Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

कार्य शक्ति व ऊर्जा

प्रश्न 1   किसी वस्तु में उसकी गति के कारण उपस्थित ऊर्जा को क्या कहते हैं -
 (अ) चुंबकीय ऊर्जा
 (ब) भू-तापीय ऊर्जा
 (स) गतिज ऊर्जा
 (द) स्थितिज ऊर्जा

उत्तर : गतिज ऊर्जा

प्रश्न 2   प्रति इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को क्या कहा जाता है -
 (अ) कार्य
 (ब) दबाव
 (स) ऊर्जा
 (द) त्वरण

उत्तर : दबाव

प्रश्न 3   सूर्य में निरंतर ऊर्जा का सृजन किस कारण होता है -
 (अ) नाभिकीय संलयन
 (ब) नाभिकीय विखण्डन
 (स) रेडियो सक्रियता
 (द) कृत्रिम रेडियो सक्रियता

उत्तर : नाभिकीय संलयन

प्रश्न 4   निम्नलिखित में से किसमें गतिज ऊर्जा नहीं है -
 (अ) बहता हुआ पानी
 (ब) खीचा हुआ धनुष
 (स) चली हुई गोली
 (द) चलता हथौड़ा

उत्तर : खीचा हुआ धनुष

प्रश्न 5   यदि किसी वस्तु के वेग को दूना कर दें, तो उसकी गतिज ऊर्जा होगी -
 (अ) समान
 (ब) दुगुनी
 (स) चौगुनी
 (द) आठ गुनी

उत्तर : चौगुनी

प्रश्न 6   गतिज और स्थितिज ऊर्जा का योग ________ देता है।
 (अ) यांत्रिक ऊर्जा
 (ब) ऊष्मीय ऊर्जा
 (स) विद्युत ऊर्जा
 (द) चुंबकीय ऊर्जा

उत्तर : यांत्रिक ऊर्जा

प्रश्न 7   सूर्य में कौन-सा परमाणु ईंधन होता है -
 (अ) हीलियम
 (ब) यूरेनियम
 (स) हाइड्रोजन
 (द) अल्फा कण

उत्तर : हाइड्रोजन

प्रश्न 8   यदि किसी वस्तु की चाल अधी कर दी जाये, तो गतिज ऊर्जा -
 (अ) आधी रह जाती है
 (ब) एक चौथाई रह जाती है
 (स) दुगनी हो जाती है
 (द) चार गुणी हो जाती है

उत्तर : एक चौथाई रह जाती है

प्रश्न 9   बिजली पैदा करने के लिए विशाल तरंगों के पास कौन सी ऊर्जा है -
 (अ) ऊष्मा ऊर्जा
 (ब) गतिज ऊर्जा
 (स) सौर ऊर्जा
 (द) स्थितिज ऊर्जा

उत्तर : गतिज ऊर्जा

प्रश्न 10   बाँध में संग्रहित जल के द्वारा धारण की गई ऊर्जा है:
 (अ) विद्युत ऊर्जा
 (ब) रासायनिक ऊर्जा
 (स) स्थितिज ऊर्जा
 (द) गतिज ऊर्जा

उत्तर : स्थितिज ऊर्जा

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.