Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

क्रिया

प्रश्न 11   किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया रूप प्रयुक्त है ?
 (अ) वह जा चुका है ।
 (ब) भारत ने मैच जीत लिया होगा।
 (स) बच्चा बहुत देर से रो रहा था।
 (द) वह नहाकर पढ़ाई करेगा।

उत्तर : वह नहाकर पढ़ाई करेगा।

प्रश्न 12   ‘प्रेरणार्थक क्रिया’ है -
 (अ) चलना
 (ब) दिलाना
 (स) हँसना
 (द) उठना

उत्तर : दिलाना

प्रश्न 13   निम्नलिखित में से अकर्मक क्रिया का वाक्य चुनिए -
 (अ) हेमलता हँसती है।
 (ब) माताजी कपड़े धो रही हैं।
 (स) वह श्याम से पत्र लिखवाता है।
 (द) पूजा पूजा कर रही है।

उत्तर : हेमलता हँसती है।

प्रश्न 14   ‘कपिल आम खाता है।’ वाक्य में क्रिया है -
 (अ) अकर्मक क्रिया
 (ब) सकर्मक क्रिया
 (स) पूर्वकालिक क्रिया
 (द) नामधातु क्रिया

उत्तर : सकर्मक क्रिया

प्रश्न 15   निम्नलिखित में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया का प्रयोग किया गया है ?
 (अ) वह रातभर नहीं सोया ।
 (ब) कपिल आम खाता है।
 (स) चेतन पानी पी रहा है।
 (द) सरोज नाटक देख रही है।

उत्तर : वह रातभर नहीं सोया ।

प्रश्न 16   ‘हमने एक शेर देखा’ वाक्य में काल का चयन कीजिए -
 (अ) सामान्य वर्तमान
 (ब) सामान्य भविष्यत्
 (स) संभाव्य वर्तमान
 (द) सामान्य भूतकाल

उत्तर : सामान्य भूतकाल

प्रश्न 17   किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है ?
 (अ) बच्चा रोता है।
 (ब) पूजा कपड़े धो रही है।
 (स) मोहन सितार बजा रहा है।
 (द) आप आज शाम को क्या कर रहे हैं ?

उत्तर : बच्चा रोता है।

प्रश्न 18   निम्नलिखित में से क्रिया के विषय में कौन सा कथन गलत है -
 (अ) क्रिया एक अविकारी शब्द है।
 (ब) क्रियाएँ धातुओं, संज्ञा या विशेषण शब्दों से भी बनती हैं।
 (स) रचना की दृष्टि से क्रिया के अकर्मक और सकर्मक दो भेद होते हैं।
 (द) क्रिया से काम के करने या होने का बोध होता है।

उत्तर : क्रिया एक अविकारी शब्द है।

प्रश्न 19   ‘गोविन्द ने राम को जगवाया।’ वाक्य में क्रिया का कौन-सा रूप है ?
 (अ) नामधातु
 (ब) अकर्मक
 (स) प्रेरणार्थक
 (द) इच्छाबोधक

उत्तर : प्रेरणार्थक

प्रश्न 20   निम्नलिखित में से किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है ?
 (अ) रमा हँसती है।
 (ब) सुधा फल खा रही है।
 (स) नौकर पानी भरता है।
 (द) वह फुटबाल खेल रहा है।

उत्तर : रमा हँसती है।

page no.(2/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.