Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2021 Current Affairs

प्रश्न 1   पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड का नया निदेशक (परियोजना) निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) राहुल सचदेवा
 (ब) अनिल कुमार सिंह
 (स) प्रकाश कुमार अग्निहोत्री
 (द) राजीव रंजन झा

उत्तर : राजीव रंजन झा
व्याख्या :
सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी) ने कहा कि राजीव रंजन झा ने निदेशक (परियोजना) का कार्यभार संभाल लिया है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि राजीव रंजन झा इससे पहले पीएफसी में परियोजना विभाग के कार्यकारी निदेशक रूप में काम कर रहे थे। उनके पास अक्षय ऊर्जा ऋण पोर्टफोलियो संभालने तथा परियोजना मूल्यांकन (विशेषकर स्वतंत्र निजी बिजली परियोजनाओं के लिए) के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है।

प्रश्न 2   विश्व सोरायसिस दिवस (World Psoriasis Day) प्रत्येक वर्ष किस तारीख को मनाया जाता है -
 (अ) 9 अक्टूबर को
 (ब) 19 अक्टूबर को
 (स) 29 अक्टूबर को
 (द) 30 अक्टूबर को

उत्तर : 29 अक्टूबर को
व्याख्या :
सोरायसिस और सोरियाटिक आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार के संबंध में जागरूकता पैदा करना और सशक्तिकरण और कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ सोरायसिस एसोसिएशन (International Federation of Psoriasis Associations - IFPA) द्वारा हर साल 29 अक्टूबर को विश्व सोरायसिस दिवस (World Psoriasis Day) मनाया जाता है। 2021 के विश्व सोरायसिस दिवस का विषय एकता के लिए कार्रवाई (Uniting for action) है। सोरायसिस एक प्रकार का त्वचा रोग है जिसके कारण त्वचा की कोशिकाएं दस गुना तेज हो जाती हैं। सोरायसिस के कारण त्वचा पर सफेद शल्कों से घिरे उबड़-खाबड़ लाल धब्बे बन जाते हैं।

प्रश्न 3   अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने 28 अक्टूबर को अफ़ग़ानिस्तान के लिए मानवीय सहायता के तौर पर कितनी राशि की घोषणा की है -
 (अ) 144 मिलियन डॉलर
 (ब) 244 मिलियन डॉलर
 (स) 44 मिलियन डॉलर
 (द) 84 मिलियन डॉलर

उत्तर : 144 मिलियन डॉलर
व्याख्या :
फ़ग़ानिस्तान में तालिबान के शासन के अधीन गंभीर मानवीय संकट (Humanitarian Crisis) का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए अमेरिका 14.4 करोड़ डॉलर की मदद देगा। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने बताया कि सहायता स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय और गैर-सरकारी मानवीय संगठनों को सीधे प्रदान की जाएगी, जिनमें शरणार्थियों से जुड़ा संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ), अंतरराष्ट्रीय आव्रजन संगठन (आईओएम) और विश्व स्वास्थ्य संगठन शामिल हैं।

प्रश्न 4   अमेरिका ने 12वीं सदी की नटराज की कांस्य प्रतिमा सहित निम्न में कितनी बहुमूल्य वस्तुएं भारत को लौटा दी हैं जिनकी कीमत लगभग 110 करोड़ रूपए है -
 (अ) 178 वस्तुएं
 (ब) 248 वस्तुएं
 (स) 341 वस्तुएं
 (द) 158 वस्तुएं

उत्तर : 248 वस्तुएं
व्याख्या :
अमेरिका ने 28 अक्टूबर को भारत को उसकी कई प्राचीन वस्तुएं लौटा दी हैं। ये सभी वो वस्तुएं हैं जिनको कई सालों पहले चोरी किया गया था। इसी कड़ी में कुल 248 वस्तुएं लौटा दी गई हैं जिनकी कीमत लगभग 110 करोड़ रूपए है। इन वस्तुओं में 12वीं सदी की कांस्य नटराज मूर्ति भी शामिल है जिसकी चोरी साल 1960 में भारत के एक मंदिर से हुई थी।

प्रश्न 5   हाल ही में अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है, वह मुख्य रूप से किस फिल्म उद्योग से जुड़े थे?
 (अ) कन्नड़ सिनेमा
 (ब) पंजाबी सिनेमा
 (स) बंगाली सिनेमा
 (द) हिंदी सिनेमा

उत्तर : कन्नड़ सिनेमा
व्याख्या :
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 46 वर्ष के थे। बताया जाता है कि पुनीत अपने जिम में कसरत करते हुए अचानक गिर पडे। मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने राज्‍य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुनीत ने अप्पू, अभि, वीरा कन्नडिगा, मौर्य, आकाश, अजय और अरासु सहित 29 से अधिक कन्नड़ फिल्मों में नायक के रूप में काम किया। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और 1985 में बेट्टादा हूवु में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था।

प्रश्न 6   निम्नलिखित में से कौन सी ट्रेन दक्षिण रेलवे की पहली एकीकृत प्रबंधन प्रणाली प्रमाणित ट्रेन बन गई है?
 (अ) राजधानी एक्सप्रेस
 (ब) चेन्नई-मैसूर-चेन्नई शताब्दी एक्सप्रेस
 (स) तेजस एक्सप्रेस
 (द) बंदे भारत एक्सप्रेस

उत्तर : चेन्नई-मैसूर-चेन्नई शताब्दी एक्सप्रेस
व्याख्या :
चेन्नई- मैसूर- चेन्नई शताब्दी एक्सप्रेस दक्षिण रेलवे की पहली एकीकृत प्रबंधन प्रणाली (आईएमएस) प्रमाणित ट्रेन, भारतीय रेलवे की पहली शताब्दी और दूसरी मेल / एक्सप्रेस ट्रेन बन गई। ट्रेन संख्‍या 12007/12008, डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल- मैसूर जंक्शन- डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस दक्षिण रेलवे की पहली ऐसी ट्रेन सेवा है, जिसने आईएसओ 9001:2015, आईएसओ 14001:2015 और आईएसओ 45001:2018 के साथ आईएमएस प्रमाण-पत्र प्राप्त किया है। ट्रेन का प्रारंभिक रख-रखाव चेन्नई डिवीजन के बेसिन ब्रिज कोचिंग डिपो द्वारा किया जा रहा है। प्रमाणन एजेंसी ने व्यापक लेखा-परीक्षा और रेलवे द्वारा सभी निर्धारित मानदंडों के पालन के विधिवत सत्यापन के बाद यह प्रमाण-पत्र प्रदान किया है।

प्रश्न 7   निम्नलिखित में से किसे बिजनेस लीडरशिप अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया -
 (अ) जूली स्वीट
 (ब) श्रेनिक घोड़ावती
 (स) शांतनु नारायण
 (द) कुमार मंगलम बिरला

उत्तर : श्रेनिक घोड़ावती
व्याख्या :
घोड़ावत कंज्यूमर लिमिटेड (जीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्रेनिक घोडावत को खाद्य और किराना सेगमेंट में उनकी उत्कृष्टता और नेतृत्व के लिए बिजनेस लीडरशिप अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया था और उन्हें यंग फूड एंड ग्रोसरी प्रोफेशनल (35 वर्ष से कम) के रूप में नामित किया गया था।

प्रश्न 8   निम्नलिखित में से किसने 22वें फिंगरप्रिंट ब्यूरो के निदेशकों के अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है -
 (अ) राजनाथ सिंह
 (ब) अजय कुमार
 (स) अजय कुमार मिश्रा
 (द) अमित शाह

उत्तर : अजय कुमार मिश्रा
व्याख्या :
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, श्री अजय कुमार मिश्रा ने दो दिवसीय 22वें फिंगरप्रिंट ब्यूरो के निदेशकों के अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

प्रश्न 9   निम्नलिखित में से किसने राष्ट्रीय एकता साइकिल रैली शुरू की है -
 (अ) अनिल बैजल
 (ब) आर एम माथुर
 (स) मनोज सिन्हा
 (द) अमित शाह

उत्तर : अनिल बैजल
व्याख्या :
31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस से पहले, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय एकता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम स्थल पर एलजी के साथ दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय कुमार देव भी मौजूद थे।

प्रश्न 10   हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश में 'तुशील' नामक P1135.6 वर्ग का सातवां भारतीय नौसेना युद्धपोत लॉन्च किया गया?
 (अ) जापान
 (ब) चीन
 (स) ओमान
 (द) रूस

उत्तर : रूस
व्याख्या :
पी 1135.6 वर्ग के सातवें भारतीय नौसेना फ्रिगेट को 28 अक्टूबर 2021 को रूस के कालिनिनग्राद स्थित यानतर शिपयार्ड में लॉन्च किया गया। उसके शुभारंभ समारोह में मास्को स्थित भारतीय राजदूत श्री डी. बाला वेंकटेश वर्मा, रूसी संघ के वरिष्ठ गणमान्य और भारतीय नौसेना के अधिकारी उपस्थित थे। समारोह के दौरान, श्रीमती दात्ला विद्या वर्मा ने पोत का नाम ‘तुशील’ रखा। संस्कृत में ‘तुशील’ का अर्थ ‘रक्षात्मक कवच’ होता है। भारत और रूसी संघ की सरकारों के बीच समझौते के आधार पर परियोजना 1135.6 के तहत दो पोत रूस और दो पोत भारत में बनाये जायेंगे। भारत में इन पोतों का निर्माण मेसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) में किया जायेगा। दो पोतों के निर्माण की संविदा पर रूस और भारत के बीच 18 अक्टूबर को हस्ताक्षर किये गये थे।

page no.(1/48)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.