Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र

प्रश्न 1   राजस्थान के किस नगर में ‘ओरिएण्टल रिसर्च इन्स्टिट्यूट’ स्थित है -
 (अ) जयपुर
 (ब) अजमेर
 (स) बीकानेर
 (द) जोधपुर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
ओरिएण्टल रिसर्च इन्स्टिट्यूट राजस्थान के जोधपुर में स्थित है।

प्रश्न 2   ‘केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान’ कहां स्थित है -
 (अ) जोधपुर
 (ब) बीकानेर
 (स) जैसलमेर
 (द) बाड़मेर

उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान बीकानेर जिले में स्थित है। यह संस्थान 1993 से बागवानी फल एवं सब्जी के अनुसंधान एवं विकास कार्य में लगी हुई है।

प्रश्न 3   राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र स्थित है :
 (अ) जोधपुर
 (ब) अविकानगर
 (स) बीकानेर
 (द) अजमेर

उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र जोड़बीड़ क्षेत्र बीकानेर में स्थित है। 5 जुलाई 1984 में इसकी स्थापना एक ऊंट निदेशालय के रूप में की थी।

प्रश्न 4   राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र स्थित है।
 (अ) तबीजी, अजमेर में
 (ब) लालगढ़, बीकानेर में
 (स) सेवर, भरतपुर में
 (द) दुर्गापुर, जयपुर में

उत्तर : तबीजी, अजमेर में

प्रश्न 5   राजस्थान में केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन शोध संस्थान कहाँ स्थापित किया गया है -
 (अ) ओसियां
 (ब) अविकानगर
 (स) बीकानेर
 (द) जोधपुर

उत्तर : अविकानगर

प्रश्न 6   राजस्थान के किस शहर में 1952 में मरु वनीकरण शोध स्टेशन की स्थापना की गई थी -
 (अ) बाड़मेर
 (ब) बीकानेर
 (स) जोधपुर
 (द) जैसलमेर

उत्तर : जोधपुर

प्रश्न 7   ऊँट अनुसंधान केन्द्र स्थित है -
 (अ) बीकानेर में
 (ब) जालोर में
 (स) श्रीगंगानगर में
 (द) बाड़मेर में

उत्तर : बीकानेर में

प्रश्न 8   किस जिले में रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला स्थित है -
 (अ) जोधपुर
 (ब) बीकानेर
 (स) अजमेर
 (द) जयपुर

उत्तर : जोधपुर

प्रश्न 9    राज्य सुदुर संवेदन अनुप्रयोग केन्द्र स्थित है -
 (अ) जयपुर में
 (ब) जोधपुर में
 (स) कोटा में
 (द) माउंट आबू में

उत्तर : जोधपुर में

प्रश्न 10   निम्नांकित को सुमेलित कीजिए-

a. शुष्क वन अनुसंधान संस्थान i. टोंक
b. केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान ii. जोधपुर
c. मक्का अनुसंधान केन्द्र iii. बांसवाड़ा
d. केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान iv. बीकानेर
संस्थान सही कूट का चयन कीजिए-
a b c d

 (अ) ii iv iii i
 (ब) iv ii iii i
 (स) iii ii iv i
 (द) i iii ii iv

उत्तर : ii iv iii i

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.