Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

कृषि फसलें

प्रश्न 1 उन बीजों का चयन कीजिए जो100% शुद्ध होते हैं और जिनके बैग को सुनहरा पीले रंग का टैग लगाया जाता है :-
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
  • (अ) मूल केन्द्रक बीज (न्यूक्लिअस बीज)
  • (ब) प्रमाणित बीज
  • (स) आधार (फाउंडेशन) बीज
  • (द) प्रजनक (ब्रीडर) बीज
उत्तर : प्रजनक (ब्रीडर) बीज
व्याख्या :
प्रजनक (ब्रीडर) बीज पूरी तरह से शुद्ध होते हैं और सुनहरे पीले टैग वाले बैग में बेचे जाते हैं। प्रमाणित बीज नीले टैग के साथ, और आधार (फाउंडेशन) बीज सफेद टैग के साथ आते हैं।
प्रश्न 2 किस क्रांति के प्रसार से भारत खाद्यान्न में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में सक्षम हुआ -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
  • (अ) पीली क्रांति
  • (ब) नीली क्रांति
  • (स) सफेद क्रांति
  • (द) हरित क्रांति
उत्तर : हरित क्रांति
व्याख्या :
हरित क्रांति (1960 के दशक) के दौरान उच्च उत्पादकता वाले बीज, उर्वरक, और सिंचाई तकनीकों का उपयोग हुआ, जिससे भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना।
प्रश्न 3 फसलों के सबसे उपयुक्त रूप से मेल किए गए जोड़े को चुनिए।
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
  • (अ) चावल - रबी- बासमती
  • (ब) मक्का - रबी - विजय
  • (स) चावल - खरीफ - शक्ति
  • (द) गेंहूँ - रबी - सोनारा
उत्तर : गेंहूँ - रबी - सोनारा
व्याख्या :
चावल खरीफ फसल है, बासमती चावल की एक किस्म है। मक्का खरीफ या रबी दोनों में उगाया जा सकता है, लेकिन विजय मक्का की किस्म नहीं है। शक्ति चावल की किस्म है, लेकिन इसे रबी से जोड़ा गया है, जो गलत है। गेंहूँ रबी फसल है और “सोनारा” इसकी एक प्रचलित किस्म है, इसलिए यह सही उत्तर है।
प्रश्न 4 चाय किस देश की एक देशी फसल है -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
  • (अ) भारत
  • (ब) ब्रिटिश
  • (स) चीन
  • (द) श्रीलंका
उत्तर : चीन
व्याख्या :
चाय की उत्पत्ति चीन में हुई थी, और इसे वहां से दुनिया के अन्य हिस्सों में फैलाया गया।
प्रश्न 5 स्वतंत्रता के समय भारत की कितनी प्रतिशत जनसंख्या अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर थी? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
  • (अ) 65% लगभग
  • (ब) 60% लगभग
  • (स) 85% लगभग
  • (द) 75% लगभग
उत्तर : 85% लगभग
व्याख्या :
भारत कृषि प्रधान देश है. आजादी के वक्त देश की ज्यादातर आबादी खेती पर ही निर्भर थी। ऐसा अनुमान है कि उस वक्त 80% से ज्यादा आबादी की आजीविका खेती से ही चलती थी। इतना ही नहीं, उस समय देश की जीडीपी में कृषि का योगदान भी करीब आधा हुआ करता था।
प्रश्न 6 निम्नलिखित में से किसे भारत में हरित क्रांति का जनक माना जाता है?
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
  • (अ) हीरालाल चौधरी
  • (ब) सैम पित्रोदा
  • (स) एम. एस. स्वामीनाथन
  • (द) वर्गीस कुरियन
उत्तर : एम. एस. स्वामीनाथन
व्याख्या :
एम. एस. स्वामीनाथन को भारत में हरित क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने कृषि उत्पादन में सुधार के लिए काम किया।
प्रश्न 7 निम्नलिखित में से कृषि का कौन-सा संस्थागत कारक, कृषि की उत्पादकता और प्रारूप को प्रभावित करता है?
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
  • (अ) रसायनिक उर्वरक
  • (ब) फसल बीमा
  • (स) अधीनस्थ कृषि क्षेत्र का आकार
  • (द) स्थलाकृति
उत्तर : अधीनस्थ कृषि क्षेत्र का आकार
व्याख्या :
कृषि क्षेत्र का आकार संस्थागत कारकों में से एक है, जो कृषि की उत्पादकता और प्रारूप को प्रभावित करता है। बड़े क्षेत्र अधिक यंत्रीकरण और फसल विविधता की अनुमति देते हैं, जबकि छोटे क्षेत्र में यह कठिन होता है।
प्रश्न 8 एक भूमि के खण्ड पर विभिन्न फसलों को एक सुनियोजित अनुक्रमण में उगाना कहलाता है:
Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
  • (अ) अंतरासस्यन (अंतर फसल)
  • (ब) संयुक्त कृषि
  • (स) मिश्रित कृषि
  • (द) फसल चक्र
उत्तर : फसल चक्र
व्याख्या :
फसल चक्र (Crop Rotation) एक तकनीक है जिसमें विभिन्न प्रकार की फसलों को एक निश्चित क्रम में उगाया जाता है ताकि भूमि की उर्वरता बनी रहे।
प्रश्न 9 निम्नलिखित में से कौन सी भारत की एक कृषि समस्या नहीं है-
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) जुताई भूमि के एक छोटे आकार के भूखण्ड
  • (ब) जैविक खेती को प्रोत्साहन
  • (स) सिंचाई सुविधाओं का अभाव
  • (द) भूमि की उर्वरता में गिरावट
उत्तर : जैविक खेती को प्रोत्साहन
व्याख्या :
जैविक खेती को प्रोत्साहन कृषि की एक सकारात्मक दिशा है, जबकि छोटे भूखंड, सिंचाई की कमी, और भूमि की उर्वरता में गिरावट भारत की मुख्य कृषि समस्याएं हैं।
प्रश्न 10 मिश्रित कृषि में क्या शामिल है -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
  • (अ) योजनाबद्ध तरीकों से विभिन्न फसलों की खेती करना
  • (ब) रबी और खरीफ फसलों की एक साथ खेती करना
  • (स) विभिन्न फसलें उगाना और पशुपालन भी करना
  • (द) फसलें और सब्जियाँ उगाना
उत्तर : विभिन्न फसलें उगाना और पशुपालन भी करना
व्याख्या :
मिश्रित कृषि में किसान विभिन्न प्रकार की फसलों के साथ पशुपालन भी करते हैं, जिससे कृषि उत्पादन और आय के स्रोतों में विविधता आती है।

page no.(1/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.