Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

क्रिया

प्रश्न 1   कर्म के आधार पर क्रिया के भेद होते हैं -
 (अ) दो
 (ब) तीन
 (स) चार
 (द) पांच

उत्तर : दो

प्रश्न 2   काल के आधार पर क्रिया के भेद होते हैं -
 (अ) दो
 (ब) तीन
 (स) चार
 (द) पांच

उत्तर : तीन

प्रश्न 3   निम्न में से सकर्मक क्रिया का उदाहरण है-
 (अ) पक्षी उड़ता है।
 (ब) बच्चा रोता है।
 (स) बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं।
 (द) राधा नाचती है।

उत्तर : बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं।

प्रश्न 4   निम्न में से किस क्रिया में दो कर्म हैं -
 (अ) रमेश ने फल खरीदे।
 (ब) मनोज ने अच्छा खाना पकाया।
 (स) सुरेश ने मुकेश को खिलौना दिया।
 (द) राधा अच्छा नाची।

उत्तर : सुरेश ने मुकेश को खिलौना दिया।

प्रश्न 5   निम्न में पूर्वकालीक क्रिया का उदाहरण है-
 (अ) हम पिछले साल जयपुर गये।
 (ब) हमने पिछले साल दिपावली धुम-धाम से मनाई।
 (स) मैं कपड़े धो कर खेलने गया।
 (द) कल में गांव गया।

उत्तर : मैं कपड़े धो कर खेलने गया।

प्रश्न 6   हमने बचपन में बहुत खेल खेले थे। वाक्य में क्रिया का काल है -
 (अ) आसन्न भूतकाल
 (ब) पूर्ण भूतकाल
 (स) सामान्य भूतकाल
 (द) संदिग्ध भूतकाल

उत्तर : पूर्ण भूतकाल

प्रश्न 7   अगर तुम थोड़ी मेहनत और करते तो अच्छे अंक आ जाते। वाक्य में क्रिया का काल है -
 (अ) पूर्ण भूतकाल
 (ब) आसन्न भूतकाल
 (स) हेतु-हेतुमद् भूतकाल
 (द) संदिग्ध भूतकाल

उत्तर : हेतु-हेतुमद् भूतकाल

प्रश्न 8   वह खाना खा रहा है। वाक्य में क्रिया का काल है-
 (अ) संदिग्ध वर्तमानकाल
 (ब) अपूर्ण वर्तमानकाल
 (स) सामान्य वर्तमानकाल
 (द) संभावय वर्तमानकाल

उत्तर : अपूर्ण वर्तमानकाल

प्रश्न 9   तू पढ़। वाक्य में काल है-
 (अ) संदिग्ध वर्तमानकाल
 (ब) हेतु-हेतुमद् वर्तमानकाल
 (स) आज्ञार्थ वर्तमानकाल
 (द) सामान्य वर्तमानकाल

उत्तर : आज्ञार्थ वर्तमानकाल

प्रश्न 10   मोहन ने पत्र पढ़ लिया होगा। वाक्य में काल है-
 (अ) संदिग्ध वर्तमानकाल
 (ब) संभावय वर्तमानकाल
 (स) अपूर्ण भूतकाल
 (द) संदिग्ध भूतकाल

उत्तर : संदिग्ध भूतकाल

page no.(1/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.