आयु पर आधरित प्रश्न
प्रश्न 1 पाँच वर्ष पहले P की आयु Q से तिगुनी थी तथा दस वर्षों के बाद P कि आयु Q से दुगनी होगी । P की वर्तमान आयु है -
(अ) 20 वर्ष
(ब) 30 वर्ष
(स) 40 वर्ष
(द) 50 वर्ष
प्रश्न 2 बिन्नी की आयु सन्नी से आधी है। पिंकी की आयु सन्नी से दुगनी है। पिंकी, बिन्नी से कितना गुना बड़ी है -
(अ) 1
(ब) 2
(स) 4
(द) 8
प्रश्न 3 दो व्यक्तियों A और B की आयु का योग 50 वर्ष है। 5 वर्ष पूर्व उनकी आयु का अनुपात 5/3 था। 5 वर्ष बाद A तथा B की आयु होगी -
(अ) 35 वर्ष, 25 वर्ष
(ब) 30 वर्ष, 20 वर्ष
(स) 38 वर्ष, 12 वर्ष
(द) 40 वर्ष, 20 वर्ष
प्रश्न 4 राशि सुनीता से दुगुनी उम्र की है। तीन वर्ष पूर्व उसकी आयु सुनीता की आयु से तीन गुणा थी। राशि की वर्तमान आयु ज्ञात करो।
(अ) 12 वर्ष
(ब) 8 वर्ष
(स) 6 वर्ष
(द) 7 वर्ष
प्रश्न 5 एक लड़के की वर्तमान आयु अपनी माता की आयु की एक तिहाई है। यदि माता की वर्तमान आयु x वर्ष है 15 वर्ष पश्चात लड़के की आयु होगी :
(अ) x + 5
(ब) x/3 – 15
(स) (x + 15) / 3
(द) x/3 + 15
प्रश्न 6 एक पुत्र एवं उसके पिता की आयु का अनुपात 1 : 4 है। उनकी आयु का गुणनफल 196 है। 5 वर्ष बाद उनकी आयु में अनुपात होगा -
(अ) 4:13
(ब) 3:10
(स) 4:11
(द) 5:14
प्रश्न 7 सुधीर और संजय की वर्तमान आयु का अनुपात 4:5 है। पाँच वर्ष बाद इनकी आयु में अनुपात 5:6 हो जायेगा । सुधीर की वर्तमान आयु है –
(अ) 25 वर्ष
(ब) 18 वर्ष
(स) 20 वर्ष
(द) 24 वर्ष
प्रश्न 8 कृष्ण और बलराम की आयु का अनुपात 3:4 है। चार साल पहले, यह अनुपात 5:7 था। कृष्ण और बलराम की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए -
(अ) 15 वर्ष, 20 वर्ष
(ब) 24 वर्ष, 32 वर्ष
(स) 16 वर्ष, 20 वर्ष
(द) 32 वर्ष, 24 वर्ष
प्रश्न 9 अरिहंत सिंह के 3 बच्चों की औसत आयु 12 वर्ष है और उनकी आयु का अनुपात 3:4:5 है। उसके सबसे छोटे और सबसे बड़े बच्चे की औसत आयु क्या होगी, यदि उसके केवल तीन बच्चे थे -
(अ) 9
(ब) 21
(स) 8
(द) 12
प्रश्न 10 एक दंपति का एक बेटा और बेटी है। पिता की आयु पुत्र की आयु की चार गुनी है और पुत्री की आयु उसकी माता की आयु की एक तिहाई है। पत्नी अपने पति से 6 वर्ष छोटी है और बहन अपने भाई से तीन वर्ष बड़ी है। मां की उम्र है।
(अ) 42 वर्ष
(ब) 48 वर्ष
(स) 54 वर्ष
(द) 63 वर्ष
page no.(1/2)