोजना में चार बांध भी बनाए गये है, जिनमें से तीन बांध राजस्थान में स्थित है तथा एक मध्यप्रदेश में स्थित है। राजस्थान में स्थित तीन बांध राणाप्रताप सागर बांध, जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज है। जबकि मध्यप्रदेश में स्थित बांध गांधीसागर बांध है।

प्रश्न 6   बीसलपुर बाँध किस नदी पर बना है-
 (अ) कोठारी
 (ब) बेड़च
 (स) बनास
 (द) चम्बल

उत्तर : बनास
व्याख्या :
बीसलपुर परियोजना बनास नदी पर टोंक जिले के टोडारायसिंह कस्बे में है। यह पेयजल की परियोजना है। इसका प्रारम्भ 1988-89 में हुआ।

प्रश्न 7   कड़ाना बाँध किस नदी पर बना है-
 (अ) बेड़च
 (ब) पार्वती
 (स) सोम
 (द) माही

उत्तर : माही
व्याख्या :
माही - बजाज सागर परियोजना राजस्थान एवं गुजरात की संयुक्त परियोजना है। 1966 में हुए समझौते के अनुसार राजस्थान का हिस्सा 45 प्रतिशत व गुजरात का हिस्सा 55 प्रतिशत है, लेकिन इससे बनने वाली विद्युत 100% राजस्थान को प्राप्त होती है। इस परियोजना में गुजरात के पंच महल जिले में माही नदी पर कड़ाना बांध का निर्माण किया गया है।

प्रश्न 8   भाखड़ा-नागल परियोजना किस नदी पर स्थित है-
 (अ) सतलज
 (ब) रावी
 (स) घग्घर
 (द) नर्मदा

उत्तर : सतलज
व्याख्या :
भाखड़ा नांगल परियोजना भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियाजना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश की संयुक्त परियोजना है। इसमें राजस्थान का हिस्सा 15.2 प्रतिशत (विद्युत व जल दोनों में) है। भाखड़ा बांध का निर्माण हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलज नदी पर भाखड़ा नामक स्थाप पर किया गया है। इसका जलाशय गोबिन्द सागर है।

प्रश्न 9   राजस्थान में तालाबों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई किस क्षेत्र में होती है-
 (अ) पूर्वी
 (ब) दक्षिणी-पूर्वी
 (स) दक्षिणी
 (द) उत्तरी

उत्तर : दक्षिणी-पूर्वी
व्याख्या :
तालाबों से सिंचाई कुल सिंचित क्षेत्र के 0.6 प्रतिशत भाग में होती है। तालाबों से सर्वाधिक सिंचाई भीलवाड़ा में दुसरा स्थान उदयपुर का है। राजस्थान के दक्षिणाी एवं दक्षिणी पूर्वी भाग में तालाबों से सर्वाधिक सिंचाई की जाती है।

प्रश्न 10   राजस्थान में कुओं द्वारा सर्वाधिक सिंचाई होती है-
 (अ) पुर्वी क्षेत्र में
 (ब) उत्तरी क्षेत्र में
 (स) दक्षिणी क्षेत्र में
 (द) दक्षिणी पुर्वी क्षेत्र में

उत्तर : पुर्वी क्षेत्र में
व्याख्या :
ये राजस्थान में सिंचाई के प्रमुख साधन है। कुल सिंचित भुमि का लगभग 66 प्रतिशत भाग कुंए एवं नलकूप से सिंचित होता है। कुए एवम् नलकूप से सर्वाधिक सिंचाई जयपुर में की जाती है। द्वितीय स्थान अलवर का है।

page no.(1/33)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.