Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

अंडमान और निकोबार

राजधानीपोर्ट ब्लेयर
उपराज्यपालदेवेंद्र कुमार जोशी
स्थापना का दिन1 नवंबर 1956
क्षेत्रफल8,249 वर्ग किमी
जनसंख्या(जनगणना 2011) 380,500
जिले3
राजकीय पशुडुगोंग (समुद्री गाय)
राजकीय पक्षीअंडमान की वुड कबूतर
राजकीय वृक्षअंडमान पडुक
भाषाएँहिंदी, निकोबारी, बंगाली, तमिल, मलयालम, तेलुगु
त्योहारअंडमान और निकोबार पर्यटन महोत्सव, जातीय जनजातीय त्योहार
पर्यटकआकर्षण सेलुलर जेल, रॉस द्वीप, हैवलॉक द्वीप, समुद्री संग्रहालय

हवाई अड्डे

वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

तथ्य

  1. यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है।
  2. अण्डमानऔर निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं।
  3. इस द्वीपसमूह को 10° उ अक्षांश पृथक करती है, जिसके उत्तर में अंडमान द्वीप समूह और दक्षिण में निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं।
  4. द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर एक अंडमानी शहर है।
  5. अण्डमान शब्द मलय भाषा के शब्द हांदुमन से आया है जो हिन्दू देवता हनुमान के नाम का परिवर्तित रूप है।
  6. निकोबार शब्द भी इसी भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ होता है नग्न लोगों की भूमि।
  7. देश में कहीं भी पहली बार पोर्ट ब्लेयर में ही तिरंगा फहराया गया था।
  8. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कालापानी के 'माउंट हैरियट' का पुन: नामकरण करके माउंट मणिपुर किया गया।
  9. यहां नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 30 दिसम्बर 1943 को यूनियन जैक उतार कर तिरंगा झंडा फहराया था।
  10. यह स्थान आंदोलनकारियों के बीच काला पानी के नाम से कुख्यात था। कैद के लिये पोर्ट ब्लेयर में एक अलग कारागार, सेल्यूलर जेल का निर्माण किया गया था जो ब्रिटिश इंडिया के लिये साइबेरिया की समान था।
  11. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार अंडमान निकोबार द्वीप समूह स्थित रॉस द्वीप को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, नील द्वीप को शहीद द्वीप और हैवलॉक द्वीप को स्वराज द्वीप के नाम से जाना जायेगा।
  12. तीनों सेवाएं, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने अंडमान और निकोबार के टेरेसा द्वीप में संयुक्त अभ्यास बुल स्ट्राइक आयोजित किया।
  13. अंडमान और निकोबार में पूर्वी एशियाई पक्षियों की एक नई प्रजाति ‘हॉर्सफ़ील्ड ब्रोंज कुकु’ (चालसाइट्स बेसलिस) देखी गई है। यह प्रजाति ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी की मूल निवासी है।
  14. हाल ही में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को भारत से प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए एक अधिकृत आव्रजन चेक पोस्ट घोषित किया गया है, वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में है।
  15. भारत अपनी सीमा में स्थित दूरस्थ द्वीप समूह अंडमान और निकोबार में अपना तीसरा नौसैनिक अड्डा स्थापित करने जा रहा है।
  16. नवंबर 2018 में अंडमान निकोबार(उत्तरी सेंटीनेल द्वीप ) द्वीप में आदिवासियों ने तीरों से अमेरिकी पर्यटक जॉन एलन चाऊ (27) की हत्या कर दी थी।
  17. केन्द्रीय सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्रालय ने हाल ही में पोर्ट ब्लेयर में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, पुनर्वास व कौशल विकास के लिए कम्पोजिट रीजनल सेंटर (CRC) लांच किया।
  18. चेन्नई एवं पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाली सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी), पोर्ट ब्लेयर को स्वराज द्वीप (हैवलॉक), लिटल अंडमान, कार निकोबार, कामोर्टा, ग्रेट निकोबार, लॉन्ग आइलैंड और रंगट से भी जोड़ेगी।

भारत मानचित्र

यहां आप भारत के मानचित्र से राज्य चुन कर उस राज्य से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

India State punjab gujarat maharashtra uttar pradesh west bengal telangana jammu-kashmir kerala tamil nadu bihar karnataka andhra pradesh chhattisgarh odisha jharkhand madhya pradesh haryana uttarakhand goa himachal pradesh rajasthan arunachal pradesh manipur assam nagaland meghalaya tripura mizoram delhi chandigarh daman and diu dadar and nagarhaveli lakshadweep andaman and nicobar puducherry puducherry puducherry ladakh

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

Tricks

Find Tricks That helps You in Remember complicated things on finger Tips.

Learn More

QUESTION

Find Question on many subjects

Learn More

Share


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.