Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

मध्य प्रदेश

राजधानीभोपाल
राज्यपालमंगूभाई छगनभाई पटेल
मुख्यमंत्रीडॉ मोहन यादव
स्थापना का दिन1 नवंबर 1956
क्षेत्रफल308,244 वर्ग किमी
जनसंख्या (2011)72,626,809
जिले55
उच्च न्यायालयमध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर
राजकीय पशुदलदली हिरण
राजकीय पक्षीदूधराज
राजकीय वृक्षबरगद
पड़ोसी राज्यमहाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़
नदियाँनर्मदा, ताप्ती, बेतवा, सोन, चंबल

वन एवं राष्ट्रीय उद्यान

  1. सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व जिसे सतपुड़ा नेशनल पार्क भी कहा जाता है, मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है
  2. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान पन्ना और छतरपुर जिलों में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है
  3. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
  4. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
  5. पेंच राष्ट्रीय उद्यान
  6. इन्द्रावती टाइगर रिजर्व

बांध

  1. गांधी सागर बांध भारत के चंबल नदी पर बने चार प्रमुख बांधों में से एक है। बांध मंदसौर, नीमच जिलों में स्थित है।
  2. बाणसागर या बान सागर बांध मध्य प्रदेश में गंगा बेसिन में स्थित सोन नदी पर एक बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है
  3. मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर बनने वाले 30 प्रमुख बांधों में से एक बरगी बांध पहले पूर्ण किए गए बांधों में से एक है।
  4. बाडी तहसील रायसेन जिले में बरना नदी पर बरना बांध एक गुरुत्व बांध है।

झीलें

  • भोजताल, जिसे पहले अपर लेक के नाम से जाना जाता था, एक बड़ी झील है जो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पश्चिमी भाग में स्थित है।
  • तवा जलाशय मध्य भारत में तवा नदी पर एक जलाशय है। यह मध्य प्रदेश राज्य के होशंगाबाद जिले में स्थित है।
  • शाहपुरा झील - भोपाल
  • हवाई अड्डे

    1. राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा - भोपल
    2. देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा - इंदौर

    स्टेडियम

    1. कप्तान रूप सिंह स्टेडियम - ग्वालियर
    2. नेहरू स्टेडियम - इंदौर
    3. ऐशबाग स्टेडियम - भोपाल

    मंदिर

    1. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग - उज्जैन
    2. देवी जगदम्बी टेम्पल - खजुराहो
    3. वराह मंदिर - खजुराहो
    4. विष्णु वराह मंदिर - मझोली(जबलपुर )
    5. श्री ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग - खंडवा
    6. चित्रगुप्त मंदिर - उज्जैन

    अन्य तथ्य

    1. यूनेस्को ने भारत के पन्ना टाइगर रिजर्व(मध्य प्रदेश) को 'बायोस्फीयर रिजर्व' का दर्जा दिया है।
    2. मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर ओरछा और ग्वालियर यूनेस्को की विश्व धरोहर शहरों की सूची में शामिल किए गए हैं।
    3. मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भारत की पहली हॉट एयर बैलून सफारी लांच की गयी।
    4. दिवाली के अगले दिन पढ़वा पर इंदौर से 56 किलाेमीटर दूर गौतमपुरा में हिंगोट युद्ध का आयोजन होता है।
    5. इंदौर भारत का पहला ‘वाटर प्लस’ प्रमाणित शहर है।
    6. मध्य प्रदेश सरकार देश का पहला हीरा संग्रहालय छतरपुर जिले के खजुराहो में बनाने जा रही है।
    7. मध्य प्रदेश में स्थित रेवा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना से दिल्ली मैट्रो को बिजली दी जा रही है।
    8. भारत का पहला मकई महोत्सव मध्य प्रदेश में हुआ।
    9. राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली के माध्यम से मृत व्यक्ति की पहचान करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।
    10. केंद्रीय मंत्रीमण्डल ने मध्यप्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास राष्ट्रीय संस्थान की स्थापना की मंजूरी दी है।
    11. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित भारत के पहले गौ अभयारण्य (Cow Sanctuary) का निजीकरण किया जाएगा। आगर मालवा ज़िले (मध्य प्रदेश) में स्थित इस कामधेनु गौ अभ्यारण्य (Kamdhenu Gau Abhyaranya) की स्थापना वर्ष 2017 में 32 करोड़ रुपए की लागत से की गई थी
    12. मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार 22 करोड़ रुपये खर्च कर ‘श्रीराम वन गमन पथ’ कॉरिडोर बनवाएगी।
    13. मध्य प्रदेश में ग्वालियर के घाटीगांव सोन चिरैया अभयारण्य का दायरा कम हो गया है। नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड ने 512 वर्ग किमी में फैले अभयारण्य के 111 वर्ग किमी क्षेत्र को डि-नोटिफाई करने की मंजूरी दे दी है।
    14. इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्‌डा को मध्यप्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा प्राप्त हो गया है। एयर इंडिया की पहली फ्लाइट ने दुबई के लिए उड़ान भरी।
    15. विश्‍व बाघ दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्‍ली में बाघों के अखिल भारतीय अनुमान-2018 के चौथे चक्र के परिणाम जारी किए। मध्‍य प्रदेश में बाघों की संख्‍या सबसे अधिक 526 पाई गई, इसके बाद कर्नाटक में 524 और उत्‍तराखंड में इनकी संख्‍या 442 थी।
    16. भोपाल में रोगाणुरोधी प्रतिरोध की रोकथाम के लिए मध्‍य प्रदेश राज्‍य कार्रवाही योजना (MP-SAPCAR) जारी की गई है। इसके साथ ही भारत में केरल के बाद मध्‍य प्रदेश दूसरा ऐसा राज्‍य बन गया है जिसने रोगाणुरोधी प्रतिरोध के प्रबंधन हेतु एक कार्य योजना विकसित की है।
    17. मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में “मुख्यमंत्री मदद योजना” लांच की, इस योजना के तहत जनजातीय परिवार में बच्चे के जन्म तथा परिवार के सदस्य की मृत्यु पर सहायता प्रदान की जाएगी।
    18. मध्य प्रदेश की विभिन्न गौशालाओं से गाय गोद लेने के लिए एक ऑनलाइन सेवा शुरू करने जा रही है।
    19. मध्य प्रदेश में पानी का अधिकार (राइट-टू-वाटर) कानून का मसौदा जल्द से जल्द तैयार कर इसे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। ऐसा कानून बनाने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य होगा।
    20. मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में मैट्रो रेल परियोजना के लिए भूमि पूजन किया और इसकी आधारशिला रखी। मुख्‍यमंत्री ने घोषणा की कि भोपाल मैट्रो को भोज मैट्रो के नाम से जाना जायेगा।
    21. भोपाल नगर निगम (BMC) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने भोपाल, मध्य प्रदेश में देश का पहला ई-कचरा क्लिनिक स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है।
    22. मध्‍यप्रदेश सरकार ने पाकिस्‍तान स्थित गुरूद्वारा करतारपुर साहिब को मुख्‍यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत तीर्थ स्‍थानों की सूची में शामिल कर लिया है।
    23. नागालैंड और मध्‍य प्रदेश राज्‍यों में एक भारत श्रेष्‍ठ भारत कार्यक्रम के माध्‍यम से राष्‍ट्रीय एकता की भावना को मजबूत बनाने और दोनों राज्‍यों के बीच मजबूत तालमेल पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    24. ट्रैवल मीडिया कंपनी ‘लोनली प्लेनेट’ ने 2020 के लिए दुनिया के बेहतरीन पर्यटन स्थलों की सर्वे रिपोर्ट जारी की। इसमें मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर है।
    25. द चाइल्ड राइट्स एंड यू ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की “अपराध के लिए भारत में बच्चे कितने कमजोर हैं?” रिपोर्ट 2016-17 के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के विश्लेषण पर आधारित थी। रिपोर्ट कहती है कि बच्चों के खिलाफ अपराधों के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों की सूची में सबसे ऊपर हैं।
    26. इंदौर का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) से ए-प्लस ग्रेड पाने वाला मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है।
    27. मध्‍य प्रदेश के पूर्वमुख्‍यमंत्री कैलाश जोशी का निधन हो गया। वे राज्‍य के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्‍यमंत्री थे।
    28. विश्‍व का सबसे बड़ा इस्‍लामिक सम्‍मेलन- आल्‍मी तब्‍लीगी इज्तिमा मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ।
    29. मध्‍यप्रदेश में सरकारी नौकरियों में खिलाडि़यों को पांच प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
    30. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्‍यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर दृष्टि दस्‍तावेज 2020-2025 जारी किया।
    31. मध्य प्रदेश में लोकप्रिय शास्त्रीय संगीत उत्सव 'तानसेन समरोह' की शुरुआत ग्वालियर में हरिकथा और मिलाद के साथ हुई। पंडित विद्याधर व्यास को इस वर्ष के प्रतिष्ठित तानसेन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
    32. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ खजुराहो के शिल्पकला गाँव में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। फिल्म समारोह के लिए निर्धारित टापरा टाकीज़ में देश विदेश सहित बुंदेलखंडी फिल्मों को दिखाया जाएगा।
    33. मध्य प्रदेश ओरछा में "नमस्ते ओरछा" उत्सव 2020 की मेजबानी करेगा
    34. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दो दिवसीय कॉर्न फेस्टिवल का आरंभ हुआ।
    35. बंगलूरू पुलिस की तर्ज पर मध्यप्रदेश पुलिस ने भी महिला सुरक्षा के लिए 'MP e-Cop' एप लॉन्च किया है। इस एप के जरिए महिलाएं किसी भी विषम परिस्थिति में पुलिस से मदद मांग सकेंगी।
    36. एशियाई विकास बैंक और भारत सरकार ने मध्यप्रदेश में करीब एक हजार छह सौ किलोमीटर लम्बे प्रांतीय राजमार्गों को बेहतर बनाने और जिले की प्रमुख सड़कों को दो लेन वाला बनाने के लिए 49 करोड़ डॉलर लागत की सार्वजनिक-निजी भागीदारी परियोजनाओं के लिए ऋण के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
    37. केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मध्य प्रदेश के देवास में अवन्ती मेगा फ़ूड पार्क का उद्घाटन किया।
    38. मध्यप्रदेश सरकार ने भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में गिने जाने वाले ओंकारेश्वर धाम के विकास के लिए 156 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। राज्य सरकार ने इससे पहले उज्जैन में स्थित एक अन्य ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के विकास के लिए भी 300 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। मध्य प्रदेश भारत का ऐसा राज्य है जहां भगवान शिव के दो ज्योतिर्लिंग हैं।
    39. मध्‍य प्रदेश में भव्‍य और सुंदर किलों के शहर मांडू में पांच दिन का पहला मांडू महोत्‍सव शुरू हो रहा है।
    40. मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी। योजना 1 अप्रैल से लागू होगी और प्रदेश के सभी 12.55 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
    41. मध्‍यप्रदेश में भोपाल में देश का पहला इलेक्‍ट्रानिक कचरा क्‍लीनिक खुल रहा है।
    42. मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को प्रार्थना के बाद संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य कर दिया है।
    43. मध्य प्रदेश सरकार ने युवा स्वाभिमान योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को दिए जाने वाले स्टाईपेंड को बढ़ाकर 5000 रुपये कर दिया है तथा युवाओं को 365 दिन का रोज़गार प्रदान करने का फैसला किया है।
    44. मध्‍य प्रदेश में नर्मदा जयंती पर अमर कंटक में तीन दिन के नर्मदा महोत्‍सव का शुभारंभ हुआ।
    45. मध्‍य प्रदेश ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लागू करने में पहला स्‍थान हासिल किया है।
    46. मध्य प्रदेश सरकार ने गाँवों की मैपिंग करने के लिए राज्य में ड्रोन लगाने का फैसला किया है।
    47. सर्वाधिक बाघों वाले राज्‍य का गौरव प्राप्‍त करने के बाद अब मध्‍य प्रदेश सर्वाधिक घडियालों वाला राज्‍य भी बन गया है।
    48. मध्‍य प्रदेश में जल संकट दूर करने और राज्‍य को जल से समृद्ध बनाने के लिए राजधानी भोपाल में राष्‍ट्रीय जल सम्‍मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
    49. मध्य प्रदेश यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन कार्ड सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य, और उत्तर प्रदेश के बाद यूनिफाइड ड्राइविंग लाइसेंस सेवा शुरू करने दूसरा राज्य बन गया है। इन नए कार्डों पर दोनों तरफ अधिक विस्तृत जानकारियां छपी होगी।
    50. आर्थिक शोध संस्थान एनसीएईआर ने कहा कि डिजिटल रूप से भूमि रिकार्ड तैयार करने और उनकी गुणवत्ता के मामले में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है।
    51. मध्यप्रदेश (मप्र) मंत्रिमंडल ने राम वन गमन पथ परियोजना के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में ट्रस्ट बनाने को मंजूरी दे दी, जो कि भगवान राम द्वारा जंगल में अपने 14 साल के जीवन के दौरान लिया गया मार्ग था। इसका निर्माण चित्रकूट से अमरकंटक तक किया जाना प्रस्तावित है।
    52. मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में मैहर, चाचौड़ा और नागदा को नया जिला बनाए जाने की मंजूरी दी है। मध्य प्रदेश में अब 55 जिले हो गए।
    53. भारत के सबसे स्वच्छ शहर होने का दर्जा प्राप्त कर चुके इंदौर ने कोरोनवायरस वायरस से निपटने के लिए शहर को सैनिटाइज करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल शुरू किया हैं, जिसके बाद इंदौर शहर को सैनिटाइजर करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने वाला देश का पहला शहर बन गया है।
    54. मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए “जीवन शक्ति योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत, शहरी क्षेत्रों की महिलाएं घर पर मास्क बनाकर कमा सकती हैं।
    55. मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री COVID-19 योद्धा कल्याण योजना लांच की है। इस योजना के तहत लगभग 1 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 50 लाख रुपये का विशेष स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।
    56. मध्य प्रदेश सरकार ने (COVID-19) महामारी से मुकाबला के लिए जरुरी इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए 'जीवन अमृत योजना' शुरू की है।
    57. मध्यप्रदेश डोर-टू-डोर मध्यान्ह भोजन राशन पहुँचाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
    58. मध्य प्रदेश में देश की पहली 'एफआईआर आपके द्वार' योजना शुरू, एफआईआर कराने के लिए थाने नहीं जाना होगा।
    59. मध्य प्रदेश में, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में तीस दिनों तक अपनी सेवा देने वाले सभी पुलिसकर्मियों को कर्मवीर पदक से सम्मानित किया जाएगा।
    60. मध्‍य प्रदेश की सरकार ने एक बार फिर से गरीबों की मदद के लिए बनाई गई अपनी संबल योजना को शुरू कर दिया है। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबल योजना के श्रमिकों को विभन्न योजनाओं के अंतर्गत 41 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खातों में ट्रांसफर की है।
    61. मध्य प्रदेश में राज्य से गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए चरण पादुका अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत, नंगे पैर जाने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके दर्द को कम करने के लिए जूते और चप्पल प्रदान किए जा रहे हैं।
    62. मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा दीदी वाहन सेवा शुरू की गई है। दीदी वाहन सेवा ग्रामीण महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव के लिए शुरू की गई है, जो आदिवासी क्षेत्रों में गर्भवती ग्रामीण महिलाओं के लिए एक जीवन रेखा साबित हो सकती है।
    63. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में श्रमिकों के लिए एक योजना बनाई है, जिसमें उन लोगों को रोजगार दिया जाएगा, जो बेरोजाग हो चुके हैं। इस योजना का नाम है- रोजगार सेतु।
    64. मध्य प्रदेश में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'सबको रोजगार मिलेगा' योजना का उद्घाटन किया। इस योजना के तहत मजदूरों को मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किए जाएंगे।
    65. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्ट्रीट वेंडर पंजीकरण पोर्टल http://www.mpurban.gov.in/ और मुख्यमंत्री शहरी पथ व्यवसायी उत्थान योजना की शुरूआत की है और इसके लिए शहरी निकायों को 300 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए हैं।
    66. मध्य प्रदेश में, सामाजिक न्याय और विकलांग कल्याण निदेशालय के परिसर में “थैंक्यू मॉम” नामक एक वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है।
    67. मध्य प्रदेश सरकार ने दिव्यांग आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 'कोरोना योद्धा' (corona warriors) का दर्जा देने की घोषणा की है।
    68. कोरोना को मध्यप्रदेश से पूरी तरह समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिलों में 1 जुलाई से 'किल कोरोना अभियान' शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।
    69. मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPMKVVCL) ने महिला सशक्तीकरण के लिए निष्ठा विद्युत मित्र योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर महिला स्व-सहायता समूह निष्ठा विद्युत मित्र के रूप में सेवाए देंगे।
    70. एशिया की सबसे बड़ी सौर उर्जा परियोजना( 750 MW) रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुरु तहसील में स्थित है। इस सोलर प्लांट से मध्य प्रदेश को ही नहीं बल्कि दिल्ली की मेट्रो तक को ऊर्जा मिलेगी।
    71. इज़राइली असॉल्ट रायफलें- एराड और कार्मेल- भारत में ही बनने जा रही हैं। ये असॉल्ट हथियार ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत मध्य प्रदेश में बनाए जाएंगे, जहां 2017 में इज़राइल वैपन्स सिस्टम्स ने, पीएलआर सिस्टम्स नाम के संयुक्त उद्यम के तहत एक प्लांट स्थापित किया था।
    72. ग्वालियर-चंबल एक्सप्रेस-वे(मध्य प्रदेश) का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा।

    भारत मानचित्र

    यहां आप भारत के मानचित्र से राज्य चुन कर उस राज्य से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    India State punjab gujarat maharashtra uttar pradesh west bengal telangana jammu-kashmir kerala tamil nadu bihar karnataka andhra pradesh chhattisgarh odisha jharkhand madhya pradesh haryana uttarakhand goa himachal pradesh rajasthan arunachal pradesh manipur assam nagaland meghalaya tripura mizoram delhi chandigarh daman and diu dadar and nagarhaveli lakshadweep andaman and nicobar puducherry puducherry puducherry ladakh

    Notes

    Notes on many subjects with example and facts.

    Notes

    Tricks

    Find Tricks That helps You in Remember complicated things on finger Tips.

    Learn More

    QUESTION

    Find Question on many subjects

    Learn More

    Share


    Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

    © 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.