Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Educational psychology

प्रश्न 11   पर्यावरणीय आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवहार करना कहा जाता है।
 (अ) दबाव
 (ब) विकल्प का चयन
 (स) अनुक्रिया
 (द) समायोजन

उत्तर : समायोजन

प्रश्न 12   व्यक्तित्व आंकलन की प्रक्षेपी प्रविधियों की निम्नलिखित में से कौन सी एक विशेषता नहीं है -
 (अ) चैतन्य अनुक्रिया
 (ब) अस्पष्ट विषयवस्तु (सामग्री)
 (स) बहुपक्षीय (बहुविमीय) अनुक्रियाएँ
 (द) स्वतंत्र अनुक्रियाएँ

उत्तर : चैतन्य अनुक्रिया

प्रश्न 13   मि. अमित की उपलब्धि में निष्ठा है और व्यक्तित्व की यह प्रकृति (लक्षण) उसमें जीवनभर व्याप्त रहती है। ऑलपोर्ट के वर्गीकरण के अनुसार यह लक्षण कहलाता है -
 (अ) केन्द्रीय
 (ब) प्रधान (कार्डिनल)
 (स) द्वितीयक प्रकृति (स्वभाव)
 (द) स्रोत

उत्तर : प्रधान (कार्डिनल)

प्रश्न 14   निर्मितिवादी अधिगम के लिए निम्नलिखित में से कौन सी उपयुक्त परिस्थितियाँ हैं -
(a) अधिगमकर्ता के पूर्व ज्ञान पर आधारित नया अधिगम।
(b) अर्थपूर्ण कार्य का निर्माण करना।
(c) ज्ञान का सक्रिय सर्जन और व्याख्या
(d) सामाजिक अन्तःक्रिया को सुगम (सुविधाजनक) बनाना।
कोड :

 (अ) (a) और (d)
 (ब) (a), (b) और (c)
 (स) (a), (b), (c) और (d)
 (द) (b), (c) और (d)

उत्तर : (a), (b), (c) और (d)

प्रश्न 15   अधिगम के निर्धारक नीचे दिये गये हैं:
(a) अधिगम की प्रकृति
(b) अभिप्रेरणा का प्रभाव
(c) विन्यास का प्रभाव
(d) अभ्यास
उपरोक्त निर्धारकों का उपयोग करते हुए बताइए कि अधिगम के निर्धारकों के सन्दर्भ में कौन सा विकल्प सही है -

 (अ) केवल (a) एवं (b)
 (ब) केवल (b) एवं (c)
 (स) केवल (a), (b) एवं (c)
 (द) (a), (b), (c) एवं (d)

उत्तर : (a), (b), (c) एवं (d)

प्रश्न 16   बालक का भाषा विकास जन्म के समय रोने की साधारण क्रिया से प्रारम्भ होता है, फिर विभेदीकरण प्रारम्भ होता है और बालक क्रमशः बहुत से शब्दों की शब्दावली प्राप्त कर लेता है।
उपरोक्त उदाहरण में निम्नलिखित में से कौन सा सिद्धान्त प्रतिबिंबित होता है -

 (अ) विकास आनुवंशिकी और वातावरण का उत्पाद है।
 (ब) विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर अग्रसर होता है।
 (स) विकास पूर्वानुमानीय है।
 (द) विकास एक व्यक्तिगत प्रक्रिया है।

उत्तर : विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर अग्रसर होता है।

प्रश्न 17   ब्रोनफेरब्रेनर के विकास के सिद्धान्त के अनुसार, वह स्थितियाँ जिसमें विद्यार्थी काफी (पर्याप्त) समय व्यतीत करता है, जैसे विद्यार्थी का परिवार, संगी-साथी, विद्यालय और पड़ोस, कहलाता है।
 (अ) सूक्ष्मतन्त्र
 (ब) मध्यतन्त्र
 (स) बृहततन्त्र
 (द) बहिः तन्त्र

उत्तर : सूक्ष्मतन्त्र

प्रश्न 18   अनौपचारिक वार्तालाप और औपचारिक स्कूलिंग (शिक्षा) दोनों के द्वारा वयस्क बालकों तक उन तरीकों को पहुँचाते हैं जिनसे दुनिया को उनकी संस्कृति व्याख्या करती है और प्रतिक्रिया करती है। यह आधारभूत अवधारणा निम्नलिखित में से किस विकासात्मक सिद्धान्त की है -
 (अ) यूरी ब्रोनफेनब्रेनर
 (ब) एरिक एरिक्सन
 (स) जीन पियाजे
 (द) लेव वाइगोत्स्की

उत्तर : लेव वाइगोत्स्की

प्रश्न 19   निम्नलिखित में से कौन सा शिक्षा मनोविज्ञान के संदर्भ में सही कथन नहीं है -
 (अ) मनोविज्ञान के सिद्धान्तों व परिणामों का शिक्षा के क्षेत्र में अनुप्रयोग शिक्षा मनोविज्ञान है।
 (ब) शिक्षा मनोविज्ञान मनोविज्ञान की वह शाखा है जो केवल शिक्षण से सम्बन्धित होती है।
 (स) शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिस्थितियों के मनोवैज्ञानिक पक्ष का अध्ययन है।
 (द) शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक विकास का क्रमबद्ध अध्ययन है।

उत्तर : शिक्षा मनोविज्ञान मनोविज्ञान की वह शाखा है जो केवल शिक्षण से सम्बन्धित होती है।

प्रश्न 20   शिक्षा मनोविज्ञान एक सकारात्मक विज्ञान है। शिक्षा मनोविज्ञान की इस प्रकृति के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन उपयुक्त नहीं है -
 (अ) यह तथ्यों को जैसे वे हैं उसी तरह लेती है।
 (ब) यह तथ्यों को जैसे वे कार्य करते हैं उसी तरह लेती है।
 (स) यह तथ्यों को तर्क और नैतिकता की दृष्टि से लेती है जैसा कि उन्हें होना चाहिए।
 (द) यह बालक के व्यवहार को जैसा है उसी तरह लेती है।

उत्तर : यह तथ्यों को तर्क और नैतिकता की दृष्टि से लेती है जैसा कि उन्हें होना चाहिए।

page no.(2/57)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.