Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

बैंकिंग

प्रश्न 11   निम्न में से किस बैंक ने देश का प्रथम जीवनशैली व बैंकिंग सेवा प्लेटफॉर्म योनो (यू ओनली नीड वन) शुरू किया है -
 (अ) SBI
 (ब) IDBI
 (स) PNB
 (द) BOB

उत्तर : SBI

प्रश्न 12   रिजर्व बैंक ऑफ इन्डिया की स्थापना कब हुई -
 (अ) 1st अप्रैल, 1935
 (ब) 12 जुलाई, 1982
 (स) 28 मई, 1963
 (द) 1st मई, 1930

उत्तर : 1st अप्रैल, 1935

प्रश्न 13   “मुद्रास्फीति में मुद्रा की अत्यधिक मात्रा बहुत कम वस्तुओं का पीछा करती है ।” यह परिभाषा किसने प्रतिपादित की -
 (अ) हॉट्रै
 (ब) कूलबर्न
 (स) एमिली जोन्स
 (द) गार्डनर एकले

उत्तर : कूलबर्न

प्रश्न 14   निम्न में से कौन सा राजकोषीय नीति का उपकरण नहीं है -
 (अ) बजट
 (ब) कर
 (स) सार्वजनिक खर्च
 (द) साख की उपलब्धता

उत्तर : साख की उपलब्धता

प्रश्न 15   निम्नलिखित में से कौन रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के डिप्टी गवर्नर पद पर नहीं हैं - (जुलाई 2023 में)
 (अ) श्री एस. सी. मुर्मु
 (ब) स्वामीनाथन जे
 (स) डॉ. एम. डी. पात्रा
 (द) श्री एम. आर. राव

उत्तर : श्री एस. सी. मुर्मु
व्याख्या :
श्री स्वामीनाथन जे, श्री टी. रबी शंकर, श्री एम. राजेश्वर राव, डॉ. एम.डी. पात्रा वर्तमान में (जुलाई 2023 में) रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के डिप्टी गवर्नर पद पर हैं। स्वामीनाथन जानकीरमन ने महेश कुमार जैन की जगह ली है।

प्रश्न 16   किस बैंक द्वारा भारत की प्रथम इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी जारी की गई है -
 (अ) SBI
 (ब) PNB
 (स) BOB
 (द) HDFC

उत्तर : HDFC

प्रश्न 17   निम्न में से कौन सा अनौपचारिक क्षेत्र ऋण का स्रोत है -
 (अ) साहूकार
 (ब) व्यापारी
 (स) सहकारी संस्थाएँ
 (द) साहूकार व व्यापारी दोनों

उत्तर : साहूकार व व्यापारी दोनों
व्याख्या :
अनौपचारिक स्रोतों में ऋण गतिविधियों को नियंत्रित करने वाला कोई संगठन नहीं है। ॠण के अनौपचारिक स्रोतों में साहूकार, व्यापारी, रिश्तेदार एवं मित्र आदि होते हैं।

प्रश्न 18   लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए, भारत सरकार ने भारत का पहला महिला बैंक, ‘भारतीय महिला बैंक लिमिटेड’, नाम से स्थापित किया था। इसे किस वर्ष लॉन्च किया गया था -
 (अ) 1999
 (ब) 2012
 (स) 2017
 (द) 2013

उत्तर : 2013

प्रश्न 19   निम्नलिखित में से कौन, मौद्रिक नीति को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी है / हैं -
(i) भारतीय स्टेट बैंक
(ii) यूनियन बैंक
(iii) भारतीय रिज़र्व बैंक

 (अ) केवल (ii)
 (ब) (i),(ii) व (iii)
 (स) केवल (iii)
 (द) केवल (i)

उत्तर : केवल (iii)

प्रश्न 20   आर.टी.जी.एस. ( वास्तविक समय सकल निपटान प्रणाली) का लाइव रन (जीवन्त प्रचालन) प्रारम्भ हुआ था -
 (अ) 2006 में
 (ब) 2010 में
 (स) 2002 में
 (द) 2004 में

उत्तर : 2004 में

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.