Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

आंध्र प्रदेश

राजधानीअमरावती
राज्यपालन्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर
मुख्यमंत्रीजगनमोहन रेड्डी(वाईएसआर कांग्रेस)
स्थापना का दिन1 नवंबर, 1956
क्षेत्रफल160,205 वर्ग किमी
जनसंख्या (2011)49,386,799
जिले26(13 नए जिले)
राजकीयपशु कृष्णमृग
राजकीय पक्षीनीलकंठ
राजकीय वृक्षनीम
राजकीय फूलजल लिली, नेलाम्बो
पड़ोसी राज्यओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, यानम (पुडुचेरी) और तमिलनाडु
भाषाएँतेलुगू, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़ उड़िया और तमिल।
लोक नृत्‍यकुचिपुड़ी, बुर्राकथा, वीरनाट्यम, बतलाबोमालु, डप्पू, टपेट गुल्लू, लाम्बडी, बोनालू, ढीम्सा, कोल्लाटम, कुम्मी, सिद्धि माधुरी, छदा
त्यौहारवलसा देवरालु
नदियाँगोदावरी, कृष्णा, वैनगंगा, तुंगभद्रा, पेन्नेर, स्वर्णमुखी आदि

राष्ट्रीय उद्यान/अभयारण्य

  1. नागार्जुनसागर – श्रीशैलम वन्यजीव अभयारण्य
  2. कृष्णा वन्यजीव अभयारण्य

कृष्णा वन्यजीव अभ्यारण्य आंध्र प्रदेश में है। यह आंध्र प्रदेश के जलीय सदाबहार क्षेत्र में है। यहाँ किंगफिशर पक्षी की अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

पर्यटक स्‍थल

तिरूपति, मल्लिकार्जुन, अमरावती, नागार्जुन कोंडा आदि

श्री वेंकटेश्वर स्वामी तिरुपति बालाजी मंदिर

भारत के आन्ध्रप्रदेश राज्य के चित्तोड़ जिले के तिरुपति में स्थित है। यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है जो भगवान विष्णु के अवतार थे। वेंकटेश्वर भगवान भी कई नामो से जाने जाते है जैसे की बालाजी, गोविंदा और श्रीनिवासा।

अन्य तथ्य

  1. पोलावरम बहुउद्देशीय परियोजना आंध्र प्रदेश से संबंधित है
  2. दक्षिण केन्द्रीय रेलवे ने सबसे लम्बी विद्युत् सुरंग को कमीशन किया, इस सुरंग की लम्बाई 6.6 किलोमीटर है। इसका निर्माण 460 करोड़ रुपये की लागत से दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway- SCR) ने आंध्र प्रदेश राज्य में चेरलोपल्ली (Cherlopalli) और रापुरु (Rapuru) स्टेशनों के बीच किया है।
  3. देश की दूसरी व दक्षिण भारत की पहली किसान रेल आंध्रप्रदेश के अनंतपुर से दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन तक चलेगी।
  4. सुनील छेत्री एक भारतीय पेशेवर फुटबॉलर आन्ध्र प्रदेश से हैं।
  5. आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने अम्मा ओडी योजना का विस्तार करने का फैसला किया है। सीएम ने ऐलान किया है कि बीपीएल कार्ड धारक जो महिलाएं अपने बच्चों को स्कूल भेजेंगी उन्हें सरकार की ओर से 15 हजार रुपये की सालाना मदद दी जाएगी।
  6. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 35 सदस्यी महिला पुलिस टीम ‘स्त्री शक्ति’ शुरू की गई है।
  7. इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा में पहली बार अपना राॅकेट लाॅन्च देखने की सुविधा खोली है।
  8. आंध्र प्रदेश सरकार ने कैशलेस फार्म पारिस्थितिक तंत्र को बढ़ावा देने के लिए ई-रायथू (तेलुगू में ई-किसान) लांन्च किया।
  9. आवास और शहरी मंत्रालय द्वारा जारी की गई ‘ईज आॅफ लिविंग इंडेक्स 2019’ में आंध्र प्रदेश शीर्ष पर रहा।
  10. वर्ल्ड बैंक ने आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी अमरावती के निर्माण के लिए करीब 2065 करोड़ रुपए का कर्ज देने की योजना रद्द कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट का नाम अमरावती सस्टेनेबल कैपिटल सिटी डेवलपमेंट है।
  11. आंध्र प्रदेश स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों को आरक्षित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  12. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने “एक देश – एक राशन कार्ड” योजना को पायलट बेसिस पर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में लांच किया है।
  13. आंध्र प्रदेश सरकार नावोद्यम योजना शुरू करेगी। यह योजना राज्य के हजारों बीमार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए एक संपूर्ण आउटरीच कार्यक्रम है।
  14. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम “विलेज वालंटियर सिस्टम” लांच किया है। इसका उद्देश्य लोगों के घर तक सरकारी सेवा उपलब्ध करवाना है।
  15. उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने आंध्रप्रदेश के चेरलोपल्‍ली और रापुरू के बीच सबसे लंबी विद्युतीकृत रेल सुरंग राष्ट्र को समर्पित की।
  16. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर देश का पहला गेमिंग जोन बनाया गया है।
  17. जस्टिस पी. लक्ष्मण रेड्डी बने आंध्र प्रदेश के पहले लोकायुक्त
  18. आईएएस अधिकारी नीलम साहनी आंध्र प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बन गई हैं।
  19. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI) ने आंध्र प्रदेश में स्वर्णमुखी नदी के तट के पास 2000 साल पुराने एक व्यापार केंद्र की खोज की है।
  20. आंध्र प्रदेश के गुंटकल डिवीजन में नंद्याल-येरगुंटला खंड को दक्षिण मध्य रेलवे में पहला सौर खंड घोषित किया गया है।
  21. भारत की पहली फ्रूट ट्रेन (Fruit Train) को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर ज़िले में ताड़िपत्री (Tadipatri) रेलवे स्टेशन से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (मुंबई) के लिये रवाना किया गया।
  22. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में विशाखापत्‍तनम(आंध्र प्रदेश) की गुडि़या बनाने की कला- एति-कोप्‍पका को भी स्‍थान मिला।

भारत मानचित्र

यहां आप भारत के मानचित्र से राज्य चुन कर उस राज्य से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

India State punjab gujarat maharashtra uttar pradesh west bengal telangana jammu-kashmir kerala tamil nadu bihar karnataka andhra pradesh chhattisgarh odisha jharkhand madhya pradesh haryana uttarakhand goa himachal pradesh rajasthan arunachal pradesh manipur assam nagaland meghalaya tripura mizoram delhi chandigarh daman and diu dadar and nagarhaveli lakshadweep andaman and nicobar puducherry puducherry puducherry ladakh

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

Tricks

Find Tricks That helps You in Remember complicated things on finger Tips.

Learn More

QUESTION

Find Question on many subjects

Learn More

Share


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.