Rajasthan Current Affairs 2022
प्रश्न 11 हाल ही में राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा किस स्थान से हेलीकाॅप्टर जाॅयराइड की शुरूआत की गई है -
(अ) चौमू, जयपुर
(ब) सम, जैसलमेर
(स) नाथद्वारा, राजसमंद
(द) माउंट आबू, सिरोही
व्याख्या :
राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम ढाणी (सम, जैसलमेर) से हेलीकॉप्टर जॉयराइड की शुरूआत की गई है।
प्रश्न 12 शरद महोत्सव 2022 का आयोजन किस स्थान पर किया गया है -
(अ) माउंट आबू
(ब) जोधपुर
(स) जैसलमेर
(द) बीकानेर
व्याख्या :
माउंट आबू में शरद महोत्सव 2022 शुरू हुआ है।
प्रश्न 13 ललित मीणा जिन्हें हाल ही में ‘धनुर्धर श्री लिंबाराम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है, किस खेल से संबंधित हैं -
(अ) बाॅस्केट बाॅल
(ब) हाॅकी
(स) क्रिकेट
(द) फुटबाॅल
व्याख्या :
दृष्टिहीन क्रिकेट में अपना लोहा मनवाने वाले ललित मीणा को ‘धनुर्धर श्री लिंबाराम पुरस्कार’ से सम्मानित किया।
प्रश्न 14 हाल ही में ‘विमेन इकोनोमिक फोरम’ द्वारा ‘लीडर आॅफ डिकेड’ से किसे सम्मानित किया गया है -
(अ) अशोक गहलोत
(ब) अशोक चांदना
(स) प्रमोद जैन भाया
(द) लाल चंद कटारिया
व्याख्या :
खेल एवं युवा मामले तथा जनसंपर्क विभाग के राज्य मंत्री अशोक चांदना को वैश्विक संस्था 'विमेन इकोनोमिक फोरम' द्वारा 'लीडर ऑफ डिकेड' के सम्मान से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 15 ‘महाबलिदानी पन्नाधय पेनोरमा’ का निर्माण किस स्थान पर किया जायेगा -
(अ) पाण्डोली, चित्तौड़गढ़
(ब) सांचौर, जालौर
(स) माउंट आबू, सिरोही
(द) शेरगढ़, जोधपुर
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ जिले में पन्नाधाय के पैतृक स्थल पाण्डोली में ‘महाबलिदानी पन्नाधाय पेनोरमा’ के निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
प्रश्न 16 हाल ही में जारी पुस्तक ‘इबारत एक महफिल’ के लेखक हैं -
(अ) मोहम्मद वारिस अली
(ब) मोहम्मद जमान आरिफ
(स) अनीस अशफाक
(द) फारूख फैयाज
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मरहूम मोहम्मद जमान आरिफ द्वारा लिखित पुस्तक 'इबारत एक महफिल' का विमोचन किया है।
प्रश्न 17 राजस्थानी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 से किसे सम्मानित किया गया है -
(अ) कमल रंगा
(ब) अनुराधा राॅय
(स) प्रवीण दशरथ
(द) गायत्रीबाला
व्याख्या :
केन्द्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 में राजस्थानी भाषा के लिए बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा को उनकी चर्चित नाट्य कृति अलेखूं अंबा के लिए पुरस्कृत किया गया है। यह कृति महाभारत के पौराणिक नारी चरित्र अंबा को केन्द्र में रखकर सृजित की गई है। 2022 के लिए राजस्थानी भाषा का अनुवाद पुरस्कार मदन गोपाल लढ़ा द्वारा अनूदित कृति अखूट तासळो पर दिया जाएगा। अखूट तासळो सुप्रसिद्ध गुजराती उपन्यासकार डॉ बिंदु भट्ट के बहुचर्चित गुजराती उपन्यास अखेपातर का राजस्थानी अनुवाद है।
प्रश्न 18 हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में आर्थिक विकास दर के मामले में राजस्थान का देश में स्थान पर है -
(अ) पहला
(ब) दूसरा
(स) चौथा
(द) पांचवां
व्याख्या :
वित्तीय वर्ष 2021-22 में आर्थिक विकास दर के मामले में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर (11.04% विकास दर) है। पहले स्थान पर (11.43%) आंध्र प्रदेश है।
प्रश्न 19 जगद्गुरू रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय कहां स्थित है -
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) बीकानेर
(द) उदयपुर
व्याख्या :
राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने जयपुर स्थित जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में शिलापट्टिकाओं का अनावरण कर योगसाधना भवन का लोकार्पण और संविधान पार्क एवं वैज्ञानिक आधार पर तैयार करवाई जा रही नवग्रह-नक्षत्र वाटिका का शिलान्यास किया।
प्रश्न 20 हाल ही में ‘इंटीग्रेटेड साॅफ्टवेयर सोल्युशन विद ई-प्रिजन’ प्रोग्राम को किसके द्वारा ई-लाॅन्च किया गया -
(अ) कलराज मिश्र
(ब) अशोक गहलोत
(स) प्रमोद जैन भाया
(द) पंकज मित्थल
व्याख्या :
राजस्थान उच्च न्यायालय के जयपुर बेंच के सभागार में राज्य के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल ने ‘इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर सोल्युशन विद ई-प्रिजन’प्रोग्राम को ई-लॉन्च किया। इस प्रोग्राम के माध्यम से किसी भी मुकदमे में यदि कोई अभियुक्त जेल में न्यायिक अभिरक्षा भुगत रहा है तो न्यायालय को उसकी समस्त जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी। ये जानकारी उस मामले के न्यायपूर्ण एवं शीघ्र विनिश्चय के लिये काफी उपयोगी साबित होगी। इसके अलावा जेल में अभिरक्षारत अभियुक्त को भी अपने मामले की प्रगति के बारे में पूर्ण जानकारी मिलेगी, जो कि उसका संवैधानिक अधिकार भी है। ई-लाँचिंग कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि ऐसा करने वाला राजस्थान उच्च न्यायालय पूरे देश का प्रथम उच्च न्यायालय बन गया है।
page no.(2/53)