चौहान वंश
- प्रश्न 1 कान्हड़देव का मुख्यमन्त्री कौन था -
SCHOOL LECTURER (SANSKRIT EDU. DEPTT.) COMP. EXAM-2024 -
- (अ) देवड़ा सुरतणा
- (ब) जैता देवड़ा
- (स) विक्रम देव
- (द) पद्मनाभ
उत्तर : जैता देवड़ा
व्याख्या :
जैता देवड़ा कान्हड़देव के प्रमुख मंत्री थे, जिन्होंने शासन प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- प्रश्न 2 किस वर्ष में पृथ्वी राज III ने महोबा के शासक चन्देल को हराया था?
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1 -
- (अ) 1191 ई.
- (ब) 1192 ई.
- (स) 1181 ई.
- (द) 1182 ई.
उत्तर : 1182 ई.
व्याख्या :
महोबा (तुमुल) का युद्ध : 1182 ई. में पृथ्वीराज ने महोबा के चंदेल वंश के शासक परमाल(परमार्दी) देव पर आक्रमण किया। इस युद्ध (तुमुल का युद्ध) में परमार्दिदेव के दो सेनानायक आल्हा व उदल वीरगति को प्राप्त हुए।
- प्रश्न 3 अजयमेरु (अजमेर) शहर की नींव किसने रखी?
Hostel Supt(Minority Affairs) 2024 -
- (अ) अजयराज
- (ब) अमोराज
- (स) हम्मीर
- (द) विग्रहराज IV
उत्तर : अजयराज
व्याख्या :
अजमेर शहर की स्थापना अजयराज चौहान ने की थी। यह राजस्थान का ऐतिहासिक शहर है।
- प्रश्न 4 अजमेर शहर की स्थापना किसने की -
Stenographer Exam 2024 (Paper - I) -
- (अ) पृथ्वीराज III
- (ब) अरनोराज
- (स) अजयराज
- (द) विग्रहराज
उत्तर : अजयराज
व्याख्या :
पृथ्वीराज प्रथम के पुत्र का नाम अजयराज था। अपने साम्राज्य को सुरक्षित रखने के लिए उसने 1113 ई. में अजयमेरु (अजमेर) बसाकर उसे अपनी राजधानी बनाया। उसने अजयमेरु में दुर्ग का निर्माण करवाया जिसे गढ़बीठली कहते हैं।, इस दुर्ग को पूर्व का जिब्राल्टर कहा जाता है।
- प्रश्न 5 चांद बरदाई किस शासक का राज कवि था -
Stenographer Exam 2024 (Paper - I) -
- (अ) महाराणा कुम्भा
- (ब) जैत्र सिंह
- (स) पृथ्वीराज III
- (द) महाराणा लाखा
उत्तर : पृथ्वीराज III
व्याख्या :
पृथ्वीराजरासो का लेखक चंदबरदाई भी पृथ्वीराज चौहान का आश्रित कवि था। चंदबरदाई ने पृथ्वीराज रासो की रचना की, रासो का पिछला भाग चंदबरदाई के पुत्र जल्हण ने पूर्ण किया। पृथ्वीराज रासो की भाषा पिंगल है।
- प्रश्न 6 मुहम्मद शाह के नेतृत्व में मंगोल विद्रोहियों ने किसके पास शरण ली -
Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk) -
- (अ) रतन सिंह
- (ब) कान्हड़ देव
- (स) सीतल देव
- (द) हम्मीर
उत्तर : हम्मीर
व्याख्या :
मुहम्मद शाह के अधीन, मंगोल विद्रोहियों ने रणथंभौर के शासक हम्मीर के पास शरण ली। हम्मीर अपनी ताकत और साहस के लिए जाने जाते थे, और मंगोल विद्रोहियों के प्रति उनके समर्थन के कारण अंततः दिल्ली सल्तनत के साथ संघर्ष हुआ।
- प्रश्न 7 जालौर के विरुद्ध अलाउद्दीन के अभियान के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प, चुनिएं -
A. अलाउद्दीन खलजी ने मलिकं कमाल-उद्-दीन गुर्ग के नेतृत्व में एक शक्तिशाली सेना भेजी।
B. जालौर के दहिया सेजवल बिक्रम को स्वर्ण का लालच देकर सुल्तांन की सेना को गुप्त मार्ग से जालौर दुर्ग में प्रवेश करवाया।
Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk) -
- (अ) A और B दोनों सत्य हैं
- (ब) केवल B सत्य है
- (स) केवल A सत्य है
- (द) A और B दोनों असत्य हैं
उत्तर : A और B दोनों सत्य हैं
व्याख्या :
अलाउद्दीन खिलजी ने जालौर किले के खिलाफ अभियान चलाया। उसने मलिक कमालुद्दीन गुर्ग के नेतृत्व में एक शक्तिशाली सेना भेजी। किले को जीतने के लिए उसने दहिया सेजवाल बिक्रम की मदद से एक गुप्त रास्ते का इस्तेमाल किया, जिसे सोने का लालच दिया गया था, जिससे उसकी सेना जालौर किले में छिपकर घुस गई।
- प्रश्न 8 रणथंभौर के चौहान राजंवश (1194 AD) के संस्थापक कौन थे -
Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024 -
- (अ) गोविन्दराज
- (ब) पृथ्वीराज
- (स) जयचंद
- (द) अनंगपाल
उत्तर : गोविन्दराज
व्याख्या :
रणथंभौर: इस राजवंश को रणस्तम्भपुर का चाहमान भी कहा जाता है। इस राजवंश की स्थापना गोविन्द-राज ने की थी।
- प्रश्न 9 निम्नलिखित युग्मों में कौनसा गलत है -
-
- (अ) आमेर राज्य की स्थापना-967
- (ब) जैसलमेर की स्थापना-1156
- (स) अजमेर की स्थापना-1163
- (द) उदयपुर की स्थापना-1559
उत्तर : अजमेर की स्थापना-1163
व्याख्या :
पृथ्वीराज प्रथम के पुत्र का नाम अजयराज था। अपने साम्राज्य को सुरक्षित रखने के लिए उसने 1113 ई. में अजयमेरु (अजमेर) बसाकर उसे अपनी राजधानी बनाया।
- प्रश्न 10 चैहान वंश का संस्थापक था -
-
- (अ) गुहिल
- (ब) रावसीवा
- (स) वासुदेव
- (द) पृथ्वीराज चैहान
उत्तर : वासुदेव
व्याख्या :
सपादलक्ष के चौहानों का आदि पुरुष वासुदेव था, जिसका समय 551 ई. के लगभग अनुमानित है।
page no.(1/19)