Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

रक्षा प्रौद्योगिकी

प्रश्न 1   ASTRA (अस्त्रा) मिसाइल है -
 (अ) दृश्य सीमा से परे सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल
 (ब) दृश्य सीमा से परे (बियॉन्ड विजुअल रेंज) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
 (स) दृश्य सीमा के भीतर (विथईन विजुअल रेज) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
 (द) दृश्य सीमा के भीतर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल

उत्तर : दृश्य सीमा से परे (बियॉन्ड विजुअल रेंज) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
व्याख्या :
अस्त्र भारत की पहली स्वदेश निर्मित दृश्य सीमा से परे हवा-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल (BVRAAM) है। BVM मिसाइलें 20 नॉटिकल मील या 37 किलोमीटर की सीमा से आगे तक मार करने में सक्षम हैं।AAMs को एक हवाई लक्ष्य को नष्ट करने के लिये हवा में ही छोड़ा जाता है। अस्त्र परियोजना आधिकारिक तौर पर 2000 के दशक की शुरुआत में परिभाषित मापदंडों और प्रस्तावित भविष्य के रूपों के साथ शुरू की गई थी। वर्ष 2017 के आसपास अस्त्र मार्क-1 मिसाइल संस्करण का विकास चरण पूरा हो गया था। अस्त्र मार्क-1 की रेंज करीब 110 किलोमीटर है।

प्रश्न 2   ‘C-17 ग्लोब मास्टर’ है-
 (अ) वायुसेना को प्राप्त विशाल मालवाहक विमान
 (ब) नौसेना को प्राप्त विशाल मालवाहक पोत
 (स) विमानवाहक पोत
 (द) सुपर सोनिक प्रक्षेपास्त्र

उत्तर : वायुसेना को प्राप्त विशाल मालवाहक विमान
व्याख्या :
C-17 ग्लोबमास्टर एक बड़ा सैन्य परिवहन विमान है। यह दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमानों में से एक है। अमेरिकी कंपनी बोइंग का यह विमान 15 सितंबर, 1991 में पहली बार जमीन पर उतरा। ऑपरेशन कावेरी का उद्देश्य सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी है। इस निकासी अभियान के लिए वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर की तैनाती की गई है।

प्रश्न 3   नौसेना का प्रोजेक्ट-75 किसके सम्बन्ध में है -
 (अ) पनडुब्बी
 (ब) जहाज
 (स) पदोन्नति
 (द) मिसाइल

उत्तर : पनडुब्बी

प्रश्न 4   भारत ने राफेल नामक लड़ाकू विमान किस देश से प्राप्त किए हैं -
 (अ) फ्रांस
 (ब) रूस
 (स) अमेरिका
 (द) जापान

उत्तर : फ्रांस

प्रश्न 5   ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल को विकसित करने वाली मैसर्स ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (BAPL) संयुक्त उद्यम है भारत तथा
 (अ) चीन का
 (ब) यू एस ए का
 (स) जापान का
 (द) रूस का

उत्तर : रूस का
व्याख्या :
भारत-रूस संयुक्त उद्यम, ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किमी. है और यह मैक 2.8 (ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना) की उच्च गति के साथ विश्व की सबसे तेज़ क्रूज़ मिसाइल है। इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मोस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है।

प्रश्न 6   निम्नलिखित में से कौन सी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है -
 (अ) प्रलय
 (ब) आकाश
 (स) रुद्रम
 (द) अस्त्र

उत्तर : प्रलय

प्रश्न 7   ‘प्रचण्ड’ जिसे हाल ही में शामिल किया गया था, एक ___ है ।
 (अ) हेलीकॉप्टर
 (ब) लड़ाकू विमान
 (स) हवा से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाईल
 (द) ज़मीन से हवा में मार करने वाली मिसाईल

उत्तर : हेलीकॉप्टर

प्रश्न 8   “RADAR” का पूर्ण रूप है –
 (अ) रेडियो डिटेक्शन एंड रेंजिंग
 (ब) रेडी एडवांस्ड एप्लायंस फॉर रेंजिंग
 (स) रेंज डिटेक्शन एप्लायंस फॉर एयरप्लेन रेंजिंग
 (द) रेडी एडवांस्ड एयरप्लेन रेंजिंग

उत्तर : रेडियो डिटेक्शन एंड रेंजिंग

प्रश्न 9   DRDO का “वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान” (ADE ) स्थित है-
 (अ) बैगलुरू
 (ब) पुणे
 (स) अहमदनगर
 (द) गाँधीनगर

उत्तर : बैगलुरू

page no.(1/1)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.