Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

क्रिया

प्रश्न 1   “वह नौकर से कपड़े धुलवाता है।” वाक्य में कौन सी क्रिया है -
 (अ) सकर्मक क्रिया
 (ब) अकर्मक क्रिया
 (स) प्रेरणार्थक क्रिया
 (द) पूर्वकालिक क्रिया

उत्तर : प्रेरणार्थक क्रिया

प्रश्न 2   ‘मैं दूध पीकर सोता हूँ’ में कौन सा क्रिया भेद है?
 (अ) द्विकर्मक क्रिया
 (ब) अकर्मक क्रिया
 (स) पूर्वकालिक क्रिया
 (द) नामधातु क्रिया

उत्तर : पूर्वकालिक क्रिया

प्रश्न 3   ‘रजनी बत्ती जला कर अपने कमरे में पढ़ रही है।’
उक्त वाक्य में अकर्मक क्रिया है। कौन-सा शब्द जोड़ने से यह सकर्मक क्रिया बन सकती है ?

 (अ) ओढ़नी
 (ब) समाचार पत्र
 (स) मेज
 (द) चुपचाप

उत्तर : समाचार पत्र

प्रश्न 4   पूर्वकालिक क्रिया के लिए कौन सा विकल्प सही है ?
 (अ) समय पर सोना अच्छी बात है।
 (ब) हँसने वालों को मना करो।
 (स) वह नहाकर पूजा करेगा।
 (द) बहता पानी साफ होता है।

उत्तर : वह नहाकर पूजा करेगा।

प्रश्न 5   निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया का चयन कीजिए -
 (अ) डूबा
 (ब) बहा
 (स) गाया
 (द) बैठा

उत्तर : गाया

प्रश्न 6   ‘सूर्य पूर्व से निकलता है।’ इस वाक्य में कौन सा पक्ष है ?
 (अ) पूर्णकालिक
 (ब) सातत्यबोधक
 (स) नित्यताबोधक
 (द) आवृत्तिमूलक

उत्तर : आवृत्तिमूलक

प्रश्न 7   ‘संदिग्ध वर्तमानकाल’ से संबंधित वाक्य है-
 (अ) उसने पढ़ाई कर ली होगी।
 (ब) बच्चे स्नान करते होंगे।
 (स) वह जन्मदिन पर आयोजन करेगा।
 (द) शायद वह पढ़ाई के लिए जयपुर जाए।

उत्तर : बच्चे स्नान करते होंगे।

प्रश्न 8   ‘अपूर्ण भूतकाल’ का उदाहरण है -
 (अ) वह आकर बैठा ही है।
 (ब) समय पर चलते तो गाड़ी मिल जाती।
 (स) उसने गाना गाया होगा।
 (द) किसी जगह कथा होती थी।

उत्तर : किसी जगह कथा होती थी।

प्रश्न 9   कौन सा शब्द ‘प्रेरणार्थक क्रिया’ नहीं है ?
 (अ) खिलाना
 (ब) बुलवाना
 (स) जगाना
 (द) समझना

उत्तर : समझना

प्रश्न 10   ‘अकर्मक क्रिया’ से युक्त वाक्य है-
 (अ) प्यासे को पानी पिलाओ।
 (ब) उसने मुझे कहानी सुनाई।
 (स) बच्चा खिलौने के लिए रो रहा है।
 (द) माँ बच्चे को सुलाती है।

उत्तर : बच्चा खिलौने के लिए रो रहा है।

page no.(1/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.