Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

संधि

प्रश्न 1   किस क्रमांक में शब्दगत संरचना में संधि-नियम का अपवाद है?
 (अ) प्रबोधिनी
 (ब) नीरोग
 (स) अक्षौहिणी
 (द) अपराह्न

उत्तर : अक्षौहिणी
व्याख्या :
अक्ष + ऊहिनी = अक्षोहिनी होना चाहिए, पंरतु गुण संधि नियम के अपवाद के अनुसार अक्षौहिणी बना।

प्रश्न 2   सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए :

सूची I सूची II
a. पितृ + ऋण I. वृद्धि संधि
b. गंगा + ऊर्मि II. गुण संधि
c. परम + औषध III. दीर्घ संधि
d. मधु + आलय IV. यण् संधि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
 (अ) a-I, b-II, c-III, d-IV
 (ब) a-III, b-II, c-I, d-IV
 (स) a-III, b-I, c-II, d-IV
 (द) a-IV, b-III, c-I, d-II

उत्तर : a-III, b-II, c-I, d-IV

प्रश्न 3   सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए :

सूची I सूची II
a. अति + इव I. व्यंजन संधि
b. दिक् + गज II. दीर्घ स्वर संधि
c. निः + चल III. गुण स्वर संधि
d. नर + ईश IV. विसर्ग संधि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
 (अ) a-III, b-IV, c-I, d-II
 (ब) a-I, b-II, c-IV, d-III
 (स) a-II, b-I, c-IV, d-III
 (द) a-II, b-IV, c-I, d-III

उत्तर : a-II, b-I, c-IV, d-III

प्रश्न 4   परि + भ्रमण का सही शब्द कौन सा है ?
1. प्ररीभ्रमण
2. प्रभ्रमण
3. परिभ्रमण
4. प्रतिभ्रमण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 2
 (स) केवल 3
 (द) केवल 4

उत्तर : केवल 3

प्रश्न 5   सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए :

सूची I सूची II
a. अ + आ I. गुण स्वर संधि
b. अ + ई II. दीर्घ स्वर संधि
c. इ+उ III. अयादि स्वर संधि
d. ओ + अ IV. यण् स्वर संधि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
 (अ) a-III, b-I, c-IV, d-II
 (ब) a-II, b-I, c-IV, d-III
 (स) a-II, b-IV, c-I, d-III
 (द) a-I, b-II, c-IV, d-III

उत्तर : a-II, b-I, c-IV, d-III

प्रश्न 6   ‘पीताम्बर’ शब्द में कौन-सी संधि है ?
 (अ) यण संधि
 (ब) अयादि संधि
 (स) व्यंजन संधि
 (द) दीर्घ संधि

उत्तर : दीर्घ संधि

प्रश्न 7   ‘अन्वेषण’ शब्द में कौन-सी संघि है ?
 (अ) यण संधि
 (ब) गुण संधि
 (स) वृद्धि संधि
 (द) व्यंजन संधि

उत्तर : यण संधि

प्रश्न 8   “गवेषणा” शब्द का सही संधि विच्छेद होगा -
 (अ) गौ + एषणा
 (ब) गो + ऐषणा
 (स) गो + एषणा
 (द) गौ + ऐषणा

उत्तर : गो + एषणा

प्रश्न 9   ‘पितृ + अनुमति’ की सही संधि है -
 (अ) पिर्तनुमति
 (ब) पित्रनुमति
 (स) पित्रानुमति
 (द) पितृनुमति

उत्तर : पित्रनुमति

प्रश्न 10   ‘समुद्र + ऊर्मि’ की सही संधि है -
 (अ) समुद्रौर्मि
 (ब) समुद्रोर्मि
 (स) समूद्रोर्मि
 (द) समुद्रूर्मि

उत्तर : समुद्रोर्मि

page no.(1/20)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.