प्रश्न 1 किस संगठन ने हाल ही में (दिसंबर 2022 में) ‘अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर (AFE) प्रोग्राम’ को लागू करने के लिए लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन (LLF) के साथ सहयोग किया है - (अ) अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (ब) राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (स) जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी (द) राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर View Detail
जनजातीय मामलों के मंत्रालय (MoTA) के जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सोसाइटी (NESTS) ने ‘अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर (AFE) प्रोग्राम’ के लिए काम करने वाले परोपकारी संगठन लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन (LLF) के सहयोग से 2 दिवसीय फेस-टू-फेस क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया।
प्रश्न 2 ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित मामलों के लिए किस केंद्रीय मंत्रालय को नोडल मंत्रालय के रूप में मंजूरी दी गई है - (अ) इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (ब) वित्त मंत्रालय (स) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (द) गृह मंत्रालय उत्तर View Detail
ऑनलाइन गेमिंग में मौद्रिक चिंताओं से जुड़े मुद्दों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को केंद्रीय मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है।
प्रश्न 3 हाल ही में (दिसंबर 2022 में) ‘दक्ष’ किस संस्था द्वारा संचालित पेमेंट फ्रॉड रिपोर्टिंग मॉड्यूल है - (अ) सेबी (ब) नीति आयोग (स) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (द) भारतीय रिजर्व बैंक उत्तर View Detail
भारतीय रिजर्व बैंक की परिष्कृत पर्यवेक्षी प्रबंधन प्रणाली को दक्ष (RBI) का नाम दिया गया है। आरबीआई ने कहा है कि भुगतान धोखाधड़ी रिपोर्टिंग मॉड्यूल 1 जनवरी, 2023 को दक्ष में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस परिवर्तन का उद्देश्य रिपोर्टिंग में सुधार करना, दक्षता में वृद्धि करना और भुगतान धोखाधड़ी निगरानी प्रक्रिया को स्वचालित करना है।
प्रश्न 4 हाल ही में (दिसंबर 2022 में) इंडियन एयरफोर्स ने किस मिसाइल के, एक्सटेंडेड रेंज एयर लॉन्च वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया - (अ) ब्रह्मोस (ब) नाग (स) त्रिशूल (द) निर्भय उत्तर View Detail
इंडियन एयरफोर्स ने Su-30 MKI एयरक्राफ्ट से ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल के एक्सटेंडेड रेंज वर्जन को सफलतापूर्वक फायर किया है। इसका टेस्ट बंगाल की खाड़ी में जहाज के टारगेट पर सटीक हमला करते पूरा किया गया। ब्रह्मोस मिसाइल DRDO और रूस के NPO Mashinostroyeniya (NPOM) द्वारा विकसित एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। ब्रह्मोस का नाम ब्रह्मपुत्र और रूस की मोस्कवा नदियों के नाम पर रखा गया है।
प्रश्न 5 ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के लिए किस भारतीय खिलाड़ी को शॉर्टलिस्ट किया गया है - (अ) सूर्यकुमार यादव (ब) हार्दिक पंड्या (स) अर्शदीप सिंह (द) ईशान किशन उत्तर View Detail
ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के लिए भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी नॉमिनेट किया गया है। इनके अलावा पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, और इंग्लैंड के सैम कर्रन को भी नामित किया गया है।
प्रश्न 6 किस राज्य में विश्व स्तरीय कयाकिंग-कैनोइंग अकादमी की स्थापना की जाएगी - (अ) सिक्किम (ब) हिमाचल प्रदेश (स) उत्तराखंड (द) मेघालय उत्तर View Detail
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा है की उत्तराखंड के टिहरी में एक विश्व स्तरीय कयाकिंग-कैनोइंग अकादमी की स्थापना की जाएगी। उन्होंने टिहरी झील में राष्ट्रीय चैंपियनशिप टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही।
प्रश्न 7 हाल ही में 28 दिसंबर 2022 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया - (अ) 130वां (ब) 135वां (स) 138वां (द) 141वां उत्तर View Detail
28 दिसंबर, 1885 को बॉम्बे में भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस (INC) की स्थापना हुई थी, जिसके महासचिव एलन ऑक्टेवियन (A.O.) ह्यूम (लॉर्ड डफरिन भारत के तत्कालीन वायसराय) थे।
प्रश्न 8 हाल ही में (दिसंबर 2022 में) किस राज्य में नीम के पेड़ों की पत्तियां डाइबैक रोग से प्रभावित पाई गई - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) तेलंगाना (स) राजस्थान (द) मध्य प्रदेश उत्तर View Detail
पिछले कुछ वर्षों में तेलंगाना और कुछ अन्य दक्षिणी राज्यों में यह एक परिचित दृश्य बन गया है कि नीम के पेड़ों की टहनियाँ और पत्तियाँ सूख जाती हैं। नीम के पेड़ों के लिए खतरा पैदा करने वाले रोग की पहचान तेलंगाना में टहनी अंगमारी और डाईबैक रोग के रूप में की गई है, और यह इस वर्ष बड़े पैमाने पर राज्य में फिर से प्रकट हुआ है।
प्रश्न 9 दिसंबर 2022 में नेतन्याहू ने कौन सी बार इजरायल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली - (अ) पांचवी (ब) छठी (स) सातवीं (द) आठवीं उत्तर View Detail
बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर से इजरायल के प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सबसे लंबे समय तक अपने देश का पीएम रहने वाले नेतन्याहू को 120 सदस्यीय नेसेट (संसद) में 63 सांसदों का समर्थन हासिल है।
प्रश्न 10 किस देश ने शेन वार्न के नाम पर मेंस टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार का नाम बदला जाएगा - (अ) दक्षिण अफ्रीका (ब) भारत (स) ऑस्ट्रेलिया (द) न्यूजीलैंड उत्तर View Detail
ऑस्ट्रेलिया का पुरुष टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अब महान स्पिनर शेन वॉर्न के नाम से दिया जाएगा।