Blood Relations
प्रश्न 1 तस्वीर में एक महिला की ओर इशारा करते हुए प्रियंका ने कहा, “इसके बेटे का पिता मेरी माँ का दामाद है,” । प्रियंका उस महिला से किस प्रकार संबंधित है -
(अ) माता
(ब) बहन
(स) चाची
(द) बेटी
प्रश्न 2 अमित, राहुल का पुत्र है। राहुल की बहन प्रियंका का एक पुत्र युवराज और एक पुत्री इन्दु है। राजा, युवराज का मामा है। अमित का युवराज से क्या सम्बन्ध है ?
(अ) पिता
(ब) चाचा
(स) ममेरा भाई
(द) भतीजा
प्रश्न 3 रवि और गौरव भाई हैं। दिव्या और तान्या दोनों बहनें हैं। रवि का पुत्र तान्या का भाई है। गौरव और दिव्या का क्या संबंध है -
(अ) पिता
(ब) भाई
(स) दादा
(द) चाचा
प्रश्न 4 राम, माला का पिता है और राकेश शीला का बेटा है। विजय, राम का भाई है। यदि माला, राकेश की बहन है, तो शीला, विजय से क्या संबंध रखती है -
(अ) बहन
(ब) माँ
(स) चाची
(द) भाभी
प्रश्न 5 एक परिवार में आठ सदस्य हैं। E, F और G की माता है। A, E का जँवाई है । C, G की पुत्री है। D, C के नाना है। D के एक पुत्र और एक पुत्री है। H, G की भाभी है। B, F की भानजी है। F, A से किस प्रकार सम्बन्धित है -
(अ) भाभी / ननद
(ब) बहन
(स) जीजा / साला
(द) भ्राता
प्रश्न 6 A, B का बेटा है जबकि B एवं C एक-दूसरे की बहनें हैं। D, C की माता है। यदि E, D का बेटा है, तो निम्न में से कौन सा कथन सही है -
(अ) C, A की दादी है।
(ब) E, A का मामा है।
(स) D, A की चाची है।
(द) B, E की चाची है।
प्रश्न 7 L + M का अर्थ L, M का भाई है।
L – M का अर्थ L, M का पुत्र है।
L ÷ M का अर्थ L, M की पत्नी है ।
L x M का अर्थ L, M का पिता है,
तो निम्नलिखित में से किसका अर्थ है कि R, T की माता है ?
(अ) R÷A+S–T
(ब) R÷A×S+T
(स) R÷A+S×T
(द) R÷A-S+T
प्रश्न 8 7 व्यक्तियों के एक परिवार में, वैज्ञानिक का विवाह एक अध्यापिका से हुआ, जिनके तीन बच्चे एक इंजीनियर एक डॉक्टर तथा एक अभिनेता है। अभिनेता की पत्नी नर्तकी है तथा सरिता की चाची है। सरिता, इंजीनियर की पुत्री अपने भाई महेश के साथ विज्ञान पढ़ती है। डॉक्टर का महेश के साथ क्या सम्बन्ध है -
(अ) पुत्र
(ब) दादा
(स) भाई
(द) चाचा
प्रश्न 9 उमंग ने उमा को कहा – “तुम मेरी माता के पौत्र की पत्नी हो।” उमंग का उमा से क्या संबंध है -
(अ) पिता
(ब) पति
(स) ससुर
(द) दादा
प्रश्न 10 अनीता, भावेश की पत्नी व चंचल, अनीता की बहन है दिनेश चंचल का पिता है, जबकि रमेश, दिनेश का पुत्र है। रमेश का भावेश से क्या संबंध है -
(अ) भाई
(ब) साला
(स) चाचा
(द) ससुर
page no.(1/14)