Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

December 2022 Current Affairs

प्रश्न 1   किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘नई चेतना’ (Nai Chetna) अभियान शुरू किया -
 (अ) ग्रामीण विकास मंत्रालय
 (ब) रक्षा मंत्रालय
 (स) वित्त मंत्रालय
 (द) महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्रालय

उत्तर : ग्रामीण विकास मंत्रालय
व्याख्या :
केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना-पहल बदलाव की’ का शुभारंभ किया। ये अभियान 23 दिसम्‍बर तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जन आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा।

प्रश्न 2   यूपी की पहली महिला पुलिस आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) सुजाता सिंह
 (ब) नीरा रावत
 (स) लक्ष्मी सिंह
 (द) नीति द्विवेदी

उत्तर : लक्ष्मी सिंह
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश सरकार ने IPS अधिकारी लक्ष्मी सिंह को नई नोएडा पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है, जिससे वह यूपी में पुलिस आयुक्तालय की प्रमुख बनने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। लक्ष्मी सिंह, जो 2000 बैच की अधिकारी हैं, जो गौतम बुद्ध नगर में आलोक सिंह का स्थान लिया है। उनके 30 नवंबर, 2022 को कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

प्रश्न 3   किस कंपनी ने मुंबई की धारावी पुनर्विकास परियोजना की 5,069 करोड़ की बोली जीती है -
 (अ) अदानी समूह
 (ब) टाटा समूह
 (स) डीएलएफ
 (द) आदित्य बिड़ला समूह

उत्तर : अदानी समूह
व्याख्या :
अडानी समूह 259 हेक्टेयर धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए सबसे ऊंची बोली लगायी है। दुनिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक के पुनर्विकास के लिए 5,069 करोड़ की बोली लगायी है। 20,000 करोड़ रुपये की परियोजना और परियोजना के लिए कुल समय सीमा 6.5 लाख झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए 7 वर्ष है जो अभी 2.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ हैं।

प्रश्न 4   वैज्ञानिकों ने किस देश में बर्फ में दबे 48,500 साल पुराने जॉम्बी वायरस को पुनर्जीवित किया है -
 (अ) आइसलैंड
 (ब) डेनमार्क
 (स) जॉर्जिया
 (द) रूस

उत्तर : रूस
व्याख्या :
फ्रांस के वैज्ञानिकों ने रूस में जमी हुई झील के नीचे दबे 48,500 साल पुराने जॉम्बी वायरस को फिर से जीवित किया है। यूरोपीय शोधकर्ताओं ने रूस के साइबेरिया क्षेत्र में पर्माफ्रॉस्ट से एकत्रित प्राचीन नमूनों की जांच की। वैज्ञानिकों ने 13 नए रोगजनकों को पुनर्जीवित किया और उनकी विशेषता बताई, जिसे उन्होंने ‘ज़ोंबी वायरस’ का नाम दिया है।

प्रश्न 5   निम्नलिखित में से किस संग्रहालय ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए 2022 का यूनेस्को एशिया-पैसिफिक अवार्ड्स जीता है -
 (अ) सीएसटी हेरिटेज गैलरी और रेलवे संग्रहालय
 (ब) मणि भवन
 (स) छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय
 (द) भाऊ दाजी लाड संग्रहालय

उत्तर : छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय
व्याख्या :
मुंबई में 100 साल पुराने छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय के जीर्णोद्धार ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए 2022 यूनेस्को एशिया-पैसिफिक अवार्ड्स में उत्कृष्टता पुरस्कार जीता है। संग्रहालय मुंबई की विश्व विरासत संपत्ति के विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एन्सेम्बल का हिस्सा है। इसे 1922 में पश्चिमी भारत के प्रिंस ऑफ वेल्स संग्रहालय के रूप में स्थापित किया गया था।

प्रश्न 6   पुरुषों के विश्व कप खेल में पहली महिला रेफरी कौन बनने वाली है -
 (अ) योशमिनी यमाशिता
 (ब) स्टेफ़नी फ्रापार्ट
 (स) सलीमा मुकानसांगा
 (द) कतेरीना मंजुल

उत्तर : स्टेफ़नी फ्रापार्ट
व्याख्या :
फ्रांस की स्टेफ़नी फ्रापार्ट फीफा विश्व कप के इतिहास में पुरुषों के टूर्नामेंट में मैच में रेफरी बनने वाली पहली महिला बन जाएंगी। वह 1 दिसंबर को कतर के अल बायत स्टेडियम में कोस्टा रिका और जर्मनी के मैच में रेफरी होंगी। फ्रैपर्ट लीग 1 और यूईएफए चैंपियंस लीग गेम में रेफरी करने वाली पहली महिला भी थीं।

प्रश्न 7   निम्न में से कौन सा राज्य 23वें हॉर्नबिल फेस्टिवल 2022 की मेजबानी करेगा -
 (अ) मिजोरम
 (ब) नागालैंड
 (स) सिक्किम
 (द) अरुणाचल प्रदेश

उत्तर : नागालैंड
व्याख्या :
नागालैंड में 23वां हॉर्नबिल फेस्टिवल पहली दिसंबर से 10 दिसंबर तक नगा हेरिटेज विलेज किसामा में शुरू होगा।

प्रश्न 8   हाल ही में (नवंबर 2022 में) ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ से निम्न में से किस भारतीय अभिनेत्री को मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार के खिताब से नवाजा गया -
 (अ) मंजू रानी
 (ब) सामंथा प्रभु
 (स) द्रौपदी रेडी
 (द) शशि लाल सेठी

उत्तर : सामंथा प्रभु
व्याख्या :
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ से मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी गई, जिसमें 10 अभिनेत्रियों के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में सामंथा रूथ प्रभु सबसे टॉप पर हैं।

प्रश्न 9   हाल ही में (नवंबर 2022 में) किस देश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर टेनिस का डेविस कप 2022 का खिताब अपने नाम किया -
 (अ) मलेशिया
 (ब) इंडोनेशिया
 (स) कनाडा
 (द) जापान

उत्तर : कनाडा
व्याख्या :
कनाडा ने पहली बार डेविस कप टेनिस खिताब अपने नाम कर लिया। कनाडा ने 109 साल पूर्व पहली बार डेविस कप में हिस्सा लिया था और फाइनल में 28 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया।

प्रश्न 10   भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022 में गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड जीतने वाली I Have Electric Dreams नामक फिल्म किस भाषा में बनी है -
 (अ) मराठी
 (ब) स्पेनिश
 (स) इंग्लिश
 (द) तेलुगू

उत्तर : स्पेनिश
व्याख्या :
सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक स्पेनिश फिल्म टेंगो सुएनोसेलेक्ट्रिकोस/आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स ने जीता है।

page no.(1/56)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.