राजस्थान के प्रमुख संत एवं सम्प्रदाय
प्रश्न 1 ‘निष्कलंक संप्रदाय’ के संस्थापक थे -
(अ) संत मावजी
(ब) संत दरियाव
(स) संत सुन्दरदास
(द) संत रामदास
व्याख्या :
माव जी को ज्ञान की प्राप्ति बेणेश्वर धाम (डूंगरपुर) में हुई। मावजी का ग्रन्थ/ उपदेश चैपडा कहलाता है। यह बागड़ी भाषा गया है।
प्रश्न 2 निम्नलिखित में से कौन बिश्रोई सम्प्रदाय के प्रवर्तक हैं -
(अ) जम्भेश्वरजी
(ब) हरीदास
(स) सूरत गोपाल
(द) महव मनोहरजी
व्याख्या :
श्री गुरु जम्भेश्वर बिश्नोई संप्रदाय के संस्थापक थे। उन्हें जाम्भोजी के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 1451 में राजस्थान के नागौर के पिपासर गांव में हुआ था।
प्रश्न 3 उस युग्म को चुनिए जिसके दोनों संत रामानंद के शिष्य थे -
(अ) दादू एवं धन्ना
(ब) दादू एवं पीपा
(स) दादू एवं रज्जब
(द) धन्ना एवं पीपा
व्याख्या :
रामानुज सम्प्रदाय की शुरूआत दक्षिण भारत के आन्ध्रप्रदेश राज्य के अन्तर्गत आचार्य रामानुज द्वारा की गई। उत्तर भारत में इस सम्प्रदाय की शुरूआत रामानुज के परम शिष्य रामानंद जी द्वारा की गई और यह सम्प्रदाय, रामानंदी सम्प्रदाय कहलाया। कबीर जी, रैदास जी, संत धन्ना, संत पीपा आदि रामानंद जी के शिष्य रहे है।
प्रश्न 4 निम्नलिखित में से किस संप्रदाय के अनुयायी मेव भी हैं -
(अ) चरणदासी
(ब) दादूपंथ
(स) लालदासी
(द) बिश्नोई
व्याख्या :
मेव जाति के लोग लालदासी संप्रदाय के अनुयायी हैं। लालदासी संप्रदाय के प्रवर्तक लालदास जी थे।
प्रश्न 5 बीकानेर के निकट सम्भराथल को किसने अपना कर्म-स्थल बनाया -
(अ) गोगाजी
(ब) पाबूजी
(स) धन्नाजी
(द) जाम्भोजी
प्रश्न 6 दादूपंथ की मुख्य गद्दी (गादी) ___ में स्थित है।
(अ) नरैना
(ब) गोगामेड़ी
(स) सांभर
(द) डीडवाना
प्रश्न 7 मावजी के अनुयायी उन्हें विष्णु का ‘____’ मानते हैं।
(अ) कल्कि अवतार
(ब) मत्स्य अवतार
(स) वामन अवतार
(द) वराह अवतार
प्रश्न 8 निम्नलिखित में से किस संत को ‘राजस्थान का कबीर’ कहा जाता है -
(अ) जसनाथजी
(ब) मीराबाई
(स) जांभोजी
(द) दादूदयाल
प्रश्न 9 निरंजनी संप्रदाय की स्थापना किसने की -
(अ) लालदास
(ब) हरिदास
(स) मावजी
(द) पीपा
प्रश्न 10 निम्न में से रामस्नेही सम्प्रदाय की सिंहथल शाखा के संस्थापक कौन थे -
(अ) दरियाव जी
(ब) रामचरण जी
(स) हरि रामदास जी
(द) रामदास जी
page no.(1/29)