संज्ञा
प्रश्न 1 निम्नलिखित में से ‘जातिवाचक संज्ञा’ है :
(अ) भिन्नता
(ब) बुराई
(स) मूर्खता
(द) पशु
प्रश्न 2 किस वाक्य में संज्ञा शब्द बहुवचन रूप में प्रयुक्त नहीं हुए हैं ?
(अ) मेले में बहुत भीड़ थी।
(ब) आज के समाचार क्या हैं ?
(स) तेरे होश उड़ गए।
(द) लोग कहते हैं।
प्रश्न 3 किस विकल्प में सभी शब्द विशेषण शब्दों से निर्मित ‘भाववाचक संज्ञा’ हैं ?
(अ) मिठास, एकता, अच्छाई
(ब) ममत्व, निकटता, भूल
(स) सुझाव, वीरता, पढ़ाई
(द) सुंदरता, अपनत्व, चुनाव
प्रश्न 4 निम्नलिखित में किस विकल्प में भाववाचक संज्ञायुक्त शब्द है -
(अ) मोहन, लड़का
(ब) गंगा, जयपुर
(स) बचपन, योग्यता
(द) पहाड़, नदी
प्रश्न 5 किस शब्द में ‘भाववाचक’ संज्ञा है ?
(अ) गाय
(ब) होली
(स) हिमालय
(द) मित्रता
प्रश्न 6 निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा हैं ?
(अ) गंगा, तालाब, नदी, समुद्र
(ब) बकरी, घड़ी, चाचा, होली
(स) जनवरी, पृथ्वी, चाँदनी चौक, प्रदीप
(द) लड़ाई, ममता, हाथ, रामायण
प्रश्न 7 निम्नलिखित में से जातिवाचक संज्ञा से बना भाववाचक संज्ञा शब्द कौन सा है ?
(अ) मिठास
(ब) सजावट
(स) ममता
(द) बुढ़ापा
प्रश्न 8 निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द जातिवाचक संज्ञा नहीं है ?
(अ) गंगा
(ब) लड़का
(स) पुस्तक
(द) पहाड़
प्रश्न 9 किस वाक्य में व्यक्तिवाचक संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा के रूप में प्रयुक्त हुई है ?
(अ) देश को नटवरलालों ने तरह-तरह से ठगा है
(ब) लौह पुरुष के दृढ़ संकल्प ने देश को एक सूत्र में बाँधा।
(स) भाषा की भिन्नताओं के बावजूद देशवासी अभिन्न हैं।
(द) हमें बुराइयों से दूर रहना चाहिए ।
प्रश्न 10 मधुर विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा है -
(अ) माधुर्य
(ब) मधुरिमा
(स) माधुरी
(द) मधुरता
page no.(1/5)