राजस्थानी भाषा एवं बोलियां
प्रश्न 1 तोरावाटी बोली प्रचलित है -
(अ) कुचामन में
(ब) नीम का थाना में
(स) बहरोड़ में
(द) झुन्झुनू में
व्याख्या :
तोरावटी झुंझुनूं जिले का दिक्षिणी भाग, सीकर जिले का पूर्वी एवं दक्षिणी-पूर्वी भाग तथा जयपुर जिले के कुछ उत्तरी भाग को तोरावाटी कहा जाता था जो अब नीम का थाना में है। अतः यहां की बोली तोरावाटी कहलाई। नीम का थाना में तोरावाटी बोली प्रचलित है।
प्रश्न 2 डूंगरपुर - बाँसवाड़ा क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली ______ कहलाती है -
(अ) मारवाड़ी
(ब) मालवी
(स) मेवाती
(द) वागड़ी
व्याख्या :
डूंगरपुर और बांसवाड़ा क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली वागड़ी है। वागड़ी राजस्थानी भाषा की एक बोली है जो गुजराती भाषा से मिलती जुलती है।
प्रश्न 3 अहीरवाटी बोली राजस्थान के किस क्षेत्र में बोली जाती है -
(अ) मारवाड़
(ब) मेवाड़
(स) ढूंढाड़
(द) मेवात
प्रश्न 4 हाड़ा राजपूतों द्वारा शासित क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली को _____ बोली कहा जाता है।
(अ) वागड़ी
(ब) भीली
(स) हाड़ौती
(द) मेवाती
प्रश्न 5 डॉ. ग्रियर्सन ने अपनी पुस्तक “लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया” में राजस्थानी बोलियों को _____ मुख्य समूहों में विभाजित किया है।
(अ) तीन
(ब) पाँच
(स) सात
(द) नौ
प्रश्न 6 बोली, जिसमें भक्ति संत सहजोबाई तथा दयाबाई की रचनाएँ प्राप्त होती हैं-
(अ) मेवाती
(ब) मालवी
(स) ढूंढाड़ी
(द) निमाड़ी
प्रश्न 7 अहीरवाटी बोली मुख्य रूप से राजस्थान के ____ जिले में बोली जाती है -
(अ) झुन्झुनू
(ब) जयपुर
(स) अलवर
(द) भरतपुर
प्रश्न 8 वागड़ी बोली राजस्थान के ____ क्षेत्र में बोली जाती है।
(अ) दक्षिण - पश्चिमी
(ब) उत्तर - पश्चिमी
(स) उत्तर - पूर्वी
(द) दक्षिण - पूर्वी
व्याख्या :
वागड़ी डूंगरपुर और बांसवाड़ा में बोली जाती है।
प्रश्न 9 बूंदी एवं कोटा क्षेत्र में कौनसी बोली बोली जाती है -
(अ) ब्रज
(ब) बागड़ी
(स) मेवाती
(द) हाडौती
प्रश्न 10 राजस्थानी री कुणसी बोली मध्य प्रदेश रा कई जिलां में बोलीजै -
(अ) मालवी
(ब) शेखावाटी
(स) मेवाती
(द) वागड़ी
page no.(1/17)