Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में परंपरागत जल प्रबंधन

प्रश्न 1   निम्न में से कौन सी परम्परागत जल संरक्षण की विधि नहीं है -
 (अ) नाड़ी
 (ब) खड़ीन
 (स) तालाब
 (द) टोबा

उत्तर : तालाब
व्याख्या :
राजस्थान में तालाब जल संरक्षण की पारंपरिक विधि नहीं है।

प्रश्न 2   कथन (अ) वर्षा जल संग्रहण जल संरक्षण की एक प्रभावशील विधि है।
कारण (ब) पश्चिमी राजस्थान में परम्परागत जल संरक्षण की विधियां अभी भी प्रभावशील हैं।

 (अ) अ और ब दोनों सही हैं और ब, अ का सही स्पष्टीकरण है।
 (ब) अ और ब दोनों सहीं हैं। किन्तु ब, अ का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
 (स) अ सही है ब गलत है।
 (द) अ गलत है ब सही है।

उत्तर : अ और ब दोनों सहीं हैं। किन्तु ब, अ का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
व्याख्या :
वर्षा जल संग्रहण जल संरक्षण की एक प्रभावशाली विधि है।
पश्चिमी राजस्थान में परम्परागत जल संरक्षण की विधियां अभी भी प्रभावशील हैं।
ये दोनों ही कथन सत्‍य हैं लेकिन इनका आपस में कोई संबंध नहीं है।

प्रश्न 3   शेखावाटी भू-भाग में कूएं स्थानीय भाषा में किस नाम से जाने जाते हैं -
 (अ) बावड़ी
 (ब) जोहड़
 (स) बेरा
 (द) खूं

उत्तर : जोहड़
व्याख्या :
नाड़ी एक प्रकार का पोखर होता है। जल प्रबंधन की यह विधि पश्चिम राजस्थान प्रचलित हैं। अलवर एवं भरतपुर जिलों में इसे ‘जोहड़’ कहते है।

प्रश्न 4   निम्नलिखित में से कौन सी राजस्थान में जल संरक्षण की परम्परागत विधि नहीं है -
 (अ) नाली
 (ब) नाड़ी
 (स) टोबा
 (द) जोहड़

उत्तर : नाली
व्याख्या :
राजस्थान में नाली जल संरक्षण की पारंपरिक विधि नहीं है।

प्रश्न 5   ‘टांका’ और ‘खड़ीन’ प्रकार हैं -
 (अ) आदिवासी युद्धकौशल
 (ब) आदिवासी बोलियां
 (स) परम्परागत कृषि पद्धतियां
 (द) परम्परागत जल संरक्षण संरचनाएं

उत्तर : परम्परागत जल संरक्षण संरचनाएं
व्याख्या :
राजस्थान के मरुस्थलीय ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षाजल को संग्रहित करने के लिए कुंड निर्मित किये जाते है। जिन्हे टांका भी कहते हैं।
खड़ीन का प्रचलन 15वी शताब्दी में जैसलमेर के पालीवाल ब्राह्मणों ने किया था। यह ढाल युक्त भूमि पर दो तरफ मिट्टी की दीवार(पाल) और तीसरी तरफ पक्का अवरोध बनाकर निर्मित की जाती है।
इस प्रकार ‘टांका’ और ‘खड़ीन’ परम्परागत जल संरक्षण संरचनाएं हैं।

प्रश्न 6   निम्नलिखित में से कौन सी राजस्थान में परम्परागत जल संरक्षण की विधि नहीं है -
 (अ) खड़ीन
 (ब) टांका
 (स) टोबा
 (द) नाली

उत्तर : नाली

प्रश्न 7   राजस्थान में, टांका और खड़ीन प्रकार है -
 (अ) परम्परागत युद्धकौशल के
 (ब) परम्परागत लोकनृत्य के
 (स) परम्परागत कृषि पद्धति के
 (द) परम्परागत जल संरक्षण तकनीक के

उत्तर : परम्परागत जल संरक्षण तकनीक के

प्रश्न 8   निम्नलिखित में से राजस्थान में कौन सी जल संरक्षण की परंपरागत विधि नहीं है -
 (अ) नाड़ी
 (ब) टोबा
 (स) जोहड़
 (द) नाली

उत्तर : नाली

प्रश्न 9   लेवा तालाब नामक वर्षाजल संग्रहण संरचना किस जिले में स्थित है -
 (अ) कोटा
 (ब) बारां
 (स) बूंदी
 (द) भीलवाड़ा

उत्तर : बारां

प्रश्न 10   राजस्थान के थार मरूस्थल की परम्परागत जल संग्रहण तकनीक है -
 (अ) टांका
 (ब) खडिन
 (स) बावड़ी
 (द) तालाब

उत्तर : टांका

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.