पारिस्थितिकी
प्रश्न 1 सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:सूची I (प्रक्रम का नाम) सूची II (संलिप्त पद) a. नाइट्रोजन स्थिरीकरण I. अमीनो अम्लों से अमोनिया का निर्माण b. अमोनीकरण II. अमोनिया का नाइट्राइट और बाद में नाइट्रेट में परिवर्तन c. विनाइट्रीकरण III. वायुमंडल की मुक्त नाइट्रोजन का नाइट्रोजन के यौगिकों में परिवर्तन d. नाइट्रीकरण IV. नाइट्रेट का मुक्त नाइट्रोजन में परिवर्तन
(अ) a-III, b-IV, c-I, d-II
(ब) a-III, b-I, c-II, d-IV
(स) a-III, b-I, c-IV, d-II
(द) a-I, b-III, c-IV, d-II
प्रश्न 2 नीचे दिए गए कथनों को कार्बन चक्र के संदर्भ में सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए, जिसमें आरंभिक स्रोत गैसीय हो।
1. पौधों में जैव कार्बन
2. मृदा में अजैव कार्बन
3. वायुमण्डल में CO2
4. पशुओं में जैव कार्बन
5. जैव पदार्थों का जीवाणुओं द्वारा विघटन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही क्रम का चयन कीजिए:
(अ) 1, 3, 4, 5, 2
(ब) 3, 4, 1 ,5, 2
(स) 3, 1, 4, 5, 2
(द) 3, 4, 1, 2, 5
प्रश्न 3 निम्नलिखित में से कौन सा भारत में एकमात्र मिश्रित (प्राकृतिक और सांस्कृतिक) यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है -
(अ) राजस्थान के पहाड़ी किले
(ब) भीमबेटका के रॉक शेल्टर
(स) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
(द) कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान
व्याख्या :
कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान जिसे कंचनजंगा संरक्षित जैवमंडल भी कहा जाता है, एक राष्ट्रीय पार्क और, भारत के सिक्किम में स्थित एक संरक्षित जैवमंडल है।इसे जुलाई 2016 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में अंकित किया गया, जो भारत का पहला मिश्रित धरोहर स्थल बन गया।
प्रश्न 4 निम्न में से खाद्य श्रृंखला का उचित क्रम है-
(अ) घास → लोमडी → खरगोश
(ब) झडी हुई पत्तियाँ → जीवाणु → कीट → लावा → चिडियाँ
(स) जलीय पादप → जलीय जीव → मछली
(द) घास → गिरगिट → कीट → चिडिया
व्याख्या :
एक खाद्य श्रृंखला एक विशेष वातावरण में विभिन्न जीवों के बीच भोजन संबंधों को दर्शाती है। जलीय खाद्य श्रृंखला में, फाइटोप्लांकटन, जो जलीय पौधे हैं को छोटे जीव खाते हैं जिन्हें बड़ी मछलियाँ खा जाती हैं। खाद्य श्रृंखला में, जलीय पौधे उत्पादक हैं, जलीय कीट प्राथमिक उपभोक्ता हैं, मछलियाँ द्वितीयक उपभोक्ता (प्राथमिक मांसाहारी) हैं और मगरमच्छ तृतीयक उपभोक्ता (द्वितीयक मांसाहारी) हैं।
प्रश्न 5 पारितंत्र में, निम्न में से जैव-भू-रासायनिक चक्र नहीं है-
(अ) नाइट्रोजन चक्र
(ब) कार्बन चक्र
(स) सल्फर चक्र
(द) फास्फोरस चक्र
प्रश्न 6 यदि हम पारितंत्र से अपघटकों को हटा दें तो पारितंत्र के कार्य भयंकर रूप से प्रभावित होते हैं, क्योंकि-
(अ) खनिजों का प्रवाह रूक जाएगा।
(ब) ऊर्जा प्रवाह रूक जाएगा।
(स) शाकाहारी सूर्य ऊर्जा से वंचित रह जाऐंगे।
(द) अन्य घटकों के अपघटन की दर अत्यंत अधिक होगी।
प्रश्न 7 ‘भारतीय पारिस्थितिकी के जनक’ कौन हैं -
(अ) रमन सुकुमार
(ब) रामदेव मिश्रा
(स) एम. सरथ कुमार
(द) माधव गाडगिल
प्रश्न 8 शब्द पारिस्थितिकी तन्त्र को सर्वप्रथम दिया है -
(अ) क्लीमेन्ट
(ब) ए. जी. टेन्सले
(स) ओड़म
(द) आर. मिश्रा
प्रश्न 9 वृक्ष प्रमुख पारितंत्र का संख्या का पिरैमिड ____ प्रकार का होता है -
(अ) उल्टा
(ब) सीधा
(स) क्षैतिज
(द) झुका
प्रश्न 10 एक खाद्य श्रृंखला में निम्नलिखित में सर्वाधिक संख्या किसकी होती है -
(अ) अपघटक
(ब) उत्पादक
(स) प्राथमिक उपभोक्ता
(द) द्वितीयक उपभोक्ता
page no.(1/6)