Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

महाद्वीप

प्रश्न 1   निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में मरुस्थलीकरण की समस्या न्यूनतम है -
 (अ) यूरोप
 (ब) ऑस्ट्रेलिया
 (स) एशिया
 (द) अफ्रीका

उत्तर : यूरोप
व्याख्या :
यूरोप और दक्षिण अमेरिका मरुस्थलीकरण से सबसे कम प्रभावित हैं।

प्रश्न 2   दक्षिण अमेरिकी देशों में से कौन सा एकमात्र देश है जिसकी अटलांटिक तथा प्रशान्त दोनों समुद्री तटरेखाएँ पायी जाती हैं -
 (अ) ब्राजील
 (ब) वेनेजुएला
 (स) चिली
 (द) कोलम्बिया

उत्तर : कोलम्बिया

प्रश्न 3   निम्नलिखित में से आकार के अनुसार घटते हुए क्रम में कौन सा सुव्यवस्थित है -
 (अ) उत्तरी अमेरिका → दक्षिणी अमेरिका → अंटार्कटिका → यूरोप
 (ब) उत्तरी अमेरिका → दक्षिणी अमेरिका → यूरोप → अंटार्कटिका
 (स) अफ्रीका → दक्षिणी अमेरिका→ उत्तरी अमेरिका → अंटार्कटिका
 (द) दक्षिणी अमेरिक → यूरोप → अंटार्कटि→ ऑस्ट्रेलिया

उत्तर : उत्तरी अमेरिका → दक्षिणी अमेरिका → अंटार्कटिका → यूरोप

प्रश्न 4   पृथ्वी के महाद्वीपीय भाग पर सबसे गहराई वाला बिन्दु अवस्थित है :
 (अ) अफ्रीका में
 (ब) अण्टार्कटिका में
 (स) ऑस्ट्रेलिया में
 (द) एशिया में

उत्तर : अण्टार्कटिका में

प्रश्न 5   महाद्वीप जिससे होकर भूमध्य रेखा व मकर रेखा गुजरती है -
 (अ) ऑस्ट्रेलिया
 (ब) एशिया
 (स) दक्षिणी अमेरिका
 (द) उत्तरी अमेरिका

उत्तर : दक्षिणी अमेरिका

प्रश्न 6   प्रत्यास्थ प्रतिक्षेप सिद्धान्त के अनुसार विवर्तनिक भूकम्पों का निम्नलिखित में से किन गतिविधियों से निकटवर्ती सम्बन्ध है -
(A) भ्रंशन (B) वलन (C) ज्वालामुखी
नीचे दिये गये कूट का उपयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए -
कूट -

 (अ) केवल (A) सही है
 (ब) (A), (B) तथा (C) सही हैं
 (स) (B) तथा (C) सही हैं
 (द) केवल (B) सही है

उत्तर : केवल (A) सही है

प्रश्न 7   निम्नलिखित में से कौनसी एक वायूढ़ अवसादी चट्टान है -
 (अ) लोयस
 (ब) शेल
 (स) बालुका पत्थर
 (द) मोरेन

उत्तर : लोयस

प्रश्न 8   विश्व प्रसिद्ध बिकिनी एटॉल ......... का भाग है।
 (अ) अल्यूशियन द्वीपसमूह
 (ब) मार्शल द्वीपसमूह
 (स) न्यू कैलिडोनिया द्वीपसमूह
 (द) वानुआतु द्वीपसमूह

उत्तर : मार्शल द्वीपसमूह

प्रश्न 9   वेनिस, जिसे ‘एड्रियाटिक की रानी’ के नाम से जाना जाता है, अवस्थित है -
 (अ) ऑस्ट्रिया में
 (ब) ग्रीस में
 (स) उत्तर - पूर्व इटली में
 (द) सिसिली में

उत्तर : उत्तर - पूर्व इटली में

प्रश्न 10   निम्नलिखित गौण प्लेटों का उत्तर से दक्षिण का सही अवस्थितिकी क्रम क्या है -
(A) नाज़का (B) जुआन डी फुका
(C) कोकोस (D) स्कोशिया
कूट -

 (अ) (A), (B), (C), (D)
 (ब) (B), (A), (D), (C)
 (स) (B), (C), (A), (D)
 (द) (C), (B), (A), (D)

उत्तर : (B), (C), (A), (D)

page no.(1/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.