Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

अरुणाचल प्रदेश

राजधानीईटानगर
राज्यपाललेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक
मुख्यमंत्रीपेमा खांडू
स्थापना का दिन20 फ़रवरी 1987
क्षेत्रफल83,743 वर्ग किमी
जनसंख्या (2011)1,383,727
जिले25
उच्च न्यायालयगुवाहाटी उच्च न्यायालय(ईटानगर बेंच)
राजकीयपशु मिथुन
राजकीय पक्षीग्रेट इंडियन हॉर्नबिल
राज्य तितलीकैसर-ए-हिंद(टीनोपालपस इम्पीरियलिस)
राजकीयवृक्ष होलोंग
राजकीय फूलरेटुसा
पड़ोसी राज्यअसम, नागालैंड
त्यौहारपरशुराम कुंड मेला
भाषाएँमोनपा, मिजी, अका, शेरदुकपेन, अपतानी, अदी, हिल मिरी
नदियाँसियांग और उसकी सहायक नदियां- तीरप, लोहित, सुबनसीरी, दिबांग, कामेंग, दिकरोंग, दिहिंग

वन एवं राष्ट्रीय उद्यान

  1. नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान
  2. मोंलिंग राष्ट्रीय उद्यान
  3. पक्के टाइगर रिजर्व
  4. कमलांग टाइगर रिजर्व
  5. ईगलनेस्ट वन्यजीव अभयारण्य

बांध

रंगनाडी बांध

दर्रे

  1. दिफू दर्रा
  2. यांग याप दर्रा
  3. बोम्डिला दर्रा

अन्य तथ्य

  1. अरुणाचल प्रदेश भारत के सात सिस्टर स्टेट में से एक है।
  2. अरुणाचल प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जिसने अपने किवी के लिए जैविक प्रमाणीकरण प्राप्त किया।
  3. अरुणाचल प्रदेश में परंपरागत कला को पुनर्जीवित करने के लिए केवीआईसी द्वारा तवांग में 1000 वर्ष पुरानी हस्तनिर्मित कागज उद्योग‘मोनपा’ को जिंदा किया गया।
  4. अरुणाचल प्रदेश में भारत की पहली सौर-आधारित जल आपूर्ति परियोजना का शुभारंभ हुआ है।
  5. जियोलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत का 35% ग्रेफाइट भंडार अरुणाचल प्रदेश में मौजूद है
  6. अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में सियांग नदी के ऊपर बनाया गया देश का सबसे लंबा सिंगल लेन स्टील केबल सस्पेंशन पुल बनकर तैयार हो गया है।
  7. अरुणाचल प्रदेश में दूरदर्शन, दुरर्शन अरुण प्रभा है।
  8. अरुणाचल प्रदेश में पहला हिंदी अखबार ‘अरुणा भूमि’ लांच हो गया है।
  9. अरुणाचल प्रदेश ने ऑर्किड की रेड-लिस्टिंग के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये। अरुणाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है
  10. अरुणाचल प्रदेश में, जल शक्ति मंत्रालय के तहत ब्रह्मपुत्र बोर्ड ने राजधानी ईटानगर में सेन्‍की नदी की सफाई के लिए एक दिन का अभियान आयोजित किया। इसका आयोजन यूथ मिशन फॉर क्‍लीन रिवर ने ईटानगर जिला प्रशासन के सहयोग से किया।
  11. COVIDCARE ऐप अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा COVID-19 से निपटने के लिए किया गया प्रयास है। ऐप क्वारंटाइन्ड लोगों, संक्रमित या COVID-19 रोगियों के लिए लॉन्च किया गया है।
  12. सीमा सड़क संगठन (BRO) ने अरुणाचल प्रदेश में ऊपरी सुबनसिरी जिले के दापोरिजो में सुबनसिरी नदी पर पुल का निर्माण 27 दिनों के रिकॉर्ड समय में किया।
  13. पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि COVID-19 राहत कार्यक्रम में हजोंग और चकमा समुदायों को शामिल किया जाए।
  14. हाल ही में वन सलाहकार समिति (Forest Advisory Committee) ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश में दिबांग परियोजना पर अपना निर्णय टाल दिया है। गौरतलब है कि इस परियोजना में 6 वर्ष से अधिक की देरी हो चुकी है क्योंकि इस परियोजना के निर्माण की वजह से समृद्ध जैव विविधता वाले क्षेत्र में 1,165 हेक्टेयर जंगल हटाने की आवश्यकता पड़ेगी।
  15. अरूणाचल प्रदेश में मछली की एक नई प्रजाति का पता लगाया गया है। इसका नाम शिजोथोरेक्स सिकुसरुमेनसिस है। यह नाम उन नदियों से लिया गया है, जिनमें मछली की इस प्रजाति को पाया गया है। सिकु और सिरम नाम की ये नदियां सियांग जिले के गाकांग क्षेत्र के निकट हैं।
  16. अरुणाचल प्रदेश में पहला रेशम प्रशिक्षण व उत्पादन केंद्र आदिवासी गाँव चुल्लू में स्थापित किया जाएगा।
  17. अरुणाचल प्रदेश को छठी अनुसूची में शामिल करने के लिए राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया है।

भारत मानचित्र

यहां आप भारत के मानचित्र से राज्य चुन कर उस राज्य से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

India State punjab gujarat maharashtra uttar pradesh west bengal telangana jammu-kashmir kerala tamil nadu bihar karnataka andhra pradesh chhattisgarh odisha jharkhand madhya pradesh haryana uttarakhand goa himachal pradesh rajasthan arunachal pradesh manipur assam nagaland meghalaya tripura mizoram delhi chandigarh daman and diu dadar and nagarhaveli lakshadweep andaman and nicobar puducherry puducherry puducherry ladakh

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

Tricks

Find Tricks That helps You in Remember complicated things on finger Tips.

Learn More

QUESTION

Find Question on many subjects

Learn More

Share


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.