Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

सर्वनाम

प्रश्न 1   ‘मध्यम पुरुष’ से संबंधित वाक्य है -
 (अ) उन्हें सम्मानित किया गया।
 (ब) वह अपने आप पहुँच गया।
 (स) आप आगे आ जाएँ।
 (द) मैं आप चला जाऊँगा।

उत्तर : आप आगे आ जाएँ।

प्रश्न 2   किस वाक्य में ‘निजवाचक सर्वनाम’ का प्रयोग नहीं हुआ है ?
 (अ) हम अपने आप को भूल गए।
 (ब) ऐसे समय में आप साथ न दोगे तो कौन देगा ?
 (स) आप भला तो जग भला।
 (द) वह अपने को सुधार रहा है।

उत्तर : ऐसे समय में आप साथ न दोगे तो कौन देगा ?

प्रश्न 3   सर्वनाम के संबंध में असंगत विकल्प है -
 (अ) निश्चयवाचक - यह, वह
 (ब) अनिश्चयवाचक - कोई, कुछ
 (स) प्रश्नवाचक - कौन, क्या
 (द) संबंधवाचक - आप, स्वयं

उत्तर : संबंधवाचक - आप, स्वयं

प्रश्न 4   ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’ रेखांकित पदों में सर्वनाम है -
 (अ) पुरुषवाचक
 (ब) संबंधवाचक
 (स) निश्चयवाचक
 (द) निजवाचक

उत्तर : संबंधवाचक

प्रश्न 5   ‘किन्हीं’ सर्वनाम है -
 (अ) सम्बन्धवाचक सर्वनाम
 (ब) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
 (स) निश्चयवाचक सर्वनाम
 (द) प्रश्नवाचक सर्वनाम

उत्तर : अनिश्चयवाचक सर्वनाम

प्रश्न 6   मध्यम पुरुष सर्वनाम का प्रयोग किस वाक्य में किया गया है ?
 (अ) हम नहीं जाएँगे ।
 (ब) आप बीमार हो गए थे ?
 (स) मैं अपने आप चली जाऊँगी।
 (द) वह चली गई।

उत्तर : आप बीमार हो गए थे ?

प्रश्न 7   ‘पुरुषवाचक’ सर्वनाम है -
 (अ) जिसका
 (ब) हम
 (स) कौन
 (द) कोई

उत्तर : हम

प्रश्न 8   ‘मैं आप चला जाऊँगा’ इस वाक्य में सर्वनाम है :-
 (अ) प्रश्नवाचक
 (ब) निश्चयवाचक
 (स) सम्बन्धवाचक
 (द) निजवाचक

उत्तर : निजवाचक

प्रश्न 9   पुरुषवाचक सर्वनाम के भेदों की संख्या कितनी है -
 (अ) तीन
 (ब) पाँच
 (स) आठ
 (द) दो

उत्तर : तीन

प्रश्न 10   ‘अपने से बड़ों का आदर करना उचित है।’ वाक्य में रेखांकित शब्द कौन सा सर्वनाम है ?
 (अ) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
 (ब) संबंधवाचक सर्वनाम
 (स) निजवाचक सर्वनाम
 (द) निश्चयवाचक सर्वनाम

उत्तर : निजवाचक सर्वनाम

page no.(1/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.