Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

उत्तराखंड

राजधानीदेहरादून,गैरसैण (ग्रीष्मकालीन राजधानी)
राज्यपालगुरमीत सिंह
मुख्यमंत्रीपुष्‍कर सिंह धामी (भारतीय जनता पार्टी)
स्थापना का दिन9 नवम्बर 2000
क्षेत्रफल53,483 वर्ग किमी
जनसंख्या (2011)10,086,292
जिले13
राजकीय पशुकस्तूरी मृग
राजकीय पक्षीहिमालयी मोनल
राजकीय वृक्षबुरांस
राजकीय फूलब्रह्म कमल
पड़ोसी राज्यहिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश
भाषाएँगढ़वाली, कुमाऊंनी, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी
लोक नृत्‍य गढवाली, कुमायूॅ, कजरी, झाेरा, रासलीला आदि
त्यौहारअन्नकूट महोत्सव, हरेला उत्सव
नदियाँगंगा, सरयू, अलकनंदा, भागीरथी, धौलीगंगा, रामगंगा, आसन बैराज आदि

वन एवं राष्ट्रीय उद्यान

  1. राजाजी राष्ट्रीय पार्क
  2. गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
  3. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क - नैनीताल जिला
  4. फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान - चमोली
  5. नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य चमोली जिले उत्तराखंड में स्थित नंदादेवी जैव विविधता वन अभयारण्य का एक हिस्सा है। विदेशी हिमालयी वनस्पतियों और जीवों की विशेषता वाले नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान को 1988 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

बाँध

  1. टिहरी बाँध(भागीरथी नदी) भारत का सबसे ऊँचा बाँध है।
  2. कोटेश्वर बांध - भागीरथी नदी
  3. लाखवार-व्यासी बांध - यमुना नदी

तीर्थस्थल

  1. चार धाम में शामिल चार प्रमुख तीर्थस्थल यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ तथा बद्रीनाथ हैं। यह तीर्थस्थल हिमालय में उत्तराखंड में स्थित है।
  2. राम झूला गंगा नदी के पार एक लोहे का सस्पेंशन पुल है, जो भारत के उत्तराखंड राज्य के शहर ऋषिकेश से 3 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।
  3. लक्ष्मण झूला भारतीय राज्य उत्तराखंड में ऋषिकेश शहर के उत्तर-पूर्व में 5 किलोमीटर की दूरी पर गंगा नदी के पार एक निलंबन पुल है।
  4. हरि की पौड़ी हरिद्वार में गंगा के किनारे एक प्रसिद्ध घाट है।
  5. नंदा देवी मंदिर

चोटी

  1. नंदा देवी भारत का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है, और यह दुनिया की 23 वीं सबसे ऊंची चोटी है। यह उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है
  2. नंदा देवी के बाद केमेट भारत का तीसरा शिखर है, और यह दुनिया की 29 वीं सबसे ऊंची चोटी है। यह उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है

पर्यटक स्‍थल

  1. मसूरी, रानीखेत, ऋषिकेश, भीमताल
  2. सातताल, फूलों की घाटी, देहरादून, कौसानी आदि

अन्य तथ्य

  1. कुमाऊँ और गढ़वाल के बाद गैरसैंण उत्तराखंड का तीसरा मंडल है।
  2. भारत का पहला वन चिकित्सा केंद्र उत्तराखंड के रानीखेत में है।
  3. उत्तराखंड में भारत का पहला पोलिनेटर पार्क(पराग कण पार्क) खोला गया है।
  4. उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में भारत के पहले घास संरक्षण क्षेत्र का उद्घाटन किया गया है।
  5. उत्तराखंड के हल्द्वानी में लालकुआं के वन अनुसंधान केंद्र में देश की पहली सुरभि वाटिका (एरोमेटिक गार्डन) लगाया गया है।
  6. उत्तराखंड के देहरादून के डोईवाला में सूर्यधार झील बनाई गई है।
  7. उत्तराखंड की टिहरी झील पर देश के सबसे लंबे सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंसन ब्रिज डोबरा-चांठी पुल का उद्घाटन हुआ।
  8. उत्तराखंड के नैनीताल में देश का पहला मास गार्डन विकसित हुआ है।
  9. उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में भारत-चीन सीमा के पास 11,000 फीट की ऊंचाई पर भारत के सबसे ऊंचे हर्बल पार्क का उद्घाटन किया गया है।
  10. उत्तराखंड सरकार ने पिथौरागढ़ में देश का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन बनाने का निर्णय लिया है। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाद यह देश का दूसरा ट्यूलिप गार्डन होगा।
  11. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में, हिमालय के शिवालिक रेंज में पाए जाने वाले वृक्षों की 210 से अधिक प्रजातियों के संरक्षण के लिए, 'शिवालिक आर्बरेटम(वनस्पति संग्रह)' नाम का इस प्रकार के पहले वनस्पति उद्यान का उद्घाटन किया गया है।
  12. सौ फीसद साक्षरता वाला देश का पहला जिला देहरादून(उत्तराखंड) बन गया है।
  13. लखवार बांध यमुना नदी पर स्थित है जो उत्तराखंड के देहरादून जिले के लोहारी गांव में है।
  14. उत्तराखंड के सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन ऋषिकेश में गंगा नदी पर देश का पहला ग्लास फ्लोर ब्रिज बनाया जाएगा। लक्ष्मण झूला के बराबर में बनने वाले इस ब्रिज का फर्श मजबूत पारदर्शी कांच का होगा। 94 वर्षों से ऋषिकेश की पहचान बने लक्ष्मण झूला को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था।
  15. उत्तराखंड सरकार ने गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की है।
  16. उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया है।
  17. उत्तराखंड के वन विभाग ने पिथौरागढ़ जिले में कुमाऊँ के मुनस्यारी में भारत का पहला ‘कवक पार्क’ (lichen park) विकसित किया है।
  18. हिमालय की गोल्डन बर्डविंग तितली को 88 वर्षों के बाद भारत की सबसे बड़ी तितली का तमगा दिया गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के दीदीहाट कस्बे में 194 मिमी पंखों वाली मादा गोल्डन बर्डविंग तितली पाई गई, जबकि 106 मिमी पंखों वाले नर गोल्डन बर्डविंग तितली शिलांग के वानखर तितली संग्रहालय में मौजूद है।
  19. एम्स ऋषिकेश(उत्तराखंड) देश का पहला ऐसा सरकारी स्वास्थ्य संस्थान बन गया है, जिसके पास अपना हेलीपैड है।
  20. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में पहली बार दुर्लभ एल्विनो मादा सांभर (सफेद सांभर) और विलुप्तप्राय फिशिंग कैट की मौजूदगी मिली है।
  21. देश का पहला हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की भैंरो घाटी में लंका नाम की जगह पर बनेगा।
  22. भारत की सबसे बड़ी ओपन एयर फ़र्नरी उत्तराखंड में खोली गई है।

भारत मानचित्र

यहां आप भारत के मानचित्र से राज्य चुन कर उस राज्य से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

India State punjab gujarat maharashtra uttar pradesh west bengal telangana jammu-kashmir kerala tamil nadu bihar karnataka andhra pradesh chhattisgarh odisha jharkhand madhya pradesh haryana uttarakhand goa himachal pradesh rajasthan arunachal pradesh manipur assam nagaland meghalaya tripura mizoram delhi chandigarh daman and diu dadar and nagarhaveli lakshadweep andaman and nicobar puducherry puducherry puducherry ladakh

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

Tricks

Find Tricks That helps You in Remember complicated things on finger Tips.

Learn More

QUESTION

Find Question on many subjects

Learn More

Share


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.