धातु एवं अधातु
प्रश्न 1 मिश्र धातु के रूप में सोने को कठोर करने के लिए कौनसी धातु मिलाई जाती है -
(अ) Cu
(ब) Sn
(स) Ag
(द) C
प्रश्न 2 सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:सूची I (धातु/अधातु) सूची II (विशेषता) a. पारा I. कठोरतम प्राकृतिक पदार्थ एवं अधातु है b. आयोडीन II. एक अधातु जो विद्युत का चालक है c. हीरा III. एक चमकदार अधातु है d. ग्रेफाइट IV. अकेला धातु जो सामान्य ताप पर द्रव्य होता है
(अ) a-IV, b-I, c-III, d-II
(ब) a-IV, b-III, c-I, a-II
(स) a-III, b-IV, c-1, d-II
(द) a-IV, b-III, c-II. d-I
प्रश्न 3 नीचे दी गई धातुओं को उनकी अभिक्रिया के आधार पर अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
1. जस्ता (जिंक) 2. कैल्शियम
3. कॉपर 4. पोटैशियम
5. सीसा (लेड)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(अ) 4, 1, 2, 3, 5
(ब) 4, 2, 1, 3, 5
(स) 2, 4, 1, 5, 3
(द) 4, 2, 1, 5, 3
प्रश्न 4 X एक नरम तत्व है और जिसे चाकू से काटा जा सकता है। उसे हवा में खुला नहीं रखा जा सकता और वह पानी के साथ बहुत तेजी से अभिक्रिया करता है। X को पहचानिए।
(अ) मैग्नीशियम
(ब) सोडियम
(स) फ़ॉस्फोरस
(द) कैल्शियम
प्रश्न 5 90% ओज़ोन, वायुमण्डल की _____ परत में होती है।
(अ) क्षोभमंडल
(ब) समतापमंडल
(स) मध्यमंडल
(द) बाह्मवायुमंडल
प्रश्न 6 अपमार्जक का प्रयोग कठोर जल के साथ भी किया जा सकता है क्योंकि -
(अ) अपमार्जक पानी में साबुन की तुलना में अधिक घुलनशील हैं।
(ब) अपमार्जक सामान्यतः साबुन की तुलना में अधिक नरम होते हैं।
(स) अपमार्जक में ऐसे रसायन होते हैं जो कठोर जल के साथ तेजी से अभिक्रिया करते हैं।
(द) अपमार्जक, सल्फोनिक अम्लों के सोडियम लवण या अमोनियम के क्लोराइड या ब्रोमाइड लवण होते हैं, जो कठोर जल में उपस्थित Ca और Mg आयन के साथ अवक्षेप नहीं बनाते।
प्रश्न 7 नीले रंग का खनिज 'लैपिसलजुली', जिसका उपयोग अर्द्ध कीमती पत्थर के रूप में किया जाता है, है-
(अ) सोडियम एल्युमिनियम सिलिकेट
(ब) जिंक कोबाल्टेट
(स) क्षारीय कॉपर कार्बोनेट
(द) प्रशियन ब्लू (हल्का नीला)
प्रश्न 8 नायलॉन रेशे बने होते हैं -
(अ) पॉलीमिथाइलिन बहुलक से
(ब) पॉलीविनाईल बहुलक से
(स) पॉलीएस्टर बहुलक से
(द) पॉलीअमाईड बहुलक से
प्रश्न 9 निम्नलिखित गैस मिश्रणों में से कौन-सा गैस वेल्डिंग के लिए प्रयुक्त किया जाता है -
(अ) एसीटिलीन तथा हाइड्रोजन
(ब) ऑक्सीजन तथा एसीटिलीन
(स) हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन
(द) हाइड्रोजन तथा हीलियम
प्रश्न 10 निम्नलिखित में से कौन सा अधातु कमरे के तापमान पर द्रव अवस्था में होता है -
(अ) कार्बन
(ब) सल्फर
(स) ब्रोमीन
(द) आयोडीन
page no.(1/18)