Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विशेषण

प्रश्न 11   क्रियाविशेषण रहित वाक्य है
 (अ) वह प्राय: यहाँ आया करते थे।
 (ब) नौकर मालिक से खुश रहता है।
 (स) मेरी बात ध्यान से सुनो।
 (द) वह अचानक चला गया।

उत्तर : नौकर मालिक से खुश रहता है।

प्रश्न 12   विशेषण की उत्तमावस्था का प्रयोग किस वाक्य में किया गया है ?
 (अ) मोहन की अपेक्षा सोहन होशियार है ।
 (ब) उसे सर्वाधिक अंक प्राप्त हुए ।
 (स) मेरा घर उसके घर से छोटा है ।
 (द) यह बहुत सुंदर चित्र है।

उत्तर : उसे सर्वाधिक अंक प्राप्त हुए ।

प्रश्न 13   ‘विशेषण’ शब्द से रहित वाक्य कौन सा है ?
 (अ) मैं पिछले वर्ष गाँव गया था।
 (ब) सभा में कम लोग आए थे।
 (स) दुकान से कुछ फल खरीद लाओ।
 (द) थोड़ा खाओ, खूब चबाओ।

उत्तर : मैं पिछले वर्ष गाँव गया था।

प्रश्न 14   संज्ञा से निर्मित विशेषण है -
 (अ) दैनिक
 (ब) आपसी
 (स) टिकाऊ
 (द) अगला

उत्तर : दैनिक

प्रश्न 15   क्रिया-विशेषण रहित वाक्य है -
 (अ) वे अचानक चले गए।
 (ब) सुबह से वर्षा लगातार हो रही है।
 (स) वह अपनी कक्षा का सबसे होशियार विद्यार्थी है।
 (द) मेरी बात ध्यानपूर्वक सुनो।

उत्तर : वह अपनी कक्षा का सबसे होशियार विद्यार्थी है।

प्रश्न 16   इनमें विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है -
 (अ) ममता
 (ब) समता
 (स) सुन्दरता
 (द) प्राथमिकता

उत्तर : ममता

प्रश्न 17   गुणवाचक विशेषण से संबंधित वाक्य कौन सा है -
 (अ) समारोह में अनेक लोग उपस्थित थे।
 (ब) हमें कपटी व्यक्ति से दूर रहना चाहिए।
 (स) यह पुस्तक मेरी है।
 (द) बालक पहली कक्षा में पढ़ता है।

उत्तर : हमें कपटी व्यक्ति से दूर रहना चाहिए।

प्रश्न 18   व्याकरण की दृष्टि से गलत कथन है
 (अ) सर्वनाम और क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द क्रिया-विशेषण कहलाते हैं।
 (ब) क्रिया के प्रमुख रूप से दो भेद माने गये हैं : 1. सकर्मक और 2. अकर्मक
 (स) संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।
 (द) संज्ञा की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं।

उत्तर : सर्वनाम और क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द क्रिया-विशेषण कहलाते हैं।

प्रश्न 19   किस विकल्प में सभी विशेषण शब्द संज्ञा शब्दों से रचित हैं -
 (अ) वार्षिक, निचला
 (ब) पीड़ित, दयनीय
 (स) भीतरी, आपसी
 (द) शिक्षित, कमाऊ

उत्तर : पीड़ित, दयनीय

प्रश्न 20   भाववाचक संज्ञा से निर्मित विशेषण है -
 (अ) चलता
 (ब) प्यारा
 (स) रंगीन
 (द) ऊंचा

उत्तर : प्यारा

page no.(2/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.