Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विश्व में कृषि के प्रकार

प्रश्न 1   निम्नलिखित में से कौनसा एक स्थानांतरी कृषि का प्रकार एवं देश का युग्म सही सुमेलित नहीं है -
 (अ) तवी - मेडागास्कर
 (ब) लोगान पश्चिमी - अफ्रीका
 (स) कोमील - मेक्सिको
 (द) कोनुको - ग्वाटेमाला

उत्तर : कोनुको - ग्वाटेमाला
व्याख्या :
स्थानांतरण खेती का नाम क्षेत्र
रे (Ray) वियतनाम
तवी (Tavi) मेडागास्कर
मसोले (Masole) कांगो (ज़ेरे नदी घाटी)
फांग (Fang) भूमध्यरेखीय अफ्रीकी देश
लोगान (Logan) पश्चिमी अफ्रीका
कोमाइल (Comile) मेक्सिको
मिल्पा (Milpa) युकाटन और ग्वाटेमाला
कोनुको वेनेजुएला

प्रश्न 2   निम्नलिखित में से कौनसा परम्परागत कृषि का प्रकार है -
 (अ) जीविकोपार्जी कृषि
 (ब) सहकारी कृषि
 (स) संविदा कृषि
 (द) एक्वापोनिक्स

उत्तर : जीविकोपार्जी कृषि
व्याख्या :
जब कोई कृषक पारंपरिक रूप से निम्न स्तरीय प्रौद्योगिकी और अधिकाधिक पारिवारिक श्रम का उपयोग करके अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कृषि करता है तो उसे निर्वाहक/जीविकोपार्जी कृषि कहते हैं। सहकारी कृषि पद्धति के अन्तर्गत एक संस्था या संगठन बनाकर कृषि की जाती है, जिसमें प्रत्येक सदस्य अपनी भूमि का स्वामी होता है, परन्तु कृषीय कार्य सम्मिलित रूप में किया जाता है। संविदा कृषि पद्धति के अन्तर्गत कृषक किसी कम्पनी की आवश्यकतानुसार पूर्व निर्धारित गुणवत्ता वाले उत्पादों का उत्पादन एक निश्चित अवधि के लिए उपलब्ध कराने हेतु करार या समझौता करता है। एक्वापोनिक कृषि पद्धति एक्वाकल्चर (जलीय जीवों का पालन) एवं हाइड्रोपोनिक्स (जल कृषि) संयोजन से बनी है।

प्रश्न 3   भूमध्यसागरीय प्रकार की कृषि निम्नलिखित जिस प्रदेश में की जाती है, वह है-
 (अ) कैलिफोर्निया
 (ब) सीन नदी की घाटी
 (स) नील नदी की घाटी
 (द) राइन नदी की घाटी

उत्तर : कैलिफोर्निया

प्रश्न 4   सुमेलित करो :

कृषि प्रकार नदी बेसिन
a. गहन निर्वाहक कृषि i. मरें-डॉलिंग नदी बेसिन
b. भूमध्यसागरीय कृषि ii. सान्ता-आना नदी बेसिन
c. व्यापारिक अन्न उत्पादक कृषि iii. कांगो नदी बेसिन
d. स्थानान्तरणशील कृषि iv. गंगा नदी बेसिन

 (अ) a-iv, b-ii, c-i, d-iii
 (ब) a-ii, b-iv, c-iii, d-i
 (स) a-iii, b-iv, c-ii, d-i
 (द) a-i, b-ii, c-iv, d-iii

उत्तर : a-iv, b-ii, c-i, d-iii

प्रश्न 5   उष्णकटिबंधीय बागानी कृषि के अन्तर्गत निम्नलिखित क्षेत्रों तथा फसलों को सुमेलित करो:

फसल क्षेत्र
a. केला i. श्रीलंका
b. गन्ना ii. क्यूबा
c. चाय iii. मलेशिया
d. रबड़ iv. मध्य अमेरिका

 (अ) a-i, b-ii, c-iii, d-iv
 (ब) a-ii, b-iv, c-i, d-iii
 (स) a-iv, b-ii, c-i, d-iii
 (द) a-iii, b-i, c-iv, d-ii

उत्तर : a-iv, b-ii, c-i, d-iii

प्रश्न 6   समुद्री शैवाल कृषि का जन्मदाता देश है-
 (अ) जापान
 (ब) फिलीपीन्स
 (स) भारत
 (द) इण्डोनेशिया

उत्तर : जापान

प्रश्न 7   क्रेता की आवश्यकतानुसार गुणवत्ता एवं मानकों पर आधारित कृषि उत्पादन पद्धति है-
 (अ) सहकारी कृषि
 (ब) व्यावसायिक कृषि
 (स) संविदा कृषि
 (द) विस्तृत कृषि

उत्तर : संविदा कृषि

प्रश्न 8   जलीय जीवों के पालन व संवर्द्धन के साथ पौधों को उगाना किस कृषि पद्धति के अन्तर्गत आता है -
 (अ) एक्वाकल्चर
 (ब) एक्वापोनिक्स
 (स) हाइड्रोपोनिक्स
 (द) उक्त कोई नहीं

उत्तर : एक्वापोनिक्स

प्रश्न 9   निम्न में से किस कृषि पद्धति में उर्वरक की आवश्यकता नहीं होती?
 (अ) विस्तृत कृषि
 (ब) जीवन निर्वाही कृषि
 (स) एक्वापोनिक कृषि
 (द) वाणिज्यिक कृषि

उत्तर : एक्वापोनिक कृषि

प्रश्न 10   एक्वापोनिक कृषि की सीमा/दोष है-
 (अ) उर्वरकों का प्रयोग न किया जाना।
 (ब) जल में पोषक तत्त्वों का अभाव ।
 (स) भूमिगत फल व सब्जियों के उत्पादन हेतु उपयुक्त नहीं।
 (द) नाइट्रीकारक जीवाणुओं का प्रयोग ।

उत्तर : भूमिगत फल व सब्जियों के उत्पादन हेतु उपयुक्त नहीं।

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.