बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़
नदियाँ
दामोदर, सुवर्णरेखा
बांध
पंचेत बांध धनबाद जिले के दामोदर नदी के पार बनाया गया है।
वन एवं राष्ट्रीय उद्यान
बेतला राष्ट्रीय उद्यान (पलामू)
हजारीबाग वन्यजीव अभयारण्य
दलमा वन्यजीव अभयारण्य - जमशेदपुर
पलामू बाघ अभयारण्य - लातेहार जिला
जलप्रपात
हुंडरू जलप्रपात - रांची
हिरनी जलप्रपात - रांची
पंचघाघ झरना - खूंटी
एयरपोर्ट
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट-रांची
सोनारी एयरपोर्ट जामशेदपुर
पर्यटक स्थल
हुण्डरू जलप्रपात, हिरणी जलप्रपात, राजरप्पा, पारसनाथ जैन मंदिर आदि
मंदिर
बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर, जिसे बाबा बैद्यनाथ धाम के नाम से भी जाना जाता है और बैद्यनाथ धाम बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
अन्य तथ्य
भारत की कोयला राजधानी - धनबाद
भारत का पिट्सबर्ग - जमशेदपुर
भारत का इस्पात शहर - जमशेदपुर
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना झारखंड से संबंधित है, झारखण्ड सरकार ने राज्य के किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना शुरू करने की घोषणा की है।
मीठी क्रांति योजना झारखंड से संबंधित है,इस योजना के तहत 1,207 किसानों को मधुमक्खी पालन के लिए एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 का मुख्य कार्यक्रम झारखण्ड के रांची में आयोजित हुआ यहां प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) की मल्टीडायमेंशनल पाॅवर्टी इंडेक्स (एमपीआई) 2019 रिपोर्ट के अनुसार गरीबी कम करने में झारखंड सबसे आगे है।
भारत का सबसे बड़ा युद्ध स्मारक झारखण्ड में बनया जाएगा।
भारत का पहला खादी माॅल रांची, झारखंड में बना।
झारखंड राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का शुभारंभ उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु द्वारा किया गया। इस योजना के तहत राज्य के सभी लघु एवं सीमांत किसान जिनके पास अधिकतम 5 एकड़ तक कृषि योग्य जमीन होगी उन्हें 5000/- रूपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष की दर से सहायता अनुदान दिया जायेगा, जिससे उनके ऋण पर निर्भरता में भी कमी आयेगी।
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने झारखंड सरकार की 'मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना’ शुरू की। इस योजना के तहत, पैसा सीधे राज्य में किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित किय जाएँगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की मांग पर चुनाव आयोग ने जदयू के सिंबल को प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के रांची में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरूआत की। प्रधानमंत्री ने व्यापारियों और स्व रोजगार करने वालों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना की भी शुरूआत की। राज्य के साहिबगंज में निर्मित देश के दूसरे रिवराइन मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन भी किया। वाराणसी में मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन किया था।
झारखंड के धनबाद जिले ने जल संचयन में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। जल शक्ति मंत्रलय द्वारा जारी 254 जिलों की ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर तेलंगाना का महबूब नगर और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश का कासगंज जिला है।
झारखंड के गुमला जिले के नवरतनगढ़ किले को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया है।
भारतीय रेलवे ने देश के पांच हज़ार पांच सौ स्टेशनों पर निशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करा दी है। झारखंड का महुआमिलान रेलवे स्टेशन यह सुविधा पाने वाला देश का पांच हज़ार पांच सौवां स्टेशन बन गया है।
झारखण्ड विधानसभा चुनाव परिणामों में जेएमएम-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाने की स्थिति में आ गए हैं। झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। मुख्यमंत्री का पद झामुमो के हेमंत सोरेन संभालेंगे।
झारखण्ड में नाला विधानसभा क्षेत्र से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सदस्य रवीन्द्र नाथ मेहतो को सर्वसम्मति से विधानसभा का नया अध्यक्ष चुना गया।
बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) का विलय भाजपा में होने जा रहा है। पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला किया गया। पार्टी मुखिया बाबूलाल मरांडी ने इसे घर वापसी बताया।
रांची विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपना सामुदायिक रेडियो खांची का शुभारंभ करेगा।
झारखंड के अस्पतालों में मानव संपर्क के बिना COVID-19 मरीजों को भोजन, दवा दिए जाने के लिए ‘COBOT-Robotics’ रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा हैं।
झारखंड सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य के सभी चौबीस जिलों में सार्वजनिक स्थानों, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, थानों और खुली जगहों पर थूकने तथा तंबाकू की बिक्री और उपयोग को दंडनीय अपराध घोषित किया है।
झारखंड की सोहराई खोवर (Sohrai Khovar) पेंटिंग और तेलंगाना के तेलिया रुमाल (Telia Rumal) को भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री (Geographical Indications Registry) द्वारा भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया गया है।
झारखंड सरकार ने हाल ही में तीन कल्याणकारी कार्यक्रम(बिरसा हरित ग्राम योजना, नीलाम्बर पीताम्बर जल समृद्धि योजना, पोतो हो खेल विकास योजना) शुरू किए हैं, जो निवासी श्रमिकों और आने वाले प्रवासी मजदूरों को रोजगार प्रदान करने पर केंद्रित हैं।
झारखंड के रांची में दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडी) के कौशल विकास, पुनर्वास और रोजगार के लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र (CRC) का उद्घाटन किया गया है।
झारखण्ड सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की तर्ज पर नौकरी की गारंटी योजना शुरू करने जा रही है, झारखंड इस प्रकार की योजना शुरू करने वाला देश का दूसरा राज्य होगा, इससे पहले केरल ने मनरेगा की तर्ज पर जॉब गारंटी स्कीम शुरू की है।
झारखंड स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के नए प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन का नाम भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 119 वीं जयंती के अवसर पर उनके नाम पर रखा गया है।
भारत मानचित्र
यहां आप भारत के मानचित्र से राज्य चुन कर उस राज्य से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।