Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Puzzle

सात व्यक्ति A,B,C,D,E,F,G सात विभिन्न विषय इतिहास, भूगोल, भौतिकी, रसायन, गणित, जीव विज्ञान एवं अंग्रेजी सोमवार से शुक्रवार तक पढ़ाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति अलग-अलग विषय पढ़ाते हैं। एवं किसी भी दिन दो विषय से अधिक नहीं पढ़ाया जाता है।
B मंगलवार को रसायन पढ़ाता है। D शुक्रवार को पढ़ाता परन्तु भूगोल या भौतिकी नहीं। F इतिहास पढ़ाता है परन्तु बृहस्पतिवार या शुक्रवार को नहीं। जिस रोज इतिहास पढ़ाया जाता है, उसी रोज A अंग्रेजी पढ़ाता है। C सोमवार को गणित पढ़ाता है। भूगोल तथा रसायन समान दिन में पढ़ाया जाता है। G बृहस्पतिवार को पढ़ाता है।

प्रश्न 1   कौन-से दिन अंग्रेजी पढ़ाया जाता है-
 (अ) सोमवार
 (ब) बुधवार
 (स) मंगलवार
 (द) डाटा अपर्याप्त है
(य) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : बुधवार

प्रश्न 2   G के द्वारा कौन सा विषय पढ़ाया जाता है -
 (अ) जीव विज्ञान
 (ब) भूगोल
 (स) भौतिकी
 (द) रसायन
(य) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : भौतिकी

प्रश्न 3   कौन से दिन भूगोल पढ़ाया जाता है-
 (अ) सोमवार
 (ब) मंगलवार
 (स) बुधवार
 (द) बृहस्पतिवार
(य) शुक्रवार

उत्तर : मंगलवार

प्रश्न 4   शुक्रवार को कौन-सा विषय पढ़ाया जाता है -
 (अ) भौतिकी
 (ब) इतिहास
 (स) भूगोल
 (द) जीव विज्ञान
(य) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : जीव विज्ञान

प्रश्न 5   मंगलवार को कौन से व्यक्ति का युग्म पढ़ाता है -
 (अ) B और D
 (ब) A और B
 (स) B और F
 (द) B और C
(य) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : इनमें से कोई नहीं
P,Q,R,S,T,Vऔर W एक कल्ब के सात सदस्य हैं। शतरंज, टेबल टेनिस, लान टेनिस, वालीबाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल और कैरम में से एक इनमें से प्रत्येक का एक पसंदीदा खेल है, जरूरी नहीं की इसी क्रम में। इनमें से प्रत्येक को नीले, लाल, हरे, पीले, ग्रे, काले और सफेद में से एक विशिष्ट रंग भी पसंद है, जरूरी नहीं कि इसी क्रम में। R को हरा रंग पसंद है और उसका पसंदीदा खेल बैडमिंटन है।V को न तो लाल और न ही काला रंग पसंद है। T का पसंदीदा खेल न तो टेबल टेनिस है और न ही बास्केटबाल है। जिसे नीला पसंद है उसे कैरम पसंद नहीं है। जिसे वालीबाल पसंद है, उसे पीला और ग्रे पसंद नहीं है। Q का पसंदीदा खेल लान टेनिस है और उसे काला रंग पसंद है। S को सफेद पसंद है। W को बास्केटबाल पसंद है। P को वालीबाल पसंद है, T को नीला पसंद है। जिसे बास्केटबाल पसंद है उसे ग्रे पसंद नहीं है।

प्रश्न 6   V को कौन सा रंग पसंद है-
 (अ) पीला
 (ब) ग्रे
 (स) नीला
 (द) डाटा उपर्याप्त है
(य) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : ग्रे

प्रश्न 7   T का पसंदीदा खेन कौन सा है -
 (अ) बास्केटबाल
 (ब) वालीबाल
 (स) शतरंज
 (द) डाटा उपर्याप्त है
(य) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : शतरंज

प्रश्न 8   कैरम किसका पसंदीदा खेल है -
 (अ) P
 (ब) R
 (स) W
 (द) डाटा उपर्याप्त है
(य) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : डाटा उपर्याप्त है

प्रश्न 9   किसका पसंदीदा खेल बास्केटबाॅल है -
 (अ) S
 (ब) T
 (स) W
 (द) R
(य) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : W

प्रश्न 10   W को कौन सा रंग पसंद है -
 (अ) हरा
 (ब) सफेद
 (स) काला
 (द) डाटा उपर्याप्त है
(य) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : इनमें से कोई नहीं

page no.(1/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.