कार्य शक्ति व ऊर्जा
प्रश्न 1 पृथ्वी तल की ओर स्वतंत्रतापूर्वक गिरती किसी वस्तु की कुल ऊर्जा का मान -
(अ) घटता जाता है
(ब) स्थिर रहता है
(स) शून्य हो जाता है
(द) बढ़ता जाता है
व्याख्या :
जब कोई वस्तु स्वतंत्र रूप से जमीन पर गिरती है तो उसकी कुल ऊर्जा स्थिर रहती है। ऊर्जा के संरक्षण के नियम के अनुसार, ऊर्जा को न तो बनाया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है।
प्रश्न 2 यदि एक वस्तु का द्रव्यमान आधा तथा वेग दुगुना कर दिया जाता है तो इसकी गतिज ऊर्जा का मान पहले की अपेक्षा होगा-
(अ) चार गुना
(ब) दुगुना
(स) आधा
(द) आठ गुना
प्रश्न 3 दूध से क्रीम/दही से मक्खन का निकालना किस सिद्धान्त पर कार्य करता है -
(अ) अभिकेन्द्री बल
(ब) अपकेन्द्री बल
(स) घर्षण बल
(द) गुरुत्वाकर्षण बल
प्रश्न 4 निम्न में से किस इंजन का कार्य न्यूटन के तीसरे नियम पर आधारित है -
(अ) कार इंजन
(ब) जेट इंजन एवं रॉकेट
(स) हवाई जहाज इंजन
(द) उक्त कोई नहीं
प्रश्न 5 एक 2 kg द्रव्यमान के पिण्ड में विद्यमान ऊर्जा होगी, जब उसे धरती से 5m की ऊँचाई पर रखा गया हो (g = 10 m/s² )
(अ) 150 J
(ब) 200 J
(स) 50 J
(द) 100 J
प्रश्न 6 100 °C और प्राकृतिक दबाव (1.013 x 10⁵ Nm⁻² ) पर 0.1 ग्राम पानी के नमूने को 100°C पर भाप में बदलने के लिए 54 कैलोरी ऊष्मा ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यदि उत्पादित भाप का आयतन 167.1 cc है, तो नमूने की आंतरिक ऊर्जा में परिवर्तन है –
(अ) 42.2 जूल
(ब) 84.5 जूल
(स) 104.3 जूल
(द) 208.7 जूल
प्रश्न 7 ‘OTEC’ का अर्थ है -
(अ) ओशन थर्मल एनर्जी कन्वर्शन
(ब) ऑइल एण्ड थर्मल एनर्जी कन्ज़र्वेशन
(स) ऑइल एण्ड थर्मल एवोल्यूशन कन्वेन्शन
(द) ओशन एण्ड टाइड इलेक्ट्रिक कन्जर्वेशन
प्रश्न 8 यदि कोई वस्तु स्वतंत्र रूप से पृथ्वी पर गिरती है, तो उसकी कुल ऊर्जा -
(अ) घटती है
(ब) पहले बढ़ती है, फिर घटती है
(स) स्थिर रहती है
(द) बढ़ती है
प्रश्न 9 40 कि.ग्रा. द्रव्यमान वाली एक लड़की 6 m/s के क्षैतिज वेग से घर्षणरहित पहियों वाली स्थिर गाड़ी पर कूदती है। यदि गाड़ी का द्रव्यमान 4 कि.ग्रा. है, तो निकाय का अंतिम वेग होगा, (क्षैतिज दिशा में कोई बाह्य बल कार्यरत नहीं है) -
(अ) 6m/s
(ब) 4m/s
(स) 5.25m/s
(द) 5.45m/s
प्रश्न 10 नीचे दी गई तीन परिस्थितयों A, B तथा C में F बल m द्रव्यमान के पिण्ड पर कार्य कर रहा है (चित्र में दर्शाए अनुसार)। विस्थापन बड़े तीर के द्वारा दर्शाया गया है। A, B तथा C में कार्य क्रमशः होगा -
(अ) शून्य, ऋणात्मक तथा घनात्मक
(ब) शून्य, धनात्मक तथा ऋणात्मक
(स) धनात्मक, शून्य तथा ऋणात्मक
(द) ऋणात्मक, धनात्मक तथा शून्य
page no.(1/3)