राजस्थान में वन
- प्रश्न 1 वनों को ज़िले से सुमेलित कीजिए।
वन ज़िला a. शुष्क वन i. अलवर b. सदाबहार वन ii. बांसवाड़ा c. मिश्रित पतझड़ वन iii. माउण्ट आबू d. शुष्क सागवान वन iv. जैसलमेर
Junior Instructor (RAT) Exam 2024 -
- (अ) a-iv, b-iii, c-ii, d-i
- (ब) a-i, b-ii, c-iii, d-iv
- (स) a-ii, b-iii, c-i, d-iv
- (द) a-iv, b-iii, c-i, d-ii
उत्तर : a-iv, b-iii, c-i, d-ii
व्याख्या :
शुष्क वन - जैसलमेर
सदाबहार वन - माउंट आबू
मिश्रित पतझड़ वन - अलवर
शुष्क सागवान वन - बांसवाड़ा
- प्रश्न 2 वन विभाग, राजस्थान द्वारा जारी प्रशासनिक प्रतिवेदन 2023-24 के अनुसार राज्य में चतुर्थ सर्वाधिक वास्तविक वन क्षेत्र वाला जिला ____ है।
Junior Instructor (MDE) Exam 2024 -
- (अ) बारां
- (ब) प्रतापगढ़
- (स) बांसवाड़ा
- (द) करौली
उत्तर : बारां
व्याख्या :
बारां जिला राजस्थान में वन क्षेत्रफल के हिसाब से चतुर्थ स्थान पर है।क्र. सं. जिला क्षेत्रफल 1. उदयपुर 2753.39 2. अलवर 1195.91 3. प्रतापगढ़ 1033.77 4. बारां 1010.05 5. चित्तौड़गढ़ 990.05
- प्रश्न 3 वनों की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहूति देने वाली जोधपुर की प्रसिद्ध महिला का नाम है :
Junior Instructor (Fitter) Exam 2024 -
- (अ) अमृता देवी
- (ब) सीता बाई
- (स) रामेश्वरी देवी
- (द) गीता देवी
उत्तर : अमृता देवी
व्याख्या :
अमृता देवी विश्नोई ने 1730 में जोधपुर के खेजड़ली गांव में पेड़ों को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
- प्रश्न 4 शुष्क सागवान वन मुख्यतः निम्नलिखित जिलों में से किसमें पाये जाते हैं -
Junior Instructor (Fitter) Exam 2024 -
- (अ) बीकानेर
- (ब) अलवर
- (स) श्री गंगानगर
- (द) डुंगरपुर
उत्तर : डुंगरपुर
व्याख्या :
शुष्क सागवान वन
ये वन 250 – 450 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विस्तृत है ।
इन वनों का विस्तार मुख्य रूप से उदयपुर ,डूंगरपुर,बांसवाड़ा ,झालावाड़ ,चितौड़गढ़ व बारां जिलों में है।
सागवान के अलावा यहाँ तेंदू ,धावड़ा ,गुरजन ,गोंदल ,सिरिस ,हल्दू ,खैर ,सेमल ,रीठा ,बहेड़ा व इमली के वृक्ष भी पाए जाते है।
- प्रश्न 5 निम्नांकित में से कौन-सा पौधा/ वृक्ष आँखों पर घाव के निदान में उपयोगी होता है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Junior Instructor ((ESR) Exam 2024 -
- (अ) नीम
- (ब) बबूल
- (स) कचनार
- (द) तुलसी
उत्तर : बबूल
व्याख्या :
बबूल का पौधा आँखों पर घाव के निदान में उपयोगी होता है। इसकी पत्तियों और छाल का उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है।
- प्रश्न 6 वनों की कमी के कारण पर्यावरण पर निम्न प्रतिकूल प्रभाव होते हैं -
1. जैव-विविधता की हानि
2. मृदा अपरदन में वृद्धि
3. तापमान में वृद्धि
4. वायुमण्डल में नमी धारण करने की क्षमता की कमी होना
5. प्रदूषण में वृद्धि
(निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Junior Instructor(CLIT) Exam 2024 -
- (अ) सभी 1, 2, 3, 4 व 5
- (ब) केवल 1, 2, 3 व 5
- (स) केवल 1, 2 व 3
- (द) केवल 1, 2 व 4
उत्तर : सभी 1, 2, 3, 4 व 5
व्याख्या :
वनों की कटाई से जैव-विविधता की हानि, मृदा अपरदन, तापमान वृद्धि, नमी की कमी और प्रदूषण बढ़ने जैसे गंभीर प्रभाव पड़ते हैं।
- प्रश्न 7 भारतीय वन प्रतिवेदन 2021 के अनुसार राजस्थान में संरक्षित (Reserved) वन का प्रतिशत क्या है -
Junior Instructor(CLIT) Exam 2024 -
- (अ) 37.05
- (ब) 56.49
- (स) 47.05
- (द) 46.49
उत्तर : 37.05
व्याख्या :
आरक्षित वनों पर सरकार का पूर्ण स्वामित्व होता है। इनमें किसी वन सम्पदा का दोहन नहीं कर सकते हैं। राजस्थान में आरक्षित वन के रूप में 12,176.24 वर्ग किलोमीटर या 37.05% वन हैं। सर्वाधिक आरक्षित वन उदयपुर में है।
- प्रश्न 8 उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन, राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाए जाते हैं -
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I -
- (अ) उदयपुर
- (ब) जैसलमेर
- (स) बाराँ
- (द) कोटा
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
राजस्थान में उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन मुख्य रूप से शुष्क क्षेत्रों जैसे जैसलमेर और बाड़मेर में पाए जाते हैं।
- प्रश्न 9 बाँस का जंगल (Bamboo forest) राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में पाया जाता है -
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II -
- (अ) चुरु
- (ब) जैसलमेर
- (स) बांसवाड़ा
- (द) बीकानेर
उत्तर : बांसवाड़ा
व्याख्या :
बांसवाड़ा जिले का नाम ही बाँस के घने जंगलों के कारण पड़ा है। यहाँ उष्णकटिबंधीय जलवायु बाँस के अनुकूल होती है।
- प्रश्न 10 राजस्थान में उप-उष्णकटिबंधीय पहाड़ी वन में पाए जाने वाले वृक्षों का चयन कीजिये
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II -
- (अ) आम, नीम
- (ब) धोकरा, पलाश
- (स) खेजड़ी, बेर
- (द) कैर, थोर, फाग
उत्तर : आम, नीम
व्याख्या :
उप-उष्ण पर्वतीय वन : इस प्रकार के वन राजस्थान में केवल सिरोही जिले के आबू पर्वतीय क्षेत्र में है। इन वनों में सदाबहार एवं अर्द्ध-सदाबहार वनस्पति होती है। यहां वनों की सघनता अधिक है अतः सालभर हरियाली बनी रहती है । इन वनों में आम ,बांस ,नीम ,सागवान, सिरिस, अम्बरतरी, बेल आदि के वृक्ष पाए जाते है ।
page no.(1/26)